लखनऊ: बीटीसी छात्रों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, प्रमोट करने की मांग को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन

लखनऊ। विषवेश तिवारी: आज उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीटीसी छात्रों पर पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया। तमाम बीटीसी छात्र प्रमोट करने की मांग को लेकर बेसिक शिक्षा मंत्री के आवास के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।

आपको बता दें की कोरोना के महामारी के चलते पूरा भारत लॉकडाउन में चल रहा था। ऐसे में उस लॉकडाउन का असर हर छेत्र में देखने को मिला। कोरोना काल का असर सबसे ज्यादा छात्रों की पढाई पर पड़ा। ऐसे में बीटीसी छात्रों की मांग थी की उन्हें बिना परीक्षा लिए प्रमोट कर दिया जाए। जिसको लेकर छात्रों और प्रशासन में काफी जद्दोजेहद भी चली।

इसी तनाव के चलते आज बीटीसी छात्रों ने बेसिक शिक्षा मंत्री के आवास के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। जिसके चलते लखनऊ पुलिस को उनपर लाठीचार्ज करना पड़ा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button