100 रुपये के लिए की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

बरेली: बरेली के आंवला थाना क्षेत्र में हुई लल्लन की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक लल्लन ने सुमित नाम के एक शख्स के पास अपना मोबाइल गिरवि रखा था। जब लल्लन सुमित के पास अपना मोबाइल लेने गया था तो सुमित ने गिरवी रखे गए मोबाइल के लेनदेन के 100 रुपये मांगे।

इस दौरान 100 रुपये के लेनदेन में सुमित और लल्लन में विवाद हो गया। तभी लल्लन ने सुमित की तीन साल की बेटी को गंदी गाली दे दी। इस बात से नाराज सुमित अपने साथ लल्लन को गांव के जंगल मे ले गया और पेंचकस से लल्लन की हत्या कर दी।

पुलिस ने सर्विलांस की मदद से पूरे मामले का खुलासा कर दिया। साथ ही घटना में इस्तेमाल हुए आलाकत्ल भी बरामद कर लिया।

रिपोर्ट: फज़लूर रहमान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button