झांसी: सीएचसी एवं नर्स की लापरवाही से हुई जच्चा-बच्चा की मौत

झांसी। शैलेन्द्र कुमार धमैनिया: झांसी के मऊरानीपुर कस्बा के मोहल्ला नई बस्ती में एक रिटायर्ड नर्स ने लापरवाही के चलते एक जच्चा-बच्चा की जान ले ली। मऊरानीपुर थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भर शव को परिजनो को सौप देने से आनन फानन मे रात्रि मे शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक श्रीमती साक्षी पत्नी राम सिंह निवासी ग्राम पचौरा को उसके परिजनों द्वारा 19 अक्टूबर को प्रातः काल 7 बजे प्रसव पीड़ा होने पर सीएससी मऊरानीपुर भर्ती कराया गया था।

जब दिन में 1:00 बजे तक पर्सव नहीं होने पर एक रिटायर्ड नसॅ के घर मोहल्ला नई बस्ती ले जाया गया। जहाँ बिना आपरेशन बच्चा जनने के आश्वासन पर उक्त रिटायडॅ नर्स को जच्चा-बच्चा को उसके परिजनों ने सौप दिया। अवैध रूप से पैसा कमाने के लालच मे जच्चा की लगातार बिगड़ रही हालत के बाद भी नर्स ने अन्य चिकित्सक के पास ले जाने की सलाह नहीं दी।

अन्ततः जच्चा-बच्चा की मौत हो गयी परिजनों का आरोप है जच्चा-बच्चा की मौत के बाद भी उक्त नर्स पीड़ित को यह कहते हुए मारपीट करती रही कि यह नाटक कर रही एवं अन्त मे नर्स ने परिजनो को घर से बाहर कर अन्य कही जच्चा को ले जाने के लिए कह दिया। जब उक्त परिजन जच्चा को लेकर पुन: सीएचसी पहुंचे तो चिकित्सकों ने जच्चा को मृत घोषित कर दिया। माँ के साथ पेट में बच्चे की भी मौत हो गयी। उक्त घटना को लेकर पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया गया पुलिस मामले की जाॅच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button