देर रात डीएम निकले सड़कों पर, मास्क न लगाने वालों का कटवाया 500 रुपए का जुर्माना

हरदोई। आशीष सिंह: देर रात डीएम पुलकित खरे हरदोई शहर की सड़कों पर निकले उन्होंने कोरोना संक्रमण को लेकर मार्केट से लेकर लोगों का हाल जाना। यही नहीं जो भी उन्हें सड़क पर बिना मास्क लगाए दिखाई दिया उसका उन्होंने 500 रुपये का जुर्माना भरवाया और मास्क लगाने की हिदायत भी दी।

सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर भी लोगों को समझाया वही शहर में गंदगी को लेकर भी ईओ व नगर पालिका अध्यक्ष को साफ-सफाई को लेकर कड़े निर्देश दिए। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने हरदोई की जनता से अपील भी की है की बिना मास्क लगाए घर से बिल्कुल भी ना निकले और सामाजिक दूरी जरूर बनाएं। सोशल डिस्टेंसिंग से ही कोरोना से जंग जीती जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button