बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी पाए गए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

उत्तरप्रदेश। भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जहाँ एक तरफ भारत के ग्रह मंत्री अमित शाह ने भी अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी ट्वीट कर दी, वहीँ दूसरी तरफ बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भी अपने कोरोना पॉजिटिव होने की खबर की ट्वीट कर पुष्टि की।

आपको बता दें की स्वतंत्र देव सिंह ने ट्वीट कर बोला की “मुझे कोरोना के शुरुवाती लक्षण दिख रहे थे। जिसके चलते मैंने अपनी कोविड-19 की जांच कराई। जांच में मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। मुझसे संपर्क में आये हुए सभी लोगों से मेरा निवेदन है की वह गाइडलाइन के स्वयं को क्वारंटाइन कर लें और आवश्यकता अनुसार अपनी जांच करा लें”।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button