अयोध्या: अवैध कब्ज़े को लेकर दो गुटों में हुआ विवाद, मारपीट के दौरान 10 लोग घायल

अयोध्या। मयंक श्रीवास्तव: अयोध्या के रौनाही थाना क्षेत्र में जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर उपजे विवाद में मारपीट के दौरान 10 लोग घायल हो गए हैं। मौके पर जातिगत विवाद की आशंका को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। एसएसपी के निर्देश पर मामले की जांच एसपी सिटी को सौंपी गई है। घटना को लेकर स्थानीय थाने की पुलिस के विरुद्ध भी जांच के निर्देश दिए गए हैं।

मामला रौनाही थाना क्षेत्र स्थित किठावा ग्राम सभा का है. इस ग्राम सभा के अंतर्गत भाग्गू का पुरवा में दो पड़ोसी भोला सिंह और पूनम निषाद पत्नी के बीच में आबादी की जमीन का विवाद था, जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा स्टे आर्डर दिया गया था। उस जमीन पर गत रात्रि दोनों पक्षो के बीच दरवाजा खोलने को लेकर विवाद हुआ। जिस पर पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई की गई थी। इसके बावजूद दोनों पक्षो ने देर रात 10 बजे लाठी डण्डों से एक दूसरे पर हमला कर दिया। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुच घायल लोगो पुलिस ने अस्पताल भेजा। घायलों स्थानीय राजकीय अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। सभी की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

मामले में जताई हिंसा के दृष्टिकोण से भी जांच की जा रही है। घटनास्थल पर पहुंचे एसएसपी दीपक कुमार ने कहा है कि मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी स्थानीय थाने में नियुक्त पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध की जांच के निर्देश दिए गए हैं मामले में आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जांच एसपी सिटी को सौंपी गई है। मौके पर एहतियातन पीएसी, सिविल पुलिस और सादे वस्त्रो में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। एसएसपी दीपक कुमार ने कहा है कि घर के पास की जमीन को लेकर दो पड़ोसियों में लंबे समय से विवाद चल रहा था। जिस पर मा0 न्यायालय से स्टे है. इसे किसी भी जातीय विवाद से जोडकर न देखा जाय। अगर कोई भड़काने का कार्य करेगा तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button