पटना: 21 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर निगम के आठ हजार सफाई कर्मी हड़ताल पर, इस तरह कर रहे सरकार का विरोध

विवेक रॉय, पटना| पटना में 21 सूत्री मांगों को लेकर नगर निगम के आठ हजार सफाई कर्मी हड़ताल पर हैं, सड़क पर उतर कर निगम कर्मी टायर जलाकर सरकार और नगर निगम प्रशासन का विरोध कर रहे हैं।

पटना सफाई फॉगिंग और सेनेटाइजेशन आज से पटना में बन्द हो गया है। कोरोना काल में हड़ताल संक्रमण को और कई गुणा बढ़ा सकती है।
पटना नगर निगम के अधिकारी और सफाई कर्मियों के बीच मांगों को लेकर विवाद खत्म होता नजर नहीं आ रहा है। नगर निगम के करीब आठ हजार सफाई कर्मी आज से हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल में स्थाई और अस्थाई कर्मचारी भी शामिल हो रहे हैं।

दैनिक मजदूरों की सेवा पर रोक लगाने के सरकार के फैसले का विरोध करते हुए सफाई कर्मियों ने हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है।

दरअसल, फरवरी 2020 में भी नगर निगम के कर्मी हड़ताल पर चले गए थे। उस समय निगम के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने अपना आंदोलन खत्म कर दिया था। नगर निगम ने भरोसा दिया था कि जल्द ही कर्मचारियों की नियुक्ति स्थाई की जाएगी। लेकिन समझौते का कार्यान्वयन अब तक नहीं किया जा सका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button