वाराणसी: 10 लाख रुपए के स्मैक के साथ तस्कर चढ़ा सिगरा पुलिस के हत्थे, मौके से एक साथी हुआ फरार

वाराणसी। उमेश सिंह: आज वाराणसी के सिगरा पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन के बाहर चौकी प्रभारी रोडवेज मिर्जा रिजवान बैग के द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को देखे जाने पर तलाशी के दौरान 50 ग्राम स्मैक बरामदगी की होने के बाद पुलिस ने अभियुक्त को हिरासत में लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त पिंटू शर्मा निवासी शिवपुरवा थाना सिगरा का बताया जाता है। अभियुक्त के पास से नाजायज 50 ग्राम स्मैक बरामद हुआ है, जिसका अंतरराष्ट्रीय मूल्य लगभग ₹1000000 बताया जाता है।

गिरफ्तार अभियुक्त काफी शातिर किस्म का है। पूर्व में भी तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। अभियुक्त वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर अपने किसी साथी को सप्लाई देने जा रहा था। मौके पर अभियुक्त के साथी के फरार हो जाने के बाद अभियुक्त के अन्य साथियों के तलाशी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button