बदायूँ: मनमाफिक छुट्टी न मिलने पर सिपाही ने दरोगा को मारी गोली, जानें क्या है पूरा मामला

बदायूँ। सोनू अंसारी: बदायूँ की उझानी कोतवाली में तैनात एक सिपाही ने मनमाफिक छुट्टी न मिलने के कारण हुई कहासुनी के बाद थाने के दरोगा को गोली मार दी और बाद में खुद को भी गोली मार ली। दोनों को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बरेली रेफर कर दिया गया है। दरोगा की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बदायूँ की उझानी कोतवाली में तैनात सिपाही ललित घर जाने के लिए छुट्टी माँग रहा था जिसकी 3 दिनों की छुट्टी स्वीकृत हो गयी थी लेकिन सिपाही ललित ज्यादा दिनों की छुट्टी मांग रहा था जिसको लेकर उसकी थाने के ही SSI राम अवतार से कहासुनी हो गयी। इसी कहासुनी में सिपाही ललित ने SSI राम अवतार को गोली मार दी और फिर खुद के भी गोली मार ली।

इस घटना से थाने में हड़कंप मच गया और दोनों घायलों की जिला अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बरेली रेफर कर दिया गया। घायल SSI की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button