अलीगढ़: वाहन की टक्कर से बाइक सवार पुलिसकर्मी की मौत

अलीगढ़। अलीगढ़ के थाना अकराबाद के पनेठी गंगीरी रोड पर बाइक से घर जा रहे एक पुलिसकर्मी की ट्रैक्टर ट्राली से बाइक टकराने से सिपाही की मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार अकराबाद थाना क्षेत्र के गंगीरी पनेठी रोड पर एक सिपाही की बाइक ट्रैक्टर ट्राली में टकरा गई, जिससे सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ डाक्टरों ने घायल सिपाही को गंभीर देख मेडिकल रेफर कर दिया।

मेडिकल कॉलेज में डाक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। उमेश कुमार उर्फ खली पुलिस लाइन में सिपाही पद पर तैनात है। वह बाइक द्वारा अलीगढ़ से पनेठी गंगीरी मार्ग द्वारा अपने घर जा रहा था। इसी दौरान पिलखना चौराहे से कुछ ही दूर बाबा भट्टा के निकट पुलिसकर्मी की बाइक को ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। जिससे पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया।

वहीँ पीआरबी पिलखना पुलिस मौके पर पहुंच गई, जहां पीआरवी की पुलिसकर्मियों ने सिपाही को घायल तड़पता देख आनन-फानन में सरकारी जीप द्वारा उपचार हेतु सीएचसी अकराबाद भेजा। डॉक्टरों ने घायल पुलिसकर्मी को गंभीर अवस्था में देखते हुए मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। जहां डाक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button