यूपी के 61 शिक्षकों को मिलेगा शिक्षक पुरस्कार, सीएम योगी करेंगे सम्मानित, आपके जिले से कौन?

प्रदेश के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बेहतर कार्य करने वाले 61 शिक्षक-शिक्षिकाओं को राज्य शिक्षक पुरस्कार-2025 से सम्मानित किया जाएगा।

शिक्षक दिवस के अवसर पर पांच सितंबर को लोकभवन आडिटोरियम लखनऊ में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चयनित शिक्षकों को सम्मानित करेंगे। पुरस्कार के रूप में प्रत्येक शिक्षक को 25 हजार रुपये की नकद राशि, प्रशस्ति पत्र और दो वर्ष का सेवा विस्तार दिया जाएगा।

बेसिक शिक्षा विभाग ने सोमवार को इस संबंध में शिक्षा निदेशक (बेसिक) को आदेश जारी कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों में प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक दोनों शामिल हैं। ये शिक्षक प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में कार्यरत हैं।

अपने विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, बच्चों के बेहतर शैक्षिक विकास और अन्य उल्लेखनीय कार्यों के लिए इन शिक्षकों का चयन किया गया है। राज्य स्तरीय चयन समिति की बैठक 13, 14, 18 और 19 अगस्त को हुई थी। इन बैठकों में जिलों से भेजे गए प्रस्तावों पर विचार करने के बाद शिक्षकों का चयन किया गया।

समिति की संस्तुति के आधार पर शासन ने अब सभी 61 नामों को अंतिम स्वीकृति दे दी है। बेसिक शिक्षा विभाग ने चयनित शिक्षकों और उनके विद्यालयों की जिलेवार सूची भी जारी कर दी है। शिक्षक दिवस पर होने वाले समारोह में इन सभी शिक्षकों को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

इन शिक्षकों को मिलेगा पुरस्कार

जिलानामपदविद्यालय
आगरासंगीता शर्माप्रधानाध्यापकप्राथमिक विद्यालय धनौली अकोला
अलीगढ़अमर सिंहप्रधानाध्यापकउच्च प्राथमिक विद्यालय बहरावद अतरौली
अंबेडकरनगरराम मिलन गुप्तासहायक अध्यापककंपोजिट उच्च विद्यालय नसीरपुर छितौना
अमरोहागीता वर्मासहायक अध्यापककंपोजिट विद्यालय चौबारा गजरौला
अयोध्यापंकज कुमार द्विवेदीप्रधानाध्यापकप्राथमिक विद्यालय ठेऊंगा सोहावल
आजमगढ़प्रदीप कुमार सिंहसहायक अध्यापककंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय भैरवपुर कोयलसा
बहराइचप्रीती मिश्रासहायक अध्यापकपीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलवापदुम पयागपुर
बलियाअजीत कुमार श्रीवास्तवसहायक अध्यापकउच्च प्राथमिक विद्यालय इब्राहिमाबाद मुरली छपरा
बलरामपुरसलमा खानसहायक अध्यापककंपोजिट विद्यालय आदर्श नगर बलरामपुर
बाराबंकीराहुल कुमार शुक्लप्रधानाध्यापकप्राथमिक विद्यालय बहुता त्रिवेदीगंज
भदोहीउर्मिला देवीसहायक अध्यापकउच्च प्राथमिक विद्यालय खेमईपुर भदोही
बिजनौररचना कपूरसहायक अध्यापकउच्च प्राथमिक विद्यालय नंगली छोईया हल्दौर
बदायूंकिरन देवीप्रधानाध्यापकउच्च प्राथमिक विद्यालय रिसौली अम्बियापुर
बुलंदशहरजूली मलिकसहायक अध्यापकउच्च प्राथमिक विद्यालय स्याना स्याना
चंदौलीउषा सिंहसहायक अध्यापकपूर्व माध्यमिक विद्यालय सैदपुर शहाबगंज
चित्रकूटहरीशंकर त्रिपाठीप्रधानाध्यापकउच्च प्राथमिक विद्यालय गढ़चपा मानिकपुर
एटाओमबीर सिंहप्रधानाध्यापकपीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय (1-8) पिदौरा मारहरा
इटावावीरेंद्र सिंहसहायक अध्यापकउच्च प्राथमिक विद्यालय ताखा
फर्रुखाबादगीता वर्मासहायक अध्यापककंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय अमानाबाद कमालगंज
फतेहपुरआनंद कुमार मिश्रसहायक अध्यापकप्राथमिक विद्यालय मलूकपुर ऐरायां
गौतमबुद्ध नगरअर्चना पांडेयसहायक अध्यापककंपोजिट स्कूल पर्थला खंजरपुर बिसरख
गाजियाबादज्योत्सना गोस्वामीप्रधानाध्यापकप्राथमिक विद्यालय ननकागढ़ी राजापुर
गाजीपुरसंतोष कुशवाहासहायक अध्यापकउच्च प्राथमिक विद्यालय कल्या मनिहारी
गोंडासुनीत मित्र पांडेयप्रधानाध्यापकप्राथमिक विद्यालय गोकुला नवाबगंज
गोरखपुरनवीन कुमार त्रिपाठीसहायक अध्यापकप्रथम पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय उनवल बांसगांव
हमीरपुरनीतिराज सिंहप्रधानाध्यापकप्राथमिक विद्यालय चुनकी का डेरा सुमेरपुर
हापुड़शुचि त्यागीसहायक अध्यापककंपोजिट विद्यालय पिपलैड़ा धौलाना
हरदोईविजया अवस्थीसहायक अध्यापकसंविलियन विद्यालय मंसूरनगर पिहानी
हाथरसपल्लवी चतुर्वेदीसहायक अध्यापकउच्च प्राथमिक विद्यालय सासनी (मुख्यमंत्री अभ्युदय) सासनी
जौनपुरसंजय कुमार मिश्रप्रधानाध्यापककंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय गरियांव मुंगरा बादशाहपुर
झांसीप्रीति श्रीवास्तवसहायक अध्यापककंपोजिट विद्यालय पठाकरका बंगरा
कन्नौजसुमन लता यादवप्रधानाध्यापकप्राथमिक विद्यालय कुंवरपुर बनवारी छिबरामऊ
कानपुर देहातविनीत कुमार मिश्रसहायक अध्यापकउच्च प्राथमिक विद्यालय अंता रसूलाबाद
कानपुर नगरडा. कामायनी शर्मासहायक अध्यापकसंविलियन विद्यालय औरौताहरपुर ककवन
कासगंजधनंजय प्रताप सिंहप्रधानाध्यापकप्राथमिक विद्यालय सलेमपुर लाला कासगंज
कौशांबीसुमन कुशवाहाप्रधानाध्यापकप्राथमिक विद्यालय भगवानपुर नेवादा
लखीमपुर खीरीप्रमोद कुमारप्रधानाध्यापकप्राथमिक विद्यालय रतासिया बेहजम
ललितपुरप्रीति गुप्ताप्रधानाध्यापकप्राथमिक विद्यालय चौकी बस स्टैंड बिरधा
लखनऊविनीतासहायक अध्यापकप्राथमिक विद्यालय अमेठी उर्दू गोसाईंगंज
महाराजगंजराजेश कुमार उपाध्यायसहायक अध्यापकपूर्व माध्यमिक विद्यालय बारीगांव पनियरा
महोबाओमप्रकाश तिवारीसहायक अध्यापककन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट बिलखी कबरई
मैनपुरीसीमा कुमारीप्रधानाध्यापकप्राथमिक विद्यालय महटौली घिरोर
मऊअनिल कुमार मौर्यसहायक अध्यापकउच्च प्राथमिक विद्यालय दौलसेपुर रानीपुर
मेरठप्रतिभा रानी भारतीसहायक अध्यापकप्राथमिक विद्यालय हर्रा सरूरपुर
मीरजापुरदयानंद मिश्रप्रधानाध्यापकप्राथमिक विद्यालय सिद्धी पहाड़ी
मुरादाबादसुनीता रानीसहायक अध्यापकउच्च प्राथमिक विद्यालय सिरसवां गौड़ भगतपुर
पीलीभीतसय्यदाप्रधानाध्यापकप्राथमिक विद्यालय पिपरिया अगरु मरौरी
मुजफ्फरनगरआरती शर्माप्रधानाध्यापकप्राथमिक विद्यालय रुस्तमगढ़ सदर
प्रतापगढ़डा. देवेंद्र सिंहसहायक अध्यापककंपोजिट विद्यालय बरना बिहार
प्रयागराजराम लखन मौर्यसहायक अध्यापकउच्च प्राथमिक विद्यालय सिरसा प्रतापपुर
रामपुरवैलेंटीना विक्टरप्रधानाध्यापकप्राथमिक विद्यालय अहमद नगर रामपुर नगर
संभलबृजकिशोरप्रधानाध्यापककंपोजिट विद्यालय रसूलपुर गुन्नौर
शाहजहांपुरअरुण कुमार गुप्तासहायक अध्यापककंपोजिट विद्यालय धनौरा ददरौल
शामलीदिनकर चौहानप्रधानाध्यापकप्राथमिक विद्यालय गंगेरू-1 कांधला
श्रावस्तीअमिता टंडनप्रधानाध्यापककंपोजिट विद्यालय राजपुर रानी टंडवा
सिद्धार्थनगरमहेश कुमारसहायक अध्यापकपूर्व माध्यमिक विद्यालय बूड़ा हरिहरपुर रानी
सीतापुरअतुल शर्माप्रधानाध्यापकप्राथमिक विद्यालय अडवेनिया ग्रांट एलिया
सोनभद्रमीरा सिंहसहायक अध्यापकउच्च प्राथमिक विद्यालय गड़ईडीह चोपन
सुलतानपुरसत्येंद्र कुमार सिंहसहायक अध्यापकउच्च प्राथमिक विद्यालय साढ़ापुर प्रतापपुर कमैचा
उन्नावप्रीति भारतीसहायक अध्यापकउच्च प्राथमिक विद्यालय नेवलगंज हसनगंज
वाराणसीनीलम रायसहायक अध्यापकप्राथमिक विद्यालय मंडुआडीह काशी विद्यापीठ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button