हल्द्वानी में खरगे के भाषण के बाद ‘शुद्धिकरण हवन’ पर भड़के राहुल गांधी, बोले- दोषियों पर हो कार्रवाई

राहुल गांधी ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद कथित तौर पर किए गए ‘शुद्धिकरण हवन’ को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि 8 अगस्त 2026 को मल्लिकार्जुन खरगे ने हल्द्वानी के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित किया था।

नयी दिल्ली । कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर भाजपा और आरएसएस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भारत में आज भी दो अलग-अलग विचारधाराओं के बीच संघर्ष जारी है। राहुल गांधी के मुताबिक एक तरफ संविधान की विचारधारा है, जबकि दूसरी तरफ आरएसएस की विचारधारा है। उन्होंने कहा कि देश में सामाजिक न्याय और समानता को लेकर अभी भी लंबी लड़ाई बाकी है। राहुल गांधी ने अपने बयान में दलितों के साथ होने वाले भेदभाव और अत्याचार का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने दावा किया कि देश में करोड़ों दलितों के साथ आज भी अन्याय हो रहा है और सदियों से चली आ रही सामाजिक असमानता पूरी तरह समाप्त नहीं हुई है।

कांग्रेस नेता के मुताबिक, जनसभा के दो दिन बाद श्री राम सेना के सदस्यों ने कथित तौर पर उसी स्थान पर ‘शुद्धिकरण हवन’ किया। राहुल गांधी ने इस घटना को दलितों के प्रति भेदभाव से जोड़ते हुए कहा कि ऐसा करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री से मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि अगर देश में संविधान सभी नागरिकों को समान अधिकार देता है, तो किसी व्यक्ति के भाषण के बाद किसी स्थान का ‘शुद्धिकरण’ करने जैसी घटनाएं कैसे हो सकती हैं। राहुल गांधी ने कहा कि दलितों के साथ दशकों से भेदभाव होता आया है और कई जगहों पर आज भी ऐसी घटनाएं सामने आती हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि कुछ स्थानों पर चाय की दुकानों में दलितों के लिए अलग कप रखने की शिकायतें मिलती हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि कुछ इलाकों में दलित युवाओं को शादी के दौरान घोड़े पर चढ़ने को लेकर प्रताड़ित किया जाता है। राहुल ने स्कूलों में दलित बच्चों के साथ भेदभाव के आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि सामाजिक व्यवस्था में मौजूद भेदभाव के कारण दलित समुदाय के लोगों को आगे बढ़ने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी दलितों की तरक्की को स्वीकार नहीं कर पाती। राहुल गांधी ने कहा कि दलित जितना सफल होता है, उसके खिलाफ उतना ही बड़ा प्रहार किया जाता है। राहुल गांधी ने अपने संबोधन में संविधान को सामाजिक समानता और अधिकारों का आधार बताया। उन्होंने कहा कि देश में संविधान की मूल भावना और आरएसएस की विचारधारा के बीच वैचारिक लड़ाई जारी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सामाजिक न्याय, समानता और संवैधानिक अधिकारों की बात करती है। उनके मुताबिक, दलितों और वंचित वर्गों को समान अवसर देना लोकतांत्रिक व्यवस्था की जिम्मेदारी है। राहुल गांधी ने इससे पहले 22 अगस्त को पुणे में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में महिलाओं की आजादी और पितृसत्ता पर भी विस्तार से बात की थी। उन्होंने करीब एक घंटे 16 मिनट तक महिलाओं की स्वतंत्रता और समाज में उनकी पहचान से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी। राहुल गांधी ने कहा कि महिला की पहचान उसके पिता, पति या बेटे के नाम से नहीं होनी चाहिए, बल्कि उसकी अपनी पहचान होनी चाहिए। मनुस्मृति का जिक्र करते हुए उन्होंने महिलाओं को पिता, पति और बच्चों की संपत्ति मानने वाली सोच की आलोचना की और इसे शर्मनाक बताया। कांग्रेस नेता के लगातार बयानों से साफ है कि पार्टी सामाजिक न्याय, दलित अधिकार, महिला स्वतंत्रता और संविधान के मुद्दों को लेकर भाजपा और आरएसएस पर राजनीतिक हमला तेज कर रही है। वहीं हल्द्वानी की कथित घटना को लेकर राहुल गांधी ने कार्रवाई की मांग कर इस मुद्दे को भी राजनीतिक बहस के केंद्र में ला दिया है।

बीबीएयू का 11वां दीक्षा समारोह, राजनाथ सिंह बोले- ‘मेक इन इंडिया” की सफलता के पीछे ‘बिलीव इन इंडिया’

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज हम केवल नियम फालो नहीं करते, नियम बनाते भी हैं। आज की युवा पीढ़ी को अपनी पहचान पर गर्व है। अपनी सभ्ययता पर विश्वास है। अपने देश के भविष्य पर भरोसा है। यह नए भारत में बहुत बड़ा परिवर्तन है। यानी यह कहा जा सकता है कि …

0 comments

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने माना सरकारी गेस्ट हाउस से अच्छा है श्री राम सीनियर सिटीजन होम, किया लोकार्पण

तीन दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय पर लखनऊ पहुंचे ।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गोमती नगर के विशाल खंड में श्री राम सीनियर सिटीजन होम का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने श्री राम सीनियर सिटीजन होम को किसी भी सरकारी गेस्ट हाउस से बेहतर बताया उन्होंने कहा कि जिस गेस्ट हाउस में हम लोग रुकते …

0 comments

गोरखपुर में सीएम योगी बोले: व्यापारी-बेटी की सुरक्षा पर संकट खड़ा किया, तो जेल और जहन्नुम का रास्ता खुला है

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में अब न बिजली का संकट है और न ही सुरक्षा की चिंता। व्यापारी और बेटी की सुरक्षा पर संकट खड़ा करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जो व्यापारी और बेटी की सुरक्षा के लिए संकट खड़ा करेगा, उसके लिए जेल और …

0 comments

टीईटी पास अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, सीएम योगी ने बताया कब होगी शिक्षक भर्ती, जल्द आएगा विज्ञापन.

यूपी टीईटी 2026 पास करने वाले करीब 13.3 लाख अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षक भर्ती जल्द शुरू होने की जानकारी दी है। शिक्षक पदों के लिए अधियाचन भेजा जा चुका है और विज्ञापन जल्द जारी होने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) 2026 में सफल …

0 comments

(Belonging: A Journey of Love) छपने से पहले क्यों विवाद में सोनिया की आत्मकथा, क्या प्रकाशक के लिए दुनिया से अलग है भारत का सच?

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की नवंबर में लॉन्च होने वाली आत्मकथा- ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ (Belonging: A Journey of Love) को लेकर प्रकाशन से पहले ही विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, हाल ही में सामने आया था कि किताब के प्रकाशन के अधिकार हासिल करने वाली कंपनी- पेंग्विन रैंडम हाउस ने …

0 comments

पीएम मोदी पहुंचे ताशकंद: राष्ट्रपति ने एयरपोर्ट में किया स्वागत, व्यापार से रक्षा तक इन मुद्दों पर होगी वार्ता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद पहुंच गए हैं। ताशकंद पहुंचने पर पीएम मोदी का उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों नेताओं की मुलाकात के दौरान भारत और उज्बेकिस्तान के बीच मजबूत होते संबंधों की झलक भी देखने को मिली। अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति …

0 comments

नेपाल की भीषण त्रासदी में पूर्वी चंपारण के एक ही परिवार के 5 लोग लापता, गांव में पसरा मातम

मोतिहारी । नेपाल में भीषण त्रासदी के बाद बिहार के पूर्वी चंपारण में भी मातम छाया है। आदापुर के लाला छपरा गांव के बुधन शाह का परिवार अभी तक लापता है। फिलहाल, परिजन नेपाल में फंसे अपने परिवार के सदस्यों की सलामती की खबर का इंतजार कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, लाला छपरा गांव …

0 comments

प्रधानमंत्री मोदी का राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर उज्बेकिस्तान का दौरा

नयी दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर शनिवार को दो दिन की द्विपक्षीय यात्रा के लिए ताशकंद जाएंगे। यह प्रधानमंत्री मोदी का उज्बेकिस्तान का चैथा दौरा होगा और वे दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए राष्ट्रपति उज्बेकिस्तान के साथ प्रतिनिधिमंडल-स्तर की बातचीत करेंगे। …

0 comments

हल्द्वानी में खरगे के भाषण के बाद ‘शुद्धिकरण हवन’ पर भड़के राहुल गांधी, बोले- दोषियों पर हो कार्रवाई

नयी दिल्ली । कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर भाजपा और आरएसएस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भारत में आज भी दो अलग-अलग विचारधाराओं के बीच संघर्ष जारी है। राहुल गांधी के मुताबिक एक तरफ संविधान की विचारधारा है, जबकि दूसरी तरफ आरएसएस की विचारधारा है। उन्होंने कहा कि देश …

0 comments

चीनी की Ex-mill कीमतों में 20 प्रतिशत की गिरावट, खुदरा बाजार में भी शुरू हुई नरमी: सरकार

नयी दिल्ली । उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि देश में एक्स-मिल चीनी कीमतों में लगभग 20 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है और अब खुदरा बाजार में भी चीनी के दाम नीचे आने लगे हैं। सरकार के अनुसार, आपूर्ति शृंखला में कीमतों का प्रभाव धीरे-धीरे पहुंचता है, …

0 comments

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button