मुरली मनोहर जोशी ने मोदी सरकार पर उठाए सवाल..!

उन्होंने कहा कि इसका संबंध समाज और शासन में बढ़ते भ्रष्टाचार से भी है। उन्होंने सवाल उठाया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में पेपर लीक की घटनाएं इतनी चर्चा में क्यों नहीं थीं।

दिल्ली । नयी दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की शिक्षा नीति और प्रशासनिक प्राथमिकताओं को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए हैं। एक इंटरव्यू में जोशी ने पेपर लीक, शिक्षा के व्यवसायीकरण, बजट में प्राथमिक शिक्षा के हिस्से और ‘विकसित भारत’ के दृष्टिकोण पर अपनी राय रखी। पेपर लीक की घटनाओं पर बात करते हुए मुरली मनोहर जोशी ने इसे केवल परीक्षा व्यवस्था की खामी मानने से इनकार किया।

जोशी के मुताबिक, जब छात्रों को यह दिखाई देता है कि विभिन्न क्षेत्रों में भ्रष्टाचार और पैसे का प्रभाव बढ़ रहा है, तो उसका असर उनके सोचने के तरीके पर भी पड़ता है। पेपर लीक रोकने के लिए सुरक्षा एजेंसियों और अन्य संसाधनों के इस्तेमाल पर उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि ऐसा लगता है जैसे परीक्षा नहीं, बल्कि कोई युद्ध चल रहा हो। जोशी ने प्राथमिक शिक्षा और स्वास्थ्य के बजट को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि केवल सड़कें बनाना विकास का पैमाना नहीं हो सकता। अच्छी सड़कें बनाने के लिए इंजीनियर, तकनीकी विशेषज्ञ और प्रशिक्षित कर्मचारी चाहिए, जिनकी नींव मजबूत शिक्षा व्यवस्था से तैयार होती है। उन्होंने शिक्षा को रोजगार और आर्थिक अवसरों से जोड़ने की जरूरत बताई। जोशी ने कहा कि उच्च डिग्री हासिल करने के बावजूद कई युवा कम वेतन वाले या अस्थायी काम करने को मजबूर हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में निजी क्षेत्र की भूमिका का समर्थन किया, लेकिन इसके साथ सामाजिक जिम्मेदारी पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि निजी संस्थानों को मुनाफे के साथ शिक्षा व्यवस्था के विकास में भी योगदान देना चाहिए। मुरली मनोहर जोशी ने ‘विकसित भारत’ की अवधारणा को मानवीय मूल्यों से जोड़ने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि विकास को केवल आधुनिक आर्थिक मानकों से नहीं मापा जाना चाहिए। प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर जीवन जीने वाले आदिवासी समुदायों का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि विकास का अर्थ जीवन की गुणवत्ता और मूल्यों से भी जुड़ा है। नई शिक्षा नीति पर जोशी ने कहा कि किसी नीति को केवल इसलिए नहीं बदला जाना चाहिए कि वह पिछली सरकार के कार्यकाल में बनी थी। उन्होंने नीति निर्माण में विशेषज्ञता और दीर्घकालिक दृष्टिकोण की जरूरत पर जोर दिया। जोशी ने ‘नेबरहुड स्कूल सिस्टम’ की वकालत करते हुए कहा कि बच्चों को शुरुआती स्तर पर समान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलनी चाहिए। उनका मानना है कि अमीर और गरीब परिवारों के बच्चों को भी शिक्षा के शुरुआती दौर में समान अवसर उपलब्ध होना जरूरी है।

अभिजीत दीपके-नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस पर दिल्ली पुलिस का सख्त पहरा; लेफ्ट संगठनों ने निकाला तिरंगा मार्च

 दिल्ली पुलिस ने तिरंगा यात्रा के लिए निकले अभिजीत दीपके को हिरासत में ले लिया है। दीपके के साथ ही दिल्ली पुलिस ने नेहा बोर को मंडी हाउस से हिरासत में ले लिया है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि इसके लिए दीपके व अन्य सीजेपी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने अनुमति नहीं दी थी। वहीं …

0 comments

पूर्व मुख्य सचिव भोला नाथ तिवारी के निधन पर राजनाथ सिंह दुखी, घर पहुंचकर व्यक्त की शोक संवेदना

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव भोला नाथ तिवारी के बीती 25 सितंबर को निधन की सूचना पर दुखी देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को लखनऊ में उनके आवास पर पहुंचे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह स्वर्गीय भोलानाथ तिवारी के आवास, गोमतीनगर में शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। राजनाथ सिंह ने स्वर्गीय भोला नाथ …

0 comments

योगी सरकार का फोकस: शिक्षा के साथ हुनर, बेटियों के लिए आत्मनिर्भरता की नई राह

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार बेटियों को शिक्षा के साथ कौशल, स्वावलंबन और रोजगार के अवसरों से जोड़ने की दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है। इसी क्रम में प्रदेश के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं को आधुनिक और रोजगारपरक कौशल से लैस करने के लिए ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ के …

0 comments

योगी सरकार में स्वच्छ-हरित विद्यालयों पर जोर, यूपी के 1.88 लाख स्कूलों का स्व-मूल्यांकन पूरा.

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के विद्यालयों को स्वच्छ, हरित और पर्यावरण-अनुकूल शिक्षण परिवेश के रूप में विकसित करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग (SHVR) 2026-27 के अंतर्गत प्रदेश के 1,88,301 विद्यालयों ने स्व-मूल्यांकन सर्वेक्षण पूरा कर पोर्टल पर जमा किया …

0 comments

आत्मविश्वास से आत्मनिर्भरता तक, यूपी की 1.29 लाख बेटियों को मिला सेल्फ एस्टीम प्रशिक्षण

बालिकाओं को आत्मविश्वास से भरने, उनमें आत्मसम्मान की भावना विकसित करने और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक बनाने की दिशा में उत्तर प्रदेश में महत्वपूर्ण पहल की गई है। प्रदेश के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कम्पोजिट विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) की 1,29,227 बालिकाओं ने सेल्फ एस्टीम कार्यक्रम पर आधारित प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया। …

0 comments

घर-घर पहुंच रहा नारी सशक्तीकरण का संदेश, योगी सरकार में महिला कल्याण विभाग ने संभाली कमान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को मजबूत करने के लिए मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। शारदीय नवरात्र के अवसर पर 11 से 20 अक्टूबर तक संचालित इस अभियान में महिला कल्याण विभाग प्रमुख भूमिका निभा रहा है। …

0 comments

CM योगी आदित्यनाथ की बड़ी घोषणा, महानवमी पर 19 को UP में रहेगा अवकाश; तीन दिन लगातार छुट्टी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी कर्मियों और शिक्षकों की मांग का सम्मान करते हुए 19 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश अवकाश घोषित किया है। अब प्रदेश में 19 और 20 अक्टूबर को सरकारी कार्यालय और स्कूल बंद रहेंगे। स्कूलों में तो छात्र-छात्राओं के लिए दशहरा पर अवकाश पहले से ही रहेगा। योगी आदित्यनाथ सरकार ने महानवमी …

0 comments

योगी सरकार फैजुल्लागंज में लगातार चला रही बाढ़ राहत कार्य, प्रभारी मंत्री ने किया निरीक्षण

योगी सरकार बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने और जनजीवन सामान्य बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री और जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने लखनऊ के फैजुल्लागंज क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव …

0 comments

योगी सरकार सप्तमी से नवमी तक मंदिरों में कराएगी देवी गीत व दुर्गा सप्तशती पाठ का आयोजन

प्रदेश के प्रमुख देवी मंदिरों में शक्ति आराधना के साथ आज से महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का संदेश गूंजेगा। मिशन शक्ति के तहत योगी सरकार शारदीय नवरात्र की सप्तमी से नवमी तिथि (शनिवार से सोमवार) तक चयनित मंदिरों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कराएगी। इनमें पारंपरिक देवी गीतों पर आधारित गायन …

0 comments

योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26, सीएम के निर्देश पर ड्राफ्ट तैयार

 योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में अपनी धाक जमाने के लिए नवंबर माह में होने वाली कैबिनटे में नई आयुष पॉलिसी-26 पर मुहर लगाने जा रही है। प्रदेश में आयुष उद्योग को बढ़ावा देने के लिए पॉलिसी में निवेशकों को विभिन्न तरह की सहूलियतें दी जाएंगी। पॉलिसी में आयुष रिसर्च को बढ़ावा देने पर …

0 comments

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button