7 नई अमृत भारत ट्रेनों को रेलवे बोर्ड की मंजूरी, दिल्ली से मुंबई और प्रयागराज से कोयंबटूर तक बढ़ेगी कनेक्टिविटी

इसका प्रस्तावित मार्ग धनबाद, गया, सासाराम, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, मिर्जापुर, प्रयागराज, कटनी, जबलपुर, इटारसी, नागपुर, विजयवाड़ा, रेनिगुंटा, काटपाडी, सलेम और इरोड होते हुए कोयंबटूर तक जाएगा।

नयी दिल्ली । स्वतंत्रता दिवस से पहले भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ा तोहफा दिया है। रेलवे बोर्ड ने देश के अलग-अलग हिस्सों को जोड़ने वाली 7 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को मंजूरी दी है। इन सेवाओं से उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना और दक्षिण भारत के कई प्रमुख शहरों के बीच रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी। अमृत भारत एक्सप्रेस का उद्देश्य खास तौर पर सामान्य और मध्यम आय वर्ग के यात्रियों को अपेक्षाकृत किफायती किराए में लंबी दूरी की यात्रा की सुविधा देना है। इन ट्रेनों में नॉन-एसी कोच होंगे और इन्हें लंबी दूरी के यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर संचालित किया जाएगा। रेलवे बोर्ड की मंजूरी वाली ट्रेनों में धनबाद-कोयंबटूर अमृत भारत एक्सप्रेस (22363/22364) सबसे लंबी दूरी की सेवाओं में शामिल है।

इससे झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के बीच सीधी कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा। प्रयागराज-लोकमान्य तिलक टर्मिनस अमृत भारत एक्सप्रेस (20436ध्20435) को साप्ताहिक सेवा के रूप में मंजूरी मिली है। ट्रेन प्रयागराज से सतना, जबलपुर, इटारसी, भुसावल और कल्याण होते हुए मुंबई पहुंचेगी। वहीं प्रयागराज-उधना अमृत भारत एक्सप्रेस (20437ध्20438) फतेहपुर, कानपुर, इटावा, आगरा, कोटा, सवाई माधोपुर, रतलाम और वडोदरा होते हुए उधना जाएगी। इससे यूपी, राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात के यात्रियों को फायदा होगा। सूबेदारगंज-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस (14121ध्14122) भी साप्ताहिक सेवा होगी। इसका मार्ग बांदा, चित्रकूटधाम कर्वी, सतना, मैहर, जबलपुर, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक रोड, कल्याण और ठाणे से होकर गुजरेगा। रेलवे ने गोरखपुर-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस (15095,15096) को भी मंजूरी दी है। यह ट्रेन गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद होते हुए दिल्ली पहुंचेगी। इसके अलावा गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस अमृत भारत एक्सप्रेस (15085,15086) गोरखपुर से लखनऊ, कानपुर, आगरा, कोटा, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वलसाड, बोरीवली होते हुए बांद्रा पहुंचेगी।सातवीं ट्रेन चारलापल्ली-गोरखपुर अमृत भारत एक्सप्रेस (22075,22076) होगी। इसका मार्ग काजीपेट, नागपुर, इटारसी, भोपाल, झांसी, कानपुर, लखनऊ और गोंडा होते हुए गोरखपुर तक प्रस्तावित है। इन नई सेवाओं से प्रमुख शहरों के बीच रेल विकल्प बढ़ेंगे और लंबी दूरी के यात्रियों को किफायती सफर का अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।

अभिजीत दीपके-नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस पर दिल्ली पुलिस का सख्त पहरा; लेफ्ट संगठनों ने निकाला तिरंगा मार्च

 दिल्ली पुलिस ने तिरंगा यात्रा के लिए निकले अभिजीत दीपके को हिरासत में ले लिया है। दीपके के साथ ही दिल्ली पुलिस ने नेहा बोर को मंडी हाउस से हिरासत में ले लिया है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि इसके लिए दीपके व अन्य सीजेपी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने अनुमति नहीं दी थी। वहीं …

0 comments

पूर्व मुख्य सचिव भोला नाथ तिवारी के निधन पर राजनाथ सिंह दुखी, घर पहुंचकर व्यक्त की शोक संवेदना

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव भोला नाथ तिवारी के बीती 25 सितंबर को निधन की सूचना पर दुखी देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को लखनऊ में उनके आवास पर पहुंचे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह स्वर्गीय भोलानाथ तिवारी के आवास, गोमतीनगर में शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। राजनाथ सिंह ने स्वर्गीय भोला नाथ …

0 comments

योगी सरकार का फोकस: शिक्षा के साथ हुनर, बेटियों के लिए आत्मनिर्भरता की नई राह

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार बेटियों को शिक्षा के साथ कौशल, स्वावलंबन और रोजगार के अवसरों से जोड़ने की दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है। इसी क्रम में प्रदेश के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं को आधुनिक और रोजगारपरक कौशल से लैस करने के लिए ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ के …

0 comments

योगी सरकार में स्वच्छ-हरित विद्यालयों पर जोर, यूपी के 1.88 लाख स्कूलों का स्व-मूल्यांकन पूरा.

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के विद्यालयों को स्वच्छ, हरित और पर्यावरण-अनुकूल शिक्षण परिवेश के रूप में विकसित करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग (SHVR) 2026-27 के अंतर्गत प्रदेश के 1,88,301 विद्यालयों ने स्व-मूल्यांकन सर्वेक्षण पूरा कर पोर्टल पर जमा किया …

0 comments

आत्मविश्वास से आत्मनिर्भरता तक, यूपी की 1.29 लाख बेटियों को मिला सेल्फ एस्टीम प्रशिक्षण

बालिकाओं को आत्मविश्वास से भरने, उनमें आत्मसम्मान की भावना विकसित करने और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक बनाने की दिशा में उत्तर प्रदेश में महत्वपूर्ण पहल की गई है। प्रदेश के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कम्पोजिट विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) की 1,29,227 बालिकाओं ने सेल्फ एस्टीम कार्यक्रम पर आधारित प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया। …

0 comments

घर-घर पहुंच रहा नारी सशक्तीकरण का संदेश, योगी सरकार में महिला कल्याण विभाग ने संभाली कमान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को मजबूत करने के लिए मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। शारदीय नवरात्र के अवसर पर 11 से 20 अक्टूबर तक संचालित इस अभियान में महिला कल्याण विभाग प्रमुख भूमिका निभा रहा है। …

0 comments

CM योगी आदित्यनाथ की बड़ी घोषणा, महानवमी पर 19 को UP में रहेगा अवकाश; तीन दिन लगातार छुट्टी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी कर्मियों और शिक्षकों की मांग का सम्मान करते हुए 19 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश अवकाश घोषित किया है। अब प्रदेश में 19 और 20 अक्टूबर को सरकारी कार्यालय और स्कूल बंद रहेंगे। स्कूलों में तो छात्र-छात्राओं के लिए दशहरा पर अवकाश पहले से ही रहेगा। योगी आदित्यनाथ सरकार ने महानवमी …

0 comments

योगी सरकार फैजुल्लागंज में लगातार चला रही बाढ़ राहत कार्य, प्रभारी मंत्री ने किया निरीक्षण

योगी सरकार बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने और जनजीवन सामान्य बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री और जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने लखनऊ के फैजुल्लागंज क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव …

0 comments

योगी सरकार सप्तमी से नवमी तक मंदिरों में कराएगी देवी गीत व दुर्गा सप्तशती पाठ का आयोजन

प्रदेश के प्रमुख देवी मंदिरों में शक्ति आराधना के साथ आज से महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का संदेश गूंजेगा। मिशन शक्ति के तहत योगी सरकार शारदीय नवरात्र की सप्तमी से नवमी तिथि (शनिवार से सोमवार) तक चयनित मंदिरों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कराएगी। इनमें पारंपरिक देवी गीतों पर आधारित गायन …

0 comments

योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26, सीएम के निर्देश पर ड्राफ्ट तैयार

 योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में अपनी धाक जमाने के लिए नवंबर माह में होने वाली कैबिनटे में नई आयुष पॉलिसी-26 पर मुहर लगाने जा रही है। प्रदेश में आयुष उद्योग को बढ़ावा देने के लिए पॉलिसी में निवेशकों को विभिन्न तरह की सहूलियतें दी जाएंगी। पॉलिसी में आयुष रिसर्च को बढ़ावा देने पर …

0 comments

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button