CM योगी “40 करोड़ पौधरोपण नए उत्तर प्रदेश के सामर्थ्य और जनसंकल्प का प्रतीक”

विजय कुमार निगम लखनऊ। उत्तर प्रदेश ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 40 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य पूरा कर नया इतिहास रच दिया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेशवासियों के नाम एक भावनात्मक पाती लिखकर उन्हें बधाई दी और इस जनभागीदारी अभियान को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।

  मुख्यमंत्री ने लिखा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान केवल वृक्षारोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और आने वाली पीढ़ियों के प्रति उत्तरदायित्व का संदेश देने वाला जनआंदोलन है।

उन्होंने लिखा कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से शुरू हुआ और आज जनभागीदारी के बल पर एक व्यापक जनआंदोलन का स्वरूप ले चुका है।  मुख्यमंत्री ने लिखा कि वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 पर्यावरण संरक्षण को नई ताकत देने वाला महाअभियान बन गया है। उनके अनुसार 40 करोड़ पौधारोपण नए उत्तर प्रदेश के सामर्थ्य, जनसंकल्प और सामूहिक प्रयास का प्रतीक है।  योगी आदित्यनाथ ने भारतीय संस्कृति में वृक्षों के विशेष महत्व का उल्लेख करते हुए लिखा कि हमारी सभ्यता को ‘अरण्य संस्कृति’ कहा जाता है। उन्होंने लिखा कि वनों में ही वेद, उपनिषद और अन्य महान ग्रंथों की रचना हुई तथा ऋषि-मुनियों ने लोकमंगल का चिंतन किया। उन्होंने इस अभियान को सनातन चेतना का महोत्सव बताया।

मुख्यमंत्री ने लिखा कि आयुर्वेद के अनुसार प्रत्येक पौधे में औषधीय गुण निहित हैं और वृक्ष जीवन के आधार हैं। उन्होंने श्रीमद्भगवद्गीता का उल्लेख करते हुए लिखा कि भगवान श्रीकृष्ण ने पीपल को अपना स्वरूप बताया है।

 मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2017 से 2023 के बीच उत्तर प्रदेश के वन एवं वृक्ष आवरण में 3.38 लाख एकड़ की ऐतिहासिक वृद्धि हुई है और प्रदेश का हरित आवरण बढ़कर 9.96 प्रतिशत तक पहुंच गया है। उन्होंने लिखा कि अब तक प्रदेश में 280 करोड़ से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं।  उन्होंने लिखा कि पर्यावरण असंतुलन, कार्बन उत्सर्जन में कमी और जैव विविधता संरक्षण का सबसे प्रभावी उपाय वृक्षारोपण है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे वृक्षारोपण को जन्मदिन, विवाह, बेटी की विदाई तथा अन्य शुभ अवसरों से जोड़ें। उन्होंने बच्चों के जन्मदिन पर एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल का संकल्प लेने का भी आह्वान किया।  मुख्यमंत्री ने बेटी की विदाई पर स्नेह और स्मृति के प्रतीक के रूप में पौधा लगाने का भावनात्मक संदेश देते हुए प्रत्येक परिवार से अधिकाधिक वृक्ष लगाने और उनका संरक्षण करने की अपील की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रत्येक पौधा हरित, सुरक्षित और समृद्ध उत्तर प्रदेश की मजबूत नींव बनेगा।

जेल से रिहाई के बाद अभिजीत दीपके ने पोस्ट की शाहरुख खान की तस्वीर.

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता अभिजीत दीपके ने फिल्म ‘वीर-जारा’ से शाहरुख खान के बुजुर्ग लुक वाली एक मजेदार पोस्ट शेयर की है। दीपके ने एक्स पर लिखा, 24 घंटे तक बिना वाईफाई और फोन के रहने के बाद, जेल से बाहर आने पर कैसा लगता है। दिल्ली पुलिस द्वारा कनॉट प्लेस में तिरंगा …

0 comments

योगी सरकार में परिवार की बंदिशें टूटीं, लखनऊ की कई बेटियों ने हासिल किया मुकाम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण को मजबूत करने के लिए संचालित वन स्टॉप सेंटर संकटग्रस्त महिलाओं को सुरक्षा, परामर्श और पुनर्वास की सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं। लखनऊ की तीन महिलाओं की कहानियां इस पहल के सकारात्मक प्रभाव को दर्शाती हैं।पारिवारिक बंदिशों से जूझ रही एक युवती …

0 comments

IPS अधिकारी राठौर किरीट कुमार हरिभाई का ट्रांसफर, वाराणसी के अपर पुलिस आयुक्त पद पर तैनाती

योगी आदित्यनाथ सरकार ने शनिवार को एक आईपीएस अधिकारी का ट्रांसफर किया है। 2010 बैच के आईपीएस अफसर राठौर किरीट कुमार हरिभाई का तबादला पीएसी मुख्यालय से वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट किया गया है। पीएसी लखनऊ सेक्टर में दिसंबर 2023 से डीआईजी के पद पर तैनात रहे आईपीएस अफसर राठौर किरीट कुमार हरिभाई अब धर्मनगरी वाराणसी …

0 comments

बैलेट पेपर से हो रहा है चुनाव, न्याय के पक्ष में परिणाम देने का काम जनता-जनार्दन का: सीएम योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह शिक्षा की घोषित दुश्मन है। शिक्षा व्यवस्था की उपेक्षा और शिक्षकों का अपमान उसकी राजनीति का आधार रहा है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के समय शिक्षण संस्थानों पर पेशेवर गुंडों का दबदबा था और युवाओं के सामने पहचान का संकट खड़ा …

0 comments

विकसित भारत का केस नंबर 2047, 140 करोड़ देशवासी याची और युवा अधिवक्ता : योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षांत समारोह में विधि की उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को न्यायालय की भाषा में विकसित भारत का लक्ष्य समझाया। समारोह में विद्यार्थियों और शोधार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं तथा मेधावियों को पदक देकर सम्मानित किया गया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने …

0 comments

हाईवे-एक्सप्रेसवे पर बढ़ेगी सुरक्षा, शीतलहर-कोहरे में हादसे रोकने के लिए योगी सरकार ने शुरू की तैयारी

उत्तर प्रदेश में शीतलहर और घने कोहरे के दौरान हादसों पर अंकुश लगाने के लिए योगी सरकार ने सड़क सुरक्षा के इंतजाम मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। राष्ट्रीय राजमार्गों, राज्य राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना संभावित स्थलों के आस-पास पर्याप्त संख्या में पेट्रोलिंग वाहन, एंबुलेंस और रेस्क्यू वाहन उपलब्ध रखने पर विशेष …

0 comments

ईशा अग्रवाल को तीन गोल्ड सहित चार मेडल, सीएम योगी आदित्यनाथ के कान में कहा- आप मेरे आदर्श

डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (आरएमएलएनएलयू) के पांचवें दीक्षा समारोह में शनिवार को मेधावी छात्रा ईशा अग्रवाल को चार मेडल से सम्मानित किया गया। उन्हें तीन गोल्ड और एक सिल्वर मेडल प्रदान किया गया। ईशा को क्रिमिनल लॉ में जस्टिस ओपी प्रधान मेमोरियल गोल्ड मेडल, कान्स्टिट्यूशनल लॉ में स्वर्गीय पद्मावती मोहनलाल जरीवाला गोल्ड …

0 comments

राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय के 5वें दीक्षांत समारोह में बोले सीएम; कानून की सबसे बड़ी पूंजी उसकी धाराएं नहीं, आमजन का विश्वास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पहले माफियाराज का प्रभाव था, लेकिन अब प्रदेश में रूल ऑफ लॉ यानी कानून का राज स्थापित किया गया है। यही विकास, निवेश और आमजन के विश्वास की सबसे मजबूत नींव है। एक समय यूपी को बीमारू राज्यों की श्रेणी में रखा जाता था, निवेश तथा …

0 comments

रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: सीएम योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश ‘रूल ऑफ माफिया’ से मुक्त हुआ है और ‘रूल ऑफ लॉ’ लागू हुआ है। वर्ष 2017 से पहले कानून-व्यवस्था और निवेश को लेकर संदेह रहता था। माफिया से विकास बाधित था। सरकार ने कानून का शासन स्थापित कर प्रदेश की छवि बदली है। कोई व्यक्ति या पद …

0 comments

डबल इंजन सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति ने आसुरी शक्तियों का दमन कर प्रदेश में स्थापित किया भयमुक्त वातावरणः सीएम योगी

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्र की सप्तमी तिथि पर मां कालरात्रि के स्वरूप की आराधना की। इसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा कि दुष्टों, असुरों और रक्तबीज जैसी तामसिक शक्तियों का संहार कर धर्म की स्थापना एवं भक्तों को अभय प्रदान करने वाली मां कालरात्रि का …

0 comments

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button