20 राज्यों में 15 घंटे के अंदर आंधी-तूफान बारिश की चेतावनी, 61 Kmph की स्पीड से हवा, IMD अलर्ट ; कल का मौसम 5 जुलाई

मॉनसून धीरे-धीरे उत्तर भारत के अलग-अलग राज्यों में आगे बढ़ता जा रहा है। महाराष्ट्र और उत्तर पूर्व के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात हैं। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने 20 राज्यों में आंधी-बारिश और तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। बारिश की चेतावनी वाले राज्यों में दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार और राजस्थान सहित पंजाब-हरियाणा भी शामिल है। अगले 15 घंटे के अंदर 61 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट भी जारी किया गया है।

इन 20 राज्यों में अलर्ट

  1. दिल्ली-एनसीआर
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बिहार
  4. मध्य प्रदेश
  5. महाराष्ट्र
  6. राजस्थान
  7. हरियाणा
  8. पंजाब
  9. जम्मू-कश्मीर
  10. गुजरात
  11. तमिलनाडु
  12. झारखंड
  13. कर्नाटक
  14. तेलंगाना
  15. पश्चिम बंगाल
  16. सिक्किम
  17. आंध्र प्रदेश
  18. केरल
  19. मिजोरम
  20. त्रिपुरा

दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम

  • दिल्ली-NCR (5 से 9 जुलाई- आंधी, बारिश का अलर्ट): दिल्ली-एनसीआर में लोगों को चिलचिलाती धूप से तो राहत मिल गई है, लेकिन कई इलाकों में अभी बारिश का नामोनिशान नहीं है। ऐसे में मौसम विभाग ने 5 जुलाई को मध्यम बारिश की चेतावनी दी है। इस दौरान बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 6 जुलाई को भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 डिग्री के आसपास रहेगा। बारिश का ये मौसम 9 जुलाई तक ऐसा ही बना रहेगा।

उत्तर प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम

  • यूपी(5 से 9 जुलाई- बारि-आंधी-तूफान का अलर्ट): प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर, चित्रकूट, बादा, हमीरपुर, महोबा, ललिलतपुर, झांसी, जालौन, औरैया, इटावा, फिरोजाबाद, आगरा, वाराणसी, चंदौली, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, देवरिया, बलिया, मऊ, सोनभद्र, मिर्जापुर, जौनरपुर, गाजीपुर में भारी बारिश का अलर्ट है। यहां 9 जुलाई तक भारी बारिश हो सकती है। आंधी-तूफान की भी चेतावनी है।

बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम

  • बिहार (5 जुलाई- आंधी चलेगी, बारिश होगी): पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण में एक-दो स्थानों पर बारिश की संभावना है। मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर और मधुबनी में भी एक-दो स्थानों पर बारिश और मेघगर्जन की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम

  • राजस्थान (5 से 9 जुलाई- तूफानी बारिश की चेतावनी): झालावाड़, बांसवाड़ा और डूंगरपुर में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट है। वहीं, जयपुर, टोंक, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चुरू, झुंझुनू, सीकर, नागौर, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, सिरोही, उदयपुर, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, पाली, भीलवाड़ा, अजमेर, सवाई माधोपुर, अलवर और अजमेर में आंधी-तूफान को लेकर चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। भारी बारिश होने की संभावना अगले 4-5 दिन बनी रहेगी।
शहरअधिकतम तापमान (4 जुलाई)न्यूनतम तापमान(4 जुलाई)
दिल्ली37°C30°C
मुंबई27°C27°C
चेन्नई36°C29°C
कोलकाता31°C28°C
लखनऊ36°C31°C
पटना36°C29°C
रांची27°C24°C
भोपाल31°C26°C
जयपुर37°C29°C
शिमला27°C21°C
नैनीताल27°C22°C

उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम

  • उत्तराखंड (5 जुलाई- गरज-चमक के साथ बारिश): नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और चंपावत में भारी बारिश और आंधी तूफान का अलर्ट है। इस दौरान 41 से लेकर 61 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। इसके अलावा हरिद्वार एवं उधमसिंह नगर जिलों में भी कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने का पूर्वानुमान है।

महाराष्ट्र में कल कैसा रहेगा मौसम

  • महाराष्ट्र (5 से 7 जुलाई- मूसलाधार बारिश का अलर्ट): अमरावती, नागपुर, भंडारा, गोंदिया, वाशिम, हिंगोली, यवतमाल में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट है। वहीं, औरंगाबाद, जालना, नांदेड़, अकोला, वर्धा, चंदरपुर और गढ़चिरौली में भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ के लिए तेज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने नागरिकों से सावधानी बरतने की सलाह दी है। 7 जुलाई तक बारिश को लेकर अलर्ट है।

पश्चिम बंगाल में कल कैसा रहेगा मौसम

  • पश्चिम बंगाल (5 से 6 जुलाई- आंधी-तूफान का अलर्ट): पूर्वी मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, बांकुरा, पुरुलिया, दक्षिण 24 परगना, पश्चिम बर्दवान और बीरभूम जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। कुछ इलाकों में गरज-चमक और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में मौसम बदलने की संभावना है। इसके प्रभाव से कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के कई जिलों में 6 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

तमिलनाडु में कल कैसा रहेगा मौसम

  • तमिलनाडु (5 से 7 जुलाई- आंधी-तूफान का अलर्ट): चेन्नई, तिरुच्चिराप्पल्ली, कृष्णागिरी, चेंगलपट्टू, अरियालुर, कोयंबटूर, इरोड, कांचीपुरम, कन्याकुमारी, मदुरै, नागपट्टिनम, नीलगिरी, पेरंबलूर, रामनाथपुरम, तंजावुर, तेनकाशी, तिरुनेलवेली, तिरुप्पुर, तिरुवरूर सहित तमिलनाडु के कई जिलों में भारी बिराश का अलर्ट है। यह मौसम प्रणाली अगले दो दिनों में और अधिक मजबूत होने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button