PM मोदी ने विपक्षी दलों पर चुन-चुनकर साधा निशाना "मुहब्बत की दुकान वाले कब्र खोद रहे हैं" - Sahet Mahet

PM मोदी ने विपक्षी दलों पर चुन-चुनकर साधा निशाना “मुहब्बत की दुकान वाले कब्र खोद रहे हैं”


नई दिल्ली । राज्यसभा में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष, खासकर कांग्रेस पर तीखे प्रहार किए। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कांग्रेस नेताओं द्वारा लगाए जा रहे आरोपों और नारों का सिलसिलेवार जवाब दिया। उन्होंने कहा कि ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी जैसे नारे किसी राजनीतिक आलोचना का नहीं, बल्कि गहरी नफरत और कुंठा का प्रतीक हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि एक ओर देश ‘विकसित भारतÓ की नींव रख रहा है, वहीं कांग्रेस मोदी की कब्र खोदने के कार्यक्रमों में लगी है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो लोग ‘मोहब्बत की दुकानÓ खोलने की बात करते हैं, वही देश के एक नागरिक की कब्र खोदने के नारे लगा रहे हैं। पीएम मोदी ने सवाल उठाया कि क्या यही मोहब्बत है और क्या यह संविधान की भावना का अपमान नहीं है।

मैं रोज़ दो किलो गालियां खाता हूं

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 25 वर्षों में संसद का शायद ही कोई सत्र ऐसा रहा हो, जिसमें उन्हें अपशब्दों का सामना न करना पड़ा हो। उन्होंने एक पुराने इंटरव्यू का जिक्र करते हुए कहा कि जब उनसे सेहत का राज पूछा गया था, तो उन्होंने जवाब दिया था—मैं रोज़ दो किलो गालियां खाता हूं। इस टिप्पणी पर सदन में ठहाके गूंज उठे।
नफरत की वजहें भी गिनाईं
प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘मोदी की कब्र खोदनेÓ की बात इसलिए की जा रही है क्योंकि उनकी सरकार ने बड़े और साहसिक फैसले लिए हैं। उन्होंने अनुच्छेद 370 हटाने, उत्तर-पूर्व में शांति स्थापित करने, आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई, सीमा पार आतंकियों को जवाब देने और माओवादी हिंसा पर काबू पाने जैसे कदमों का उल्लेख किया। पीएम मोदी ने कहा कि यही फैसले कुछ लोगों को असहज कर रहे हैं, इसलिए नारे लगाए जा रहे हैं।

कांग्रेस की असली परेशानी
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की असली परेशानी यह है कि वह यह स्वीकार नहीं कर पा रही कि मोदी यहां तक कैसे पहुंचा और पहुंचकर टिका कैसे हुआ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को लगता है कि प्रधानमंत्री पद किसी परिवार की जागीर है, जिस पर कोई और बैठ ही नहीं सकता। यही सोच इस तरह की भाषा और नारों में झलकती है।
‘गरीबी हटाओ पर सवाल
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर दशकों तक देश को नारे देकर गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ‘गरीबी हटाओÓ के नारे तो दिए गए, लेकिन गरीबी दूर करने के लिए ठोस काम नहीं हुआ। इसके उलट, उनकी सरकार ने गरीबों को सशक्त बनाने की दिशा में काम किया, जिसका नतीजा यह है कि आज 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं।
विकास कार्यों का उल्लेख
प्रधानमंत्री ने कहा कि 2014 से पहले देश में हजारों गांव ऐसे थे, जहां बिजली तक नहीं थी। रेलवे की अनमैंड क्रॉसिंग पर हर साल सैकड़ों जानें जाती थीं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने सभी अनमैंड रेलवे क्रॉसिंग बंद कीं और लाखों लोगों की जान बचाई। पीएम मोदी ने कहा कि जब देश में ऐसे बदलाव होते हैं, तब कुछ लोगों को विकास की नहीं, बल्कि ‘मोदी की कब्रÓ की बातें सूझती हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *