देशी शराब सहित एक अपराधी को मद्य निषेध विभाग ने किया गिरफ्तार

बेतिया: बिहार सरकार द्वारा शराब पर अंकुश लगाते हुए पूर्णतः बिहार में शराबबंदी के कार्य को लेकर अपनी लगाम मजबूत कर रही है, इस क्रम में पश्चिमी चंपारण जिला अंतर्गत, मद्य निषेध विभाग को मिली गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को छापेमारी करते हुए मझौलिया थाना के करमवां गांव निवासी वार्ड संख्या 1, जवाहिर सहनी, पिता स्व. रमलखन सहनी, उम्र 40 वर्ष को 100 एमएल की 27 पाउच, लगभग 2.7 लीटर देशी शराब व 12 लीटर स्प्रिट के साथ उक्त स्थल से धर दबोचा गया।

वहीं छापेमारी दलों में पुलिस निरक्षक राज कुमार चौधरी, पुलिस अवर निरीक्षक सोनू राज, अवर निरीक्षक कामेश्वर कुमार मिश्रा, सहित मद्य निषेध विभाग के सहायक पुलिस दल, शस्त्र बल व महिला बल शामिल रहें।

रिपोर्ट: विजय कुमार शर्मा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button