जदयू के युवा महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में शहर के टावर चौक पर तेजस्वी यादव का फूंका पुतला

गया: बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संबंध में अमर्यादित भाषण के विरोध में युवा जदयू के युवा महानगर अध्यक्ष कुमार गौरव के नेतृत्व शहर के टावर चौक पर तेजस्वी यादव का पुतला फूंका गया।

इस मौके युवा जदयू के सागर कुमार, धीरज पांडे, सतीश कुमार सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।

वही इस मौके पर युवा महानगर अध्यक्ष कुमार गौरव ने कहा कि कल जिस तरह से सदन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बारे में अमर्यादित बयान दिया है। तेजस्वी यादव को यह भी नहीं पता है कि सदन में किस तरह का भाषा का प्रयोग किया जाता है, क्योंकि वह तो 9वीं फेल हैं शिक्षा तो है नहीं शिक्षा का अभाव है।

हम भी यही कहना चाहते हैं कि तेजस्वी यादव आपके परिवार के लोग आपके माता पिता ने पिछले 15 सालों में जो बिहार को बर्बाद करने का काम किया था, वही आप करना चाहते हैं। लेकिन बिहार की जनता अब समझ चुकी है आप के झांसे में नहीं आएगी।

रिपोर्ट: अभिषेक कुमार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button