बगहा एक में बचे हुए 2911 लक्ष्य के शौचालय का जल्द से जल्द जियो टैग करने का बीडीओ ने दिया निर्देश

बगहा: प्रखंड बगहा एक में बुधवार को सभागार भवन में प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार प्रशांत ने लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत बने शौचालय के जियो टैग को लेकर स्वछग्रही व विकास मित्रों के साथ बैठक की। बीडीओ ने निर्देश दिया कि प्रखंड एक के अंतर्गत बचे हुए जितने भी शौचालय हैं उनका जियो टैग जल्द से जल्द पूरा कराएं। बीडीओ ने बताया कि अब तक प्रखंड एक के अंतर्गत कुल 27355 शौचालय बनाने थे जिनमें से 24444 शौचालय पूर्ण हो चुके हैं और उसका जियो टैग भी हो चुका है वही बचे हुए शौचालय जिनमें 2911 शौचालयों का जियो टैग कराने का निर्देश स्वच्छाग्रही और विकास मित्रों को दिया गया।

प्रखंड समन्वयक प्रभात रंजन ने बताया कि चुनाव के बाद बीडीओ के निर्देश पर सभी कर्मियों को जियो टैग कराने का निर्देश दिया गया। वही शौचालय भुगतान के बारे में समन्वयक ने बताया कि विभाग द्वारा मात्र 724 का भुगतान बचे हुए है। जिनमें फार्म में लंबित आधार आदि के कारण लंबित है। जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

प्रखंड समन्वयक प्रभात रंजन के साथ बैठक में 4 स्वछग्रही 24 विकास मित्र मौजूद थे। बीडीओ ने नया सभी विकास मित्रों व स्वछग्रही को सख्त चेतावनी दी है कि तय समय सीमा के अंदर जियो टैगिंग का कार्य पूरा कराएं अन्यथा विभाग द्वारा कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट: विजय कुमार शर्मा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button