दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर प्राथमिकी दर्ज

नौतन: नौतन थाना क्षेत्र के बैरा परसौनी गांव में दहेज मांग को लेकर एक महिला को प्रताड़ित करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पुलिस ने चार पर प्राथमिकी दर्ज की है।

इस बाबत सवीता देवी ने अपने ही ससुराल के रविंदर चौधरी, राधेश्याम चौधरी, मंजु देवी, हरिलाल चौधरी के उपर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि दिनांक 08/05/2018 को मेरी शादी रविन्द्र चौधरी से हुई थी। जिसमें मेरे पिता उपहार स्वरूप कपड़े, पैसे, मोटरसाइकिल, बर्तन आदि दिया था। शादी के एक साल तक सब ठीक-ठाक रहा है।

बाद में पति सहित अन्य सदस्यों द्वारा दहेज में एक भर का सोना का चैन तथा एक भर का सोने की अंगूठी के मांग को लेकर दबाव बनाते हुए प्रताड़ित करने लगे। जब मेरे द्वारा पिता को कर्ज में डुबने की बात कही गई तो उक्त आरोपी मार पिट करने लगे। एक बार मिट्टी के तेल से जलाने की कोशिश भी की गई। आगे बताया कि जब थाने में आवेदन देने की बात कही तो‌ रविन्द्र चौधरी बन्दुक से गोली मारने की धमकी देने लगा।

थानाध्यक्ष अनुज कुमार पांडे ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

रिपोर्ट: विजय कुमार शर्मा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button