अयोध्या: अपने ही रिकॉर्ड को तीसरी बार तोडने को तैयार राम नगरी, चौथे दीपोत्सव पर जलाए जायेंगे 6 लाख दीप

अयोध्या। मयंक श्रीवास्तव: राम नगरी अयोध्या में चौथे दीपोत्सव के आयोजन पर तीसरी बार अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ेगी। इस दीपोत्सव के आयोजन के लिए अवध विश्वविद्यालय सहित 15 महाविद्यालय को जिम्मेदारी दी गई है। जिसके लिए राम की पैड़ी के 24 घाटों पर लगभग छह लाख दीपों को बिछाए जाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। राम नगरी अयोध्या में चौथे दीपोत्सव पर 6 लाख दीप जलाए जाएंगे जिसके लिए राम की पैड़ी के घाटों पर दीए बिछये जाने का कार्य किया जा रहा है।

इसके लिए अवध विश्वविद्यालय के साथ 15 महाविद्यालय, सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। 13 नवंबर को शाम 7:00 बजे दीप प्रज्वलन का कार्य किया जाएगा। जिसके साथ ही नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनेगा। इस दौरान उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद होंगे।

जानें कहाँ पर 6 लाख दीप के लिए 24 घाटों पर बिछाए गए दीए:

राम की पैड़ी पर लक्ष्मण घाट पर 48000, वैदेही घाट पर 22000, श्री राम घाट पर 30000, दशरथ घाट पर 39000, भरत घाट पर 17000, शत्रुघ्न घाट पर 17000, मंडावी घाट पर 52000, श्रुत कीर्ति घाट पर 40000, कैकेयी घाट पर 40000, कौशल्या घाट पर 40000, सुमित्रा घाट पर 40000, उर्मिला घाट पर 40000, घाट नंबर 13 पर 20000, घाट नंबर 14 पर 30000, घाट नंबर 15 पर 30000, घाट नंबर 16 पर 6500, घाट नंबर 17 अहिल्ल्या घाट पर 25000, घाट नंबर 18 शबरी घाट पर 25000, घाट नंबर 19 पर 10000, घाट नंबर 20 पर 1000, घाट नंबर 21 पर 4500, घाट नंबर 22 पर 6500, घाट नंबर 23 पर 7000,घाट नंबर 24 पर 7000 दिए लगाए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button