बहराइच: डीएम व एसपी ने किया ग्राम नौबना का निरीक्षण

बहराइच। राजेश सिंह चौहान। जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने पुलिस अधीक्षक डाॅ. विपिन कुमार मिश्र व अन्य अधिकारियों के साथ तहसील मिहींपुरवा (मोतीपुर) अन्तर्गत ग्राम नौबना के मजरा टेपरा का निरीक्षण कर शासन के निर्देश पर अग्निकाण्ड से प्रभावित लोगों को कम्बल एवं त्रिपाल का वितरण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने अग्निकाण्ड से प्रभावित व्यक्तियों का कुशल क्षेम पूछा तथा आश्वस्त किया कि उन्हें शासन द्वारा सभी अनुमन्य सहायता उपलब्ध करायी जायेगी।

ग्राम नौबना के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद उप जिलाधिकारी मिहींपुरवा (मोतीपुर) ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, पुलिस क्षेत्राधिकारी कमलेश कुमार सिंह, खण्ड विकास अधिकारी मिहींपुरवा चन्द्रशेखर व अन्य सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया की पीड़ित व्यक्तियों को खाने पीने की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए।

कुमार ने सम्बन्धित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि पीड़ित व्यक्तियों में से ऐसे लोग जिनके नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में दर्ज हैं, उन्हें शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर आवास की धनराशि उपलब्ध करायी जाये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button