पटना: पूर्णिया के आईजी विनोद कुमार का कोरोना वायरस से हुआ निधन

पटना।  बिहार के पूर्णिया के आईजी विनोद कुमार का कोरोना वायरस संक्रमण से शनिवार (17 अक्टूबर) की देर रात निधन हो गया। 16 अक्टूबर को आईजी विनोद कुमार की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद उन्हें पटना स्थित एम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी और पूर्णिया रेंज के आईजी विनोद कुमार (59) डायबिटीज के भी पेशेंट थे। वो कोरोना से संक्रमित होने के बाद पिछले कुछ दिनों से पटना एम्स में भर्ती थे जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी मौत की जानकारी एम्स के अधीक्षक डॉ सी एम सिंह ने दी है।

बिहार सरकार के इस पुलिस अधिकारी की मौत की खबर ने पुलिस महकमें में शोक की लहर फैला दी है। इस मामले में फिलहाल विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। चुनावी तैयारियों के बीच में कोरोना का कहर भी लगातार जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button