दतिया कलेक्टर संजय कुमार का हुआ तबादला, जानिए कौन होंगे जिले के नए कलेक्टर

भोपाल । शिवम सिंह राणा । चुनाव आयोग ने दतिया कलेक्टर संजय कुमार का तबादला कर दिया है। उनके स्थान पर अब विजय दत्ता जिले के नए कलेक्टर होंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक संजय कुमार चुनाव आयोग के सामने ठीक से प्रेजेंटेशन नहीं कर पाए थे। इसके अलावा भी उनके खिलाफ कुछ शिकायतें हुई थी।


हाई कोर्ट ग्वालियर ने कलेक्टर ग्वालियर और दतिया को निर्देश दिया है कि वे कोविड-19 के दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने वाले राजनीतिक पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं पर डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट तथा आईपीसी के तहत एफ आई आर दर्ज करें।

कुछ दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की रैली में भीड़ अधिक होने पर उनके खिलाफ एफआइआर भी की गई थी। उसको लेकर भी कांग्रेस ने आपत्ति जताई कि सिर्फ कांग्रेस पर ही क्यों केस दर्ज हुआ। मध्यप्रदेश में उप चुनाव पहले 19 जिलों में कलेक्टर हटाए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button