नालंदा:घर में घुसकर चुराये 8 लाख के जेवरात

नालंदा| ऋषिकेश कुमार| लहेरी थाना इलाके के गुफा पर चोरों ने एक मकान में घुसकर नगदी जेवरात समेत आठ लाख रुपए मूल्य के सामानों की चोरी कर ली। घटना के संबंध में बबली कुमारी ने बताया कि घर में उनकी मां गायत्री देवी और उनकी पुत्री अनन्या मौजूद थीं और पास के कमरे में सो रही थी। जिस कमरे में जेवरात और नगदी रखे थे उस कमरे में ताला नहीं लगा था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने करीब 15 भर सोने के जेवरात और पैंसठ हजार नगदी को चुरा लिया। चोरी किये गये सामान और नगदी करीब आठ लाख की बतायी जा रही है। इस संदर्भ में लहेरी थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। इसी इलाके के एक सीसीटीवी में चोर की जाते हुए फुटेज कैद हो गयी है। जिसमे वह सर के ऊपर बॉक्स को ले जाते हुए दिख रहा है। जिसके आधार पर पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है। परिवार वालो ने आशंका व्यक्त की है की इस चोरी की वारदात में पडोसी का हाथ हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button