अमित शाह से की मुलाकात सीएम योगी, यूपी चुनाव की रणनीति में बदलाव के संकेत.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के बाद उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर भाजपा संगठन में बड़े बदलावों की चर्चा तेज हो गई है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को का गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने नई दिल्ली पहुंचे। देर शाम मुख्यमंत्री योगी शाह के आवास पर पहुंचे और यहां उनसे शिष्टाचार भेंट की। बता दें कि उत्तर प्रदेश में चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी लखनऊ आए थे, जिसके बाद से संगठन में चुनावी तैयारियों को और हवा मिल गई। इस बीच सीएम योगी और अमित शाह की मुलाकात के बाद संगठन में बड़े बदलाव की चर्चाओं का दौर बढ़ गया है।

हालांकि, प्रदेश इकाई ने बीती 11 जुलाई को बैठक की थी, जिसमें पदाधिकारियों को आठ कार्यक्रमों का होमवर्क दे दिया गया था, ये सभी कार्यक्रम चुनाव तक संचालित किए जाएंगे। 19 से 22 जुलाई तक सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ सम्मेलन की योजना है, जिससे चुनावी जमीन मजबूत होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button