मुरादाबाद: मंडी समिति में 15 से 20 दबंगों ने एक युवक को लाठी-डंडों से मारपीट कर किया घायल, सीसीटीवी में कैद हुआ वीडियो

मुरादाबाद। नईम खान: उत्तर प्रदेश में लाईन ऑर्डर की धज्जियाँ उड़ती हुई साफ दिखाई दे रही है दबंगों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उनको कानून का खौफ बिल्कुल नहीं है खुलेआम सरे रहा किसी को भी जब दिल चाहे मारपीट कर घायल कर देते हैं।

ऐसा ही एक मामला जनपद मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के मंडी समिति में सीसीटीवी में कैद हो गया है। जहां सीसीटीवी में साफ देखा जा सकता है कि 15 से 20 दबंगों द्वारा एक युवक को बुरी तरह से दिनदहाड़े पीटा जा रहा है। वह भी मंडी समिति चौकी से चंद कदमों की दूरी पर, मगर फिर भी पुलिस इनको रोकने में नाकाम होती नजर आ रही है।

वायरल वीडियो में दबंग युवकों का समूह एक युवक की जमकर लाठी-डंडों से पिटाई कर रहा है। जिसके चलते जितेंद्र सैनी नामक यूवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जहां पर डॉक्टरों ने उसकी हालत चिंताजनक बताई है बरहाल पीड़ित परिवार की ओर से मझोला पुलिस ने तहरीर लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button