मथुरा: कुछ ही घंटों में पुलिस ने किया लूट का खुलासा, 2 गिरफ्तार

मथुरा शहर के थाना कोतवाली के कृष्णा नगर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत लक्ष्मी नगर रेलवे फ्लाईओवर पर कल दोपहर को 6 अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने 91 किलो चांदी की लूट को अंजाम दिया था। मौके पर पहुंचे आगरा आईजी ए सतीश गणेश ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही मथुरा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही भी की गयी। आईजी सतीश गणेश के नेतृत्व में मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ में अनिल जाटव, कृष्ण मुरारी शर्मा घायल हुए।

बता दे थाना वृंदावन क्षेत्र के जैत पुलिस चौकी के पास हुई थी मुठभेड़। घायल बदमाशों ने 91 किलो चांदी लूटी थी। दिनदहाड़े घटना को अंजाम दिया। बदमाशों के पास से हथियार और लूटी हुई चांदी बरामद की गयी। आईजी ए सतीश गणेश ने घटनास्थल का निरीक्षण किया वही मथुरा पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button