बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत-बचाव के लिए 86 टीमें तैनात:NDRF, SDRF और पीएसी मोर्चे पर.!

                     रिपोर्ट के मुताबिक राहत-बचाव के लिए अयोध्या, आजमगढ़, बहराइच, बलिया, बाराबंकी, फर्रुखाबाद, गोंडा, गोरखपुर, कासगंज, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, वाराणसी, लखनऊ समेत कई जिलों में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी की टीमें तैनात की गई हैं। प्रयागराज में एनडीआरएफ की तीन टीमें तैनात हैं। इसके अलावा कानपुर देहात, कानपुर नगर, मिर्जापुर, उन्नाव, सहारनपुर, मुरादाबाद, पीलीभीत, बिजनौर और मुजफ्फरनगर समेत अन्य जिलों में भी बचाव दल लगाए गए हैं। लखनऊ में डूबने की घटनाओं से निपटने के लिए विशेष टीम की तैनाती की गई है।

विजय कुमार निगम लखनऊ:- उत्तर प्रदेश में बारिश के बीच शारदा और घाघरा समेत नदियों के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। लखीमपुर खीरी के पलियाकलां में शारदा और बाराबंकी के एल्गिनब्रिज के पास घाघरा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। बाढ़ से प्रदेश के 12 जिले और 166 गांव प्रभावित हुए हैं, जहां करीब 64,402 लोग प्रभावित हैं। स्थिति से निपटने के लिए योगी सरकार ने व्यापक राहत एवं बचाव तंत्र सक्रिय किया है। प्रदेश में 1,586 बाढ़ चौकियां और 1,263 बाढ़ शरणालय स्थापित किए गए हैं, जबकि राहत-बचाव के लिए कुल 86 टीमें लगाई गईं हैं। इनमें एनडीआरएफ की 18, एसडीआरएफ की 16 और पीएसी की 52 टीमें तैनात हैं। 

         प्रभावित इलाकों में 69 मेडिकल टीमें और 51 एंबुलेंस भी लगाई गई हैं। लोगों तक राहत पहुंचाने के लिए 308 वितरण केंद्र बनाए गए हैं और अब तक 15,133 खाद्यान्न पैकेट व 24,266 लंच पैकेट वितरित किए जा चुके हैं। प्रशासन का फोकस प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के साथ ही उन्हें भोजन, चिकित्सा और जरूरी राहत सामग्री उपलब्ध कराने पर है।

राहत आयुक्त कार्यालय की 16 अगस्त की रिपोर्ट के अनुसार लखीमपुर खीरी के पलियाकलां में शारदा नदी और बाराबंकी के एल्गिनब्रिज के पास घाघरा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। एक जून से 16 अगस्त तक प्रदेश में कुल 381 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इस अवधि में सामान्य बारिश 488.9 मिलीमीटर होनी चाहिए थी। इस तरह अब तक प्रदेश में सामान्य से करीब 22 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

            पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में सामान्य से काफी अधिक बारिश दर्ज की गई। लखीमपुर खीरी में 92.5 मिलीमीटर बारिश हुई, जो सामान्य से करीब 10 गुना अधिक है। इसके अलावा बहराइच में 62.5 मिलीमीटर, शाहजहांपुर में 45.1 मिलीमीटर, संभल में 41.8 मिलीमीटर, चित्रकूट में 41.5 मिलीमीटर और लखनऊ में 40.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। फर्रुखाबाद में 25.5 मिलीमीटर, बलरामपुर में 28.8 मिलीमीटर, हमीरपुर में 31.6 मिलीमीटर, श्रावस्ती में 29.9 मिलीमीटर और बिजनौर में 33.6 मिलीमीटर बारिश हुई।

 पिछले 24 घंटे की बारिश के आधार पर 20 जिलों में सामान्य से 60 प्रतिशत से अधिक, जबकि छह जिलों में 20 से 59 प्रतिशत तक अधिक बारिश दर्ज की गई। 10 जिलों में बारिश सामान्य रही। वहीं 17 जिलों में सामान्य से 60 प्रतिशत तक कम बारिश हुई और 22 जिलों में बारिश नहीं हुई। एक जून से 16 अगस्त तक की संचयी बारिश के आंकड़ों के मुताबिक संभल में सामान्य से 74.97 प्रतिशत, मेरठ में 73.81 प्रतिशत और मुजफ्फरनगर में 69.22 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। एटा में सामान्य से 28.14 प्रतिशत और फिरोजाबाद में 25.95 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई। वहीं प्रदेश के कई जिलों में अब तक सामान्य से कम बारिश हुई है। लखनऊ में सामान्य की तुलना में 78.69 प्रतिशत, फर्रुखाबाद में 75.75 प्रतिशत और बरेली में 77.51 प्रतिशत बारिश दर्ज हुई है।

राहत आयुक्त कार्यालय की रिपोर्ट के अनुसार फिलहाल बाढ़ की स्थिति में सबसे अधिक चिंता शारदा और घाघरा नदी के खतरे के निशान से ऊपर बहने को लेकर है। दोनों नदियों के जलस्तर पर संबंधित विभागों के द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है।        बाढ़ और जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों में राहत-बचाव दलों की तैनाती की गई है। रिपोर्ट के अनुसार एनडीआरएफ की 18 टीमें और एसडीआरएफ की 16 टीमें प्रदेश अलग-अलग जिलों में तैनात हैं। इसके अलावा पीएसी की 52 टीमें भी राहत एवं बचाव कार्यों के लिए लगाई गई हैं। प्रत्येक एनडीआरएफ टीम में करीब 30 से 35 जवान, एसडीआरएफ की एक टीम में 25 से 30 जवान और पीएसी की एक टीम में करीब 10 से 15 जवान शामिल हैं।

                प्रदेश में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य जारी है। रिपोर्ट के अनुसार अब तक 12 जिले और 166 गांव प्रभावित हुए हैं, जिसमें करीब 64,402 लोग भी शामिल हैं। प्रशासन ने राहत के लिए 1,586 बाढ़ चौकियां और 1,263 बाढ़ शरणालय स्थापित किए हैं। इनमें से 40 शरणालय वर्तमान में संचालित हैं। जरूरतमंद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में नावों और मोटरबोट की मदद से राहत-बचाव कार्य किया जा रहा है। साथ ही 308 राहत वितरण केंद्रों की स्थापना की गई है। 

        राहत कार्यों के तहत 5,849 नावें और 1,101 मोटरबोट उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही 69 मेडिकल टीमें और 51 एंबुलेंस भी तैनात हैं। प्रभावित लोगों को खाद्यान्न और लंच पैकेट के साथ ओआरएस व क्लोरीन की गोलियां भी वितरित की जा रही हैं। रिपोर्ट के अनुसार अब तक 15133 खाद्यान्न पैकेट, 24266 लंच पैकेट, 22720 ओआरएस पैकेट और 40,860 क्लोरीन टैबलेट वितरित किए जा चुके हैं।

            वहीं, बाढ़ से 69 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, जबकि रिपोर्ट में बाढ़ से किसी जनहानि या पशुहानि की सूचना नहीं है। प्रभावित पशुओं की संख्या 3,502 है, जिनके लिए 154 क्विंटल भूसा वितरित किया गया है।

सीजेपी के ‘तिरंगा मार्च’ पर संकट: ‘सीपी का सेंट्रल पार्क 16-17 अक्तूबर को रहेगा बंद’, एनडीएमसी का फैसला

कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के मुताबिक प्रशासनिक कारणों के चलते यह फैसला लिया गया है। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने कल यानी 16 अक्तूबर को सेंट्रल पार्क पर तिरंगा मार्च करने का आह्वान किया है। अभिजीत दिपके ने 16 अक्तूबर के लिए की थी …

0 comments

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा एलान, 17 राज्यों की वोटर लिस्ट में होगा विशेष संशोधन

 SIR विवाद और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की बीच चुनाव आयोग ने 17 राज्यों में विशेष सारांश पुनरीक्षण (SSR) कराएगा। चुनाव आयोग ने इसके लिए राज्यों को सूचित किया है। इन 17 राज्यों में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा भी शामिल हैं, जहां चुनाव होने वाले हैं। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, …

0 comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: राहुल गांधी की राष्ट्रपति को चिट्ठी, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रोकने की मांग

उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को चिट्ठी लिखी है। चिट्टी में राहुल ने लिखा है कि 19 साल की अंकिता भंडारी ने एक VIP के लिए अपनी गरिमा से समझौता करने से इनकार किया, जिसके कारण उसकी हत्या कर दी गई। चार साल बाद …

0 comments

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना: योगी सरकार में 22 हजार से ज्यादा बेटियों का बसा घर, पीलीभीत अव्वल

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का घर बसाने और उन्हें सम्मानजनक जीवन देने के अपने संकल्प को निरंतर सिद्ध कर रही है। प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना निर्धन व जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है।प्रदेश भर में इस कल्याणकारी योजना के तहत अब तक कुल …

0 comments

कसारी-मसारी की पहचान को मिटाएगी योगी सरकार, अतीक का गढ़ ‘कृष्ण पुरी’ के नाम से जाना जाएगा, सीएम का एलान

मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ ने माफिया अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर पद्म लोक आवास योजना के लिए भूमि पूजन किया। सभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब यह क्षेत्र कसारी मसारी के नाम से नहीं बल्कि कृष्ण पुरी के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रयागराज …

0 comments

त्योहारों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर योगी सरकार ने कसी कमर, सुरक्षा और मेंटेनेंस पर विशेष जोर.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार आगामी दशहरा, दीपावली सहित अन्य त्योहारों पर प्रदेशवासियों को निर्बाध, सुरक्षित और सुचारु विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए तैयारियों में जुट गई है। त्योहारों के दौरान घरों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ विद्युत दुर्घटनाओं की रोकथाम पर …

0 comments

लखनऊ में नकली दवाओं और फर्जी बिलिंग पर बड़ा एक्शन, 14 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस रद और 29 निलंबित

नकली दवाओं और फर्जी बिलिंग के खिलाफ चल रही जांच में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने लखनऊ में दवाओं के सबसे बड़े बाजार अमीनाबाद पर कड़ा प्रहार किया है। एफएसडीए की जांच के घेरे में आए प्रतिष्ठानों में से 14 के औषधि लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं, जबकि 29 के लाइसेंस निलंबित हैं। …

0 comments

नेपाल में देखी गई शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपित श्रद्धा दुबे, लखनऊ पुलिस ने घोषित किया है ईनाम

 राजधानी लखनऊ के बड़े कारोबारी और लिव इन पार्टनर शिवा शर्मा हत्याकांड में आरोपित हाई प्रोफाइल मॉडल श्रद्धा दुबे की नेपाल में घूमते हुए कई फोटो सोशल मीडिया में वायरल हैं। जिनसे कन्फर्म हो रहा है कि वो नेपाल में ही है और वहां से कहीं और भागने की तैयारी में है। श्रद्धा दुबे ने …

0 comments

प्रयागराज का कसारी-मसारी: अब माफिया का खौफ नहीं, आकार लेंगे गरीबों के ख्वाब.

जहां कभी माफिया का भय था, वहां अब बच्चों के कहकहे गूंजेंगे। जहां कभी दबंगई की दीवारें खड़ी थीं, वहां अब गरीबों के सपनों के दरवाजे खुलेंगे। जहां कभी कब्जे का अहंकार था, वहां अब गरीब के अपने घर का अभिमान होगा। यह केवल जमीन का बदलता स्वरूप नहीं है। यह उत्तर प्रदेश में बदलती …

0 comments

यूपी चुनाव के लिए भाजपा का बड़ा दांव, OBC के छोटे जातीय समूहों के बीच बड़े चेहरे उतारेगी पार्टी.

उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में विधान सभा चुनाव में भाजपा सबसे ज्यादा फोकस ओबीसी वोटबैंक पर कर रही है। ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने चुनावी राज्यों में दिग्गज नेताओं को विधान सभा क्षेत्रों में उतारकर पांच हजार से कम वोटों वाली यानी छोटे जातीय समूह वाली जातियों …

0 comments

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button