मेरठ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक मेडिकल हब के रूप में उभर रहा है। लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में 100 बेड का क्रिटिकल केयर सेंटर और 100 बेड का ट्रामा सेंटर बन रहा है, जिससे उन्नत स्वास्थ्य सुविधाएँ मिलेंगी। बेहतर कनेक्टिविटी और निजी अस्पतालों के आगमन से मेरठ की स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी, जिससे मरीजों की दिल्ली जाने की आवश्यकता कम होगी।
- मेरठ में एसजीपीजीआई जैसी सुविधाओं की है मांग, ताकि न मरीजों को न जाना पड़े दिल्ली
- लाला लाजपत राय मेडिकल कालेज में लखनऊ के एसजीपीजीआई जैसे ट्रामा सेंटर का निर्माण शुरू