महोबा: शराब के नशे में सो रहे युवक ने अपने साथी पर लगाया अप्राकृतिक कुकर्म करने का आरोप

महोबा। वहीद अहमद: महोबा जिले में शराब के नशे में सो रहे युवक ने अपने साथ एक अन्य युवक द्वारा अप्राकृतिक कुकर्म करने आरोप लगाया है । सूचना पर पहुँची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर पीड़ित युवक को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।

मामला श्रीनगर कोतवाली क्षेत्र एमपी यूपी बॉर्डर के कैमाहा गाँव स्थित एक ढाबे का है जहाँ जिले के एक गाँव का रहने बाला युवक वेटर का काम करता है युवक ने आरोप लगाया है कि रोज की भांति कल भी ढाबे में काम निपटाकर शराब पीकर ढाबे के पास पड़ी ब्रिंच में सो गया था जब वह गहरी नींद में था तभी ढाबे के पास टायर पंचर की दुकान खोले सज्जाद उसके बगल में आकर लेट और उसके साथ अप्राकृतिक कुकर्म करने लगा जब युवक को दर्द हुआ तो उसने अपने बचाव के लिए आवाज लगाई लेकिन कोई भी उसे बचाने नही आया किसी तरह युवक ने वहाँ से भागकर पुलिस को फोनकर सूचना दी । सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर पीड़ित को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।

पीड़ित ने बताया कि जब वह ढाबे से काम निपटाकर शराब नशे में ढाबे के पास पड़ी ब्रिंच पर सो गया था तभी ढाबे के पास ही टायर पंचर की दुकान खोले सज्जाद ने मेरे साथ गलत काम किया जब मुझे दर्द हुआ तो मैने उसे मार कर दूर किया और वहाँ किसी ने मेरी मदद नही की मैने पुलिस को फोन से सूचना दी उसके बाद पुलिस आई।

डॉ रोहित सोनकर ( जिला अस्पताल महोबा )

डॉ रोहित सोनकर (जिला अस्पताल महोबा) ने बताया कि एक व्यक्ति कांस्टेबल पंकज कुमार के द्वारा थाना श्रीनगर से लाया गया है इसका चिकित्सीय परीक्षण किया गया है 377 के केस में जिसमें परीक्षण के दौरान उसके सेम्पिल लिए गए हैं उसके सेम्पिल जाँच के लिए भेजे गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button