हथियारबंद लुटेरे ने बंधक बनाकर किया लूटपाट, विरोध करने पर दंपति को बेरहमी से पीटा

पटना। सोहसराय थाना इलाके के तालाबपर मोहल्ले में बीती रात बदमाशों ने घर मे घुस कर हथियार के बल पर परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया है। ये ही नहीं विरोध करने पर दंपति के साथ बेरहमी से पिटाई करते हुए हाथ तोड़ दिया है । पीड़ित सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि बीती रात करीब 12 बजे 3 की संख्या में बदमाश घर में घुसकर हथियार के बल पर परिवार के सदस्य को बंधक बनाकर 50 हजार नकद जेवरात समेत करीब 4 लाख रुपए मूल्य के सामान को लूट लिया।

इस दौरान बदमाशों ने रुपए नहीं देने पर पुत्री के साथ बदसलूकी करते हुए दंपति को बेरहमी से पिटायी किया। घायल जख्मी का इलाज सदर अस्पताल बिहारशरीफ में किया जा रहा है। लूट की इस घटना से चुनाव के समय पुलिस चौकसी पर सवालिया निशान खड़ा दिया है । थानाध्यक्ष श्याम किशोर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वे स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे थे। पीड़ित द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button