चित्रकूट: एक और दलित लड़की चढ़ी दुष्कर्म की भेंट, लोकलाज के भय से फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी

चित्रकूट। संजय साहू: चित्रकूट में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। लोकलाज के भय से उसने आज मंगलवार को आत्महत्या कर ली। पिता का आरोप है कि बेटी के साथ गैंगरेप हुआ था, इसी वजह से उसने आत्महत्या की घटना के 6वें दिन 14 साल की पीड़ित लड़की ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मामला मानिकपुर थाना इलाके के सरैया चौकी के खरौंध गांव का है।

8 अक्टूबर को लड़की के साथ तीन लोगों ने गैंगरेप किया था। पीड़िता ने घर पर जानकारी दी, जिसके बाद माता-पिता ने सरैया चौकी में शिकायत भी की थी। तब पीड़ित के पिता ने पुलिस को कहा था कि एक-दो दिन में हम आरोपियों के नाम पता करके दे देंगे। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इसी बीच, मंगलवार सुबह मां-बाप खेत चले गए और घर पर अकेली लड़की ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

पुलिस का कहना, गैंगरेप की पुष्टि अभी नही हुई है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला साफ हो पायेगा। पिता का कहना है कि उनकी बेटी के साथ गैंगरेप हुआ था। इसी वजह से उसने खुदकुशी कर ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button