लखनऊ: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने डाॅ0 लोहिया की 53वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रखर चिंतक, स्वतंत्रता सेनानी एवं समाजवादी विचारधारा के पुरोधा डाॅ0 राममनोहर लोहिया की 53वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा लोहिया जी की विचारधारा हमेशा प्रासंगिक रहेगी। सामाजिक अन्याय और विषमता के विरूद्ध उनकी ‘सप्तक्रांति‘ की अवधारणा को अपनाते हुए समाजवादी पार्टी उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्पित है।

अखिलेश यादव ने कहा कि डाॅ0 लोहिया ने भारतीय राजनीति, समाज और संस्कृति के विभिन्न पहलुओं पर उसकी अच्छाइयों और बुराइयों पर उन्होंने हमेशा खुलकर बहस की और निर्भीकता से अपने विचार रखे। भारत की नई पीढ़ी को उनसे दिशा और प्रेरणा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा डाॅ0 लोहिया की चिंतनधारा देश काल की सीमा में बंधी नहीं थी वे विश्व नागरिकता का सपना देखते थे।

यादव ने कहा कि डाॅ0 लोहिया ने सर्वप्रथम पिछड़ों, महिलाओं और अल्पसंख्यकों को समाज में सम्मान और पद दिए जाने पर बल दिया था और ‘सोशलिस्टों ने बांधी गांठ, सौ में पाएं पिछड़े साठ‘ का नारा दिया था। समाज के कमजोर वर्गो के लिए विशेष अवसर के सिद्धांत का उन्होंने निरूपण किया था। समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय की लड़ाई हमेशा से लड़ती चली आ रही है और समाजवादी सरकार में दलितों, वंचितो, पिछड़ों, महिलाओं तथा अन्य कमजोर वर्गो के हितों का पूरा ध्यान रखा गया था।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की साढ़े तीन वर्षों की उपलब्धि मंहगाई, भुखमरी, बेरोजगारी, अन्याय, अत्याचार है। वह महिलाओं तथा बच्चियों की इज्जत से खिलवाड़ कर रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था का संकट है। लोगों का जानमाल असुरक्षित है। अपराधी बेखौफ है। कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। स्वास्थ्य-शिक्षा के क्षेत्र में अव्यवस्था है। सत्ता का बुरी तरह दुरूपयोग हो रहा है। लोहिया जी ने इन्हीं हालात में जिंदा कौमों को पांच साल इंतजार न करने की सीख दी थी।

आज डाॅ0 राममनोहर लोहिया जी की पुण्यतिथि पर राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के सभी जनपदों में समाजवादी पार्टी की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य कार्यक्रम डाॅ0 राममनोहर लोहिया पार्क, गोमतीनगर लखनऊ में सम्पन्न हुआ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से राष्ट्रीय सचिव श्री राजेन्द्र चौधरी तथा प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल ने पार्क स्थित लोहिया जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। डाॅ0 राममनोहर अस्पताल एवं आयुर्विज्ञान संस्थान परिसर, गोमतीनगर और लोहिया पार्क चैक स्थित डाॅ0 लोहिया की प्रतिमाओं पर भी माल्यार्पण किया गया।

आज के कार्यक्रम में मुख्यरूप से सर्वश्री अरविन्द कुमार सिंह एमएलसी, अम्बरीष पुष्कर विधायक, इंदल रावत पूर्व विधायक, अनुराग यादव, लखनऊ महानगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित, जिलाध्यक्ष जयसिंह जयंत, जुगल किशोर बाल्मीकि, यूथ ब्रिगेड प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा, डाॅ0 रामकरन निर्मल प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी लोहिया वाहिनी, विजय सिंह, रामसागर यादव, फाखिर सिद्दीकी, मुजीबुर्रहमान बबलू, मुकेश शुक्ला, प्रेमलता यादव, ताराचंद, प्रदीप शर्मा, सौरभ यादव, शब्बीर खान, राजबाला रावत, किरन पाण्डेय, मनीष सिंह, कहकशां सिद्दीकी, रितेश साहू, विभा शुक्ला, अनूप बारी, एस.के. राय, अमरजीत सिंह, शैलेन्द्र यादव, सागर धानुक, डाॅ0 राज वर्धन जाटव, रजिया नवाज़, चन्द्रिका पाल, डाॅ0 मुन्ना अलवी, सर्वेश यादव, डाॅ0 मगरूब कुरैशी, जयसिंह प्रताप यादव, मनोज पाल, डाॅ0 अखिलेश, अदनान चैधरी, शर्मिला महराज, सुभाष यादव, मोहम्मद मुबीन मानू, पूनम यादव, मीना यादव, हर्ष वशिष्ठ, विनीत कुशवाहा, फरहाना, वंदना चतुर्वेदी, प्रियंका पाल, सुहागवती, कामिनी, शीला यादव, दिनेश यादव, मेहनाज खान, अकरम, टीडी सिंह, असित, अमित, योगेश यादव, संजीव भट्ट, नवीन भाटी, दिलीप पाठक, हिमांशु द्विवेदी, लालबाबू, अतुल प्रजापति, पवन रावत, अनिल, शिवम कृष्ण, दिलीप कमलापुरी आदि ने भी डाॅ0 लोहिया की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button