मथुरा: 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से सूबे में मचा हडकंप, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

मथुरा। शुभम चौधरी: थाना वृन्दावन इलाके के कुंज नगर इंडस्ट्री एरिया के पीछे मिला 35 वर्षीय युवक का शव, मृतक के शरीर पर मिले चोटों के निशान। मृतक की शिनाख्त राजू उम्र 36 वर्ष निवासी छरौरा वृंदावन के रूप में हुई। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस जांच में जुट गई।

मृतक के भाई ने बताया कि राजू कल पैसे लेने के लिए अपने घर से सुबह फेक्ट्री के लिए निकला था। मृतक राजू निवाड़ फैक्ट्री में कार्य करता था, राजू फेक्ट्री में मशीनों की साफ सफाई करने के लिए गया था और वहां से पेमेंट लेकर वापस अपने घर के लिए आने वाला था।

राजू शाम तक वापस अपने घर नहीं पहुंचा तो परिवार जनों ने आसपास उसे तलाश की परंतु राजू का कहीं कोई पता नहीं चला। हम लोगों को गांव के ही कुछ लोगों ने बताया कि राजू का शव इंडस्ट्री एरिया में पड़ा हुआ है। हमारे भाई के शरीर पर काफी चोटों के निशान साफ दिखाई दे रहें है। साफ जाहिर हो रहा है कि हमारे भाई राजू की किसी ने हत्या की है।

सीओ सदर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी, कि कुंज बिहार इंडस्ट्री एरिया में एक शव पड़ा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोगों से पूछताछ के दौरान मृतक की शिनाख्त 36 वर्षीय राजू निवासी छरौरा के रूप में हुई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button