लखनऊ: हाथरस मामले पर कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री का विपक्ष पर बड़ा हमला, कहा- जातीय दंगा कराना चाहता है विपक्ष

लखनऊ। हाथरस मामले पर उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री ने आज विपक्ष पर निशाना साधा। रमापति शास्त्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा की विपक्ष गैर जिम्मेदाराना रवैया अपना रहा है, जातीय दंगा कराना चाहता है। विपक्ष नहीं चाहता कि सच सामने आए।

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होने ने कहा की विपक्ष के ट्वीट्स, ऑडियो टेप तथा पुरानी घटनाएं दंगे की साजिश की ओर इशारा करती हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती बयान देकर दलित बिटिया का अपमान कर रहीं है। वह पूर्व मुख्यमंत्री हैं, उन्हे मामले की संवेदनशीलता को समझनी चाहिए।

योगी सरकार ने एसआईटी गठित कर दी है, प्रारम्भिक रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई भी शुरू हो चुकी है। उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ने नार्को, पॉलीग्राफ टेस्ट का भी फैसला किया है। सरकार की पहल से सत्य जरुर सामने आएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button