यूपी में महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा और गंगा एक्सप्रेसवे का विस्तार समेत 24 प्रस्ताव मंजूर : CM योगी कैबिनेट की बैठक.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेटकी बैठक में 24 प्रस्तावों को स्वीकृति मिल गई है। बैठक में कुल 27 प्रस्ताव पेश किए गए थे। स्वीकृत प्रस्तावों में सबसे अहम प्रस्ताव परिवहन विभाग का है, जिसमें 60 वर्ष से ऊपर की महिलाओं के लिए निशुल्क बस यात्रा की तैयारी है, इसे मंजूरी मिल गई है।

योगी कैबिनेट में स्वीकृत प्रस्ताव-

लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना को स्वीकृति

60 वर्ष से ऊपर की महिलाओं को परिवहन निगम की सभी बसों में आजीवन नि:शुल्क यात्रा के लिए अनुमन्य होंगी, जिससे करीब एक करोड़ से अधिक महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। पात्र महिलाएं वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड दिखाकर यात्रा कर सकेंगी। बता दें कि भाजपा ने यह वादा संकल्प पत्र में भी किया था।

सुल्तानपुर में बनेगा इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक्स क्लस्टर

कैबिनेट बैठक में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के समीप औद्योगिक क्लस्टर विकसित करने के लिए अवस्थापना विकास के प्रस्ताव को दी मंजूरी मिल गई है। सुल्तानपुर में औद्योगिक कॉरिडोर योजना के तहत आईएमएलसी का विकास होगा, जिसमें 272.25 करोड़ रुपये की लागत का अनुमान है। वहीं, निर्माणकर्ता ग्लोबल बिड से चुना जाएगा।

हरिद्वार तक विस्तारित होगा गंगा एक्सप्रेसवे

यूपी के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे को विस्तारित करने के प्रस्ताव को भी कैबिनेट बैठक में मंजूरी मिल गई है। यह विस्तार बिजनौर से हरिद्वार तक होगा, जिसमें 10,761 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस विस्तार के बाद दो कुम्भ नगरियों प्रयागराज और हरिद्वार के बीच तेज और नियंत्रित एक्सप्रेसवे कनेक्शन बन जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button