शाहजहाँपुर: सीएमओ के खिलाफ़ किसान यूनियन का फूटा गुस्सा


शाहजहाँपुर। उदित शर्मा: शाहजहाँपुर जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी की मनमानी के चलते गरीब जनता को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते गरीबों की आवाज उठाने के लिए राष्ट्रीय वादी किसान यूनियन ने जनपद मुख्यालय के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस ग्राउंड में धरना प्रदर्शन किया।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहाँपुर के C mo मुख्य चिकित्सा अधिकारी से जब कोई भी आम व्यक्ति सीयूजी नम्बर पर फोन करता है। तो उनका फ़ोन ही नही उठता है। किसी समस्या को लेकर अगर कोई भी व्यक्ति Cmo साहब से किसी प्रकार की कोई जानकारी लेना चाहता है। या बात करना चाहता है। तो सी एम, ओ साहब फोन ही नहीं उठाते हैं।

सी.एम.ओ की मनमानी के चलते मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिसके चलते आज सीएमओ के खिलाफ़ राष्ट्रवादी किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने आज धरना प्रदर्शन किया है। किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी के खिलाफ आर पार की लड़ाई लड़ने की बात कही है। उन्होंने कहा है। कि यदि अगर इस तरह के लापरवाह अधिकारी के खिलाफ शासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जाती है। तो किसान यूनियन उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी इस आंदोलन में अगर कोई हताहत होता है। तो उसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *