सहारनपुर: पटाखा फैक्ट्री में लगी आग, लगभग आधा दर्जन लोग से ज्यादा लोग घायल


सहारनपुर। सुशिल कपिल: पिछले 1 साल में सहारनपुर में तीसरी पटाखा फैक्ट्री में लगी भयंकर आग, आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल। आपको बता दें कि जनपद सहारनपुर में इस समय भी छोटी से बड़ी फैक्ट्री मिलाकर लगभग एक दर्जन से ज्यादा फैक्ट्रियां पटाखों की चल रही है। जिसमें कई बार प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा छापामारी भी की गई। लेकिन उसके बावजूद भी हर साल सहारनपुर में लगातार पटाखे फैक्ट्रियों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिससे हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।

आपको बता दें कि पिछले 1 साल में यह तीसरी बड़ी फैक्ट्री है जिसमें बारूद के ढेर में अचानक लगी आग से आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। जिसमें लगभग कई लोगों की स्थिति अभी गंभीर बताई जा रही है। इससे पहले पिछली दीपावली से 10 दिन पहले थाना गगहलेड़ी क्षेत्र के नवादा तिवारा रोड पर एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगी थी। जिसमें भी कई लोग घायल और महिला समेत कुछ लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बाद से ही प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कई पटाखा फैक्ट्रियों में छापामारी कर दिखावे के नाम पर छोटी मोटी कार्यवाही की गई थी।

चंद महीनों बाद थाना जनकपुरी क्षेत्र के जनता रोड स्थित एक गांव में दोबारा पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से कई लोग घायल व एक बच्चे समेत एक अन्य की भी मौत हो गई थी। उसके बाद भी कोई बड़ी कार्यवाही नहीं की गई। जिसके बाद आज फिर दोबारा थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र के सतपुरा गांव में एक विशाल पटाखा फैक्ट्री के बारूद के ढेर में आग लग गई। जिसमें लगभग कई लोग झुलसे व कुछ की स्थिति अभी गंभीर बताई जा रही है।

वहीं जिले के SSP डॉ एस चनप्पा ने बताया कि लगभग आधा दर्जन लोग इस आग में झुलस गए हैं जिनका इलाज अभी जिला अस्पताल में चल रहा है और हमारे द्वारा वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *