गोंडा: पुजारी पर जानलेवा हमला के मामले पर हुआ बड़ा खुलासा, पुजारी व मंदिर का महंत ही निकला हमलावर


गोंडा। बीते 11 अक्टूबर को रामजानकी मंदिर के पुजारी पर हुए गोलीकांड का खुलासा आज पुलिस ने कर दिया है। एसपी गोण्डा ने बताया कि जमीन हथियाने के लिए मंदिर के दोनों पुजारियों ने खुद साजिश रची थी। शूटर हायर कर मंदिर के पुजारी सीतारामदास और सम्राटदास ने खुद पर गोली चलवाई और विपक्षी को फसाने की साजिश रची।

गोण्डा एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि शूटर प्लानर और दोनों पुजारियों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। 2 अवैध असलहे और कारतूस भी बरामद किया गया है। 11 अक्टूबर को हुए चर्चित गोली कांड में दोनों पुजारियों की तहरीर पर विपक्षी अमर सिंह समेत 4 लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ था। प्रेस कांफ्रेंस करके साजिशकर्ताओं और शूटर को मीडिया के सामने पेश करेंगे।

वहीँ एसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि दोनों पुजारी, गांव के प्रधान ने मिलकर इस पूरे गोलीकांड की साज़िश रची थी। दोनों पुजारी जहां विवादित जमीन को पाना चाहते है थे, वही प्रधान को आगामी पंचायत चुनाव में विपक्षी के फसने पर आसानी से दोबारा प्रधान पद की लालसा थी। पुलिस ने इस षड्यंत्र में शामिल 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और जेल भेज दिया है। अब पुलिस साजिश का पर्दाफाश होने पर बेकसूर लोगों पर दर्ज मुकदमा पुलिस वापस लेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *