मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के पिता के निधन पर किया गहरा शोक व्यक्त


लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के पिता प्रभु दयाल का बृहस्पतिवार को 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के पिता प्रभु दयाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मायावती से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें सांत्वना दी।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए मायावती तथा उनके शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *