जिलाधिकारी बनारस भाजपा के स्टाम्प के रूप में कार्य कर रहे हैं: राघवेंद्र चौबे


वाराणसी। उमेश सिंह: स्मृति ईरानी का विरोध करने के आरोप में 9 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मौके से गिरफ्तार किया गया था। इन सभी पर 7 सीएलए की धारा लगायी गयी थी जिसे हाईकोर्ट ने निरस्त कर दिया था। उसके बाद 151 के चालान का बॉन्ड भरने के बाद भी 3 दिन में ज़मानत न मिलने पर आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ता आज जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा से मिलने पर अड़े हुए हैं।

जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे के नेतृत्व में कार्यकर्ता जेएचवी माल के सामने धरने पर बैठे हैं। इस दौरान कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ने जिलाधिकारी पर भाजपा का स्टाम्प बनकर कार्य करने का आरोप भी लगाया। वहीं इस प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल को शाम में मिलने को बुलाया है।

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने बताया कि आज कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रशासनिक उत्पीड़न झेल रहे हैं। 151 में सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ज़मानत मंज़ूर हुई थी। इसपर बॉन्ड भर दिया और आज 3 दिन पहले वेरिफिकेशन भी हो गया पर एसीएम शुभांगी शुक्ला जी अस्थायी जेल परवाना नहीं भेज रही हैं। वो उस कागज़ पर साइन नहीं कर रही हैं। हमने जब उनसे पूछा तो उन्होंने कहा की डीएम साहब से एकबार और बात कर लू फिर साइन करुँगी।

राघवेंद्र चौबे ने कहा कि क्या कोर्ट के आदेश के बाद किये गए वेरिफिकेशन पर उन्हें विश्वास नहीं है जो जिलाधिकारी से बात करना चाह रही हैं। उनकी वजह से 9 लोग अपने परिवार से दूर हैं जबकि 3 दिन पहले ही यह कार्य हो जाना चाहिए थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *