बांका: शांतिपूर्ण रूप से हो रहा मतदान


पटना। बिकाश कुमार। बांका जिला में 5 विधानसभा क्षेत्र है। अभी तक बड़े शांतिपूर्ण रूप से मतदान हो रहा है।

बांका जिला में दो नक्सल प्रभावित क्षेत्र, एक कटोरिया और दुसरा बेलहर विधानसभा है। कटोरिया विधानसभा के 26, 27 बूथ पर बड़ी संख्या में मतदाता पैदल चलकर एवं बढ़ चढ कर अपना मताधिकार का प्रयोग कर रहे है।

वहीं दूसरी ओर बांका विधानसभा के नगर क्षेत्र बूथ नंबर 33 के सखी मतदान केंद्र पर बड़े आराम से लोग धीरे धीरे मतदान कर रहे हैं।

अभी तक कटोरिया विधानसभा के बूथ संख्या 26 और 27 पर 11:39 बजे तक 40.55% मतदान हुआ है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *