दिल्ली Archives - Sahet Mahet

PM मोदी ने विपक्षी दलों पर चुन-चुनकर साधा निशाना “मुहब्बत की दुकान वाले कब्र खोद रहे हैं”
नई दिल्ली । राज्यसभा में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष, खासकर कांग्रेस पर तीखे प्रहार किए। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कांग्रेस नेताओं द्वारा लगाए जा रहे आरोपों और नारों का सिलसिलेवार जवाब दिया। उन्होंने कहा कि ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी  जैसे नारे किसी राजनीतिक आलोचना का नहीं, बल्कि गहरी नफरत और कुंठा का प्रतीक हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि एक ओर देश ‘विकसित भारतÓ की नींव रख रहा है, वहीं कांग्रेस मोदी की कब्र खोदने के कार्यक्रमों में लगी है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो लोग ‘मोहब्बत की दुकानÓ खोलने की बात करते हैं, वही देश के एक नागरिक की कब्र खोदने के नारे लगा रहे हैं। पीएम मोदी ने सवाल उठाया कि क्या यही मोहब्बत है और क्या यह संविधान की भावना का अपमान नहीं है।

मैं रोज़ दो किलो गालियां खाता हूं

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 25 वर्षों में संसद का शायद ही कोई सत्र ऐसा रहा हो, जिसमें उन्हें अपशब्दों का सामना न करना पड़ा हो। उन्होंने एक पुराने इंटरव्यू का जिक्र करते हुए कहा कि जब उनसे सेहत का राज पूछा गया था, तो उन्होंने जवाब दिया था—मैं रोज़ दो किलो गालियां खाता हूं। इस टिप्पणी पर सदन में ठहाके गूंज उठे।
नफरत की वजहें भी गिनाईं
प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘मोदी की कब्र खोदनेÓ की बात इसलिए की जा रही है क्योंकि उनकी सरकार ने बड़े और साहसिक फैसले लिए हैं। उन्होंने अनुच्छेद 370 हटाने, उत्तर-पूर्व में शांति स्थापित करने, आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई, सीमा पार आतंकियों को जवाब देने और माओवादी हिंसा पर काबू पाने जैसे कदमों का उल्लेख किया। पीएम मोदी ने कहा कि यही फैसले कुछ लोगों को असहज कर रहे हैं, इसलिए नारे लगाए जा रहे हैं।

कांग्रेस की असली परेशानी
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की असली परेशानी यह है कि वह यह स्वीकार नहीं कर पा रही कि मोदी यहां तक कैसे पहुंचा और पहुंचकर टिका कैसे हुआ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को लगता है कि प्रधानमंत्री पद किसी परिवार की जागीर है, जिस पर कोई और बैठ ही नहीं सकता। यही सोच इस तरह की भाषा और नारों में झलकती है।
‘गरीबी हटाओ पर सवाल
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर दशकों तक देश को नारे देकर गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ‘गरीबी हटाओÓ के नारे तो दिए गए, लेकिन गरीबी दूर करने के लिए ठोस काम नहीं हुआ। इसके उलट, उनकी सरकार ने गरीबों को सशक्त बनाने की दिशा में काम किया, जिसका नतीजा यह है कि आज 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं।
विकास कार्यों का उल्लेख
प्रधानमंत्री ने कहा कि 2014 से पहले देश में हजारों गांव ऐसे थे, जहां बिजली तक नहीं थी। रेलवे की अनमैंड क्रॉसिंग पर हर साल सैकड़ों जानें जाती थीं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने सभी अनमैंड रेलवे क्रॉसिंग बंद कीं और लाखों लोगों की जान बचाई। पीएम मोदी ने कहा कि जब देश में ऐसे बदलाव होते हैं, तब कुछ लोगों को विकास की नहीं, बल्कि ‘मोदी की कब्रÓ की बातें सूझती हैं।

The post PM मोदी ने विपक्षी दलों पर चुन-चुनकर साधा निशाना “मुहब्बत की दुकान वाले कब्र खोद रहे हैं” appeared first on Sahet Mahet.

भारत-अमेरिका ट्रेड डील विन-विन नहीं, प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्रंप की ट्रेड डील पर उठाए गंभीर सवाल
नई दिल्ली   (आरएनएस)। शिवसेना (यबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर केंद्र सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा यह डील अमेरिका के लिए ऐतिहासिक हो सकती है, लेकिन भारत के नजरिये से यह सौदा फिलहाल विन-विन नहीं दिखता। प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि इस पूरे समझौते की आधिकारिक जानकारी देश के सामने नहीं रखी गई है और जो बातें सामने आ रही हैं, वे अधिकतर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक्स पोस्ट पर आधारित है। प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि ट्रंप के एक्स पोस्ट के अनुसार, अमेरिका ने भारत पर लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है, जिससे भारतीय एक्सपोर्टर्स को कुछ राहत मिल सकती है।

हालांकि, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इसके बदले अमेरिका को भारतीय बाजार में बेहद व्यापक छूट दी गई है। उन्होंने कहा कि ट्रंप के एक्स पोस्ट में दावा किया गया है कि भारत ने यूएस मार्केट में टैरिफ और नॉन-टैरिफ बैरियर्स को शून्य कर दिया है। इसका मतलब यह हुआ कि अगर अमेरिका के उत्पाद भारत में आते हैं, तो उन पर कोई टैरिफ नहीं लगेगा। प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि अगर यह सही है, तो यह भारतीय बाजारों को पूरी तरह खोलने जैसा है। शिवसेना यूबीटटी सांसद ने कहा कि ट्रंप ने यह भी दावा किया है कि भारत ने रूस से तेल न खरीदने पर सहमति जताई है। इसके अलावा, बजट से ठीक एक दिन पहले ट्रंप ने यह भी कहा था कि भारत ईरान से क्रूड ऑयल नहीं खरीदेगा और वेनेजुएला से तेल खरीदेगा। उन्होंने बताया कि पिछले एक साल में भारत ने अमेरिका से अपने तेल आयात में करीब 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। साथ ही, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों द्वारा अमेरिका के साथ एलपीजी डील साइन की गई है। प्रियंका चतुर्वेदी ने यह भी याद दिलाया कि आनंद फानन में शांति विधेयक पास होना भी अमेरिकी हितों से जुड़ा माना गया था।
उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका के रिपब्लिकन सीनेटरों और अन्य निर्वाचित प्रतिनिधियों के एक्स पोस्ट से यह साफ होता जा रहा है कि भारत ने कृषि, कोयला और अन्य क्षेत्रों में भी अपने बाजार खोलने पर सहमति दे दी है। उन्होंने विशेष रूप से कृषि क्षेत्र का जिक्र करते हुए कहा कि अब तक भारतीय किसानों की सुरक्षा के लिए जो बैरियर्स लगाए जाते थे, उन्हें हटाने की बात सामने आ रही है। अगर ऐसा हुआ है, तो भारतीय किसानों के लिए यह बेहद चिंता का विषय है। टैरिफ कम होने से हमारे एक्सपोर्टर्स को जरूर राहत मिलेगी, लेकिन इसके अलावा अभी तक जो संकेत मिल रहे हैं, उनसे लगता है कि अमेरिका को भारतीय बाजारों में काफी ज्यादा छूट दी गई है।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा पूर्व सेना प्रमुख की किताब के एक अंश का जिक्र किए जाने पर भी प्रियंका चतुर्वेदी ने केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि सबसे पहले तो पूर्व आर्मी चीफ की किताब को छपने की अनुमति नहीं दी गई, जो एक मजबूत लोकतंत्र के लिए सही नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर देश खुद को एक प्रजातंत्र मानता है, तो जनता को सच्चाई जानने से क्यों रोका जा रहा है।
उन्होंने कहा कि किसी भी लेखक को यह अधिकार होता है कि वह अपनी किताब से एक अंश किसी मैगजीन को प्रकाशित करने की अनुमति दे। वही अंश मैगजीन में छपा, जिसे संसद में पढ़ा गया। इसके बावजूद राहुल गांधी को बोलने से रोका गया, स्पीकर ने उन्हें अनुमति नहीं दी और बाद में संसद की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू और गृह मंत्री अमित शाह का नाम लेते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें इस मुद्दे पर इतनी आपत्ति क्यों हुई कि विपक्ष की आवाज दबाई गई।
उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र के उसूल यही हैं कि चाहे बात आपको पसंद न आए, लेकिन बोलने का अधिकार हर किसी को है। जिस तरह से संसदीय नियमों का हवाला देकर विपक्ष को चुप कराया गया, वह बेहद शर्मनाक है। प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि देश की जनता को यह जानना जरूरी है कि गलवान घाटी में वास्तव में क्या हुआ था। उन्होंने कहा कि पहले कहा गया था कि न कोई घुसपैठ हुई और न ही कुछ हुआ, लेकिन अब जब घटनाओं का क्रम सामने आ रहा है, तो जनता को पूरी सच्चाई क्यों न बताई जाए।
उन्होंने इसे देश के हितों के खिलाफ बताते हुए कहा कि पूर्व आर्मी चीफ की किताब को रोकना न केवल शर्मनाक है, बल्कि यह राष्ट्रीय हितों के भी विरुद्ध है।

The post भारत-अमेरिका ट्रेड डील विन-विन नहीं, प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्रंप की ट्रेड डील पर उठाए गंभीर सवाल appeared first on Sahet Mahet.

PM Modi और Trump की बीच हुई बातचीत भारत-यूसी के बीच ट्रेड डील पर बनी बात..!
नई दिल्ली  (आरएनएस)। भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से प्रतीक्षित ट्रेड डील का सोमवार को ऐलान हो गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने घोषणा की कि अमेरिका ने भारत पर लगाए गए रेसिप्रोकल टैरिफ को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है। दरअसल, भारत पर कुल मिलाकर 50 प्रतिशत टैरिफ लागू था। इसमें रूस से तेल खरीदने के कारण अगस्त में लगाए गए 25 प्रतिशत पेनल्टी टैरिफ भी शामिल था। अमेरिका अब भारत पर केवल 18 प्रतिशत टैरिफ लगाएगा और रूसी तेल खरीद के कारण लगाया गया 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ हटा लिया जाएगा। इस तरह भारत पर कुल टैरिफ 50 प्रतिशत से घटकर 18 प्रतिशत रह गया है।

ट्रम्प ने सोमवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की। इसके बाद रात करीब 10:30 बजे उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर ट्रेड डील की घोषणा की। ट्रम्प ने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी रूस से तेल की खरीद बंद करने और अमेरिका से अधिक तेल खरीदने पर सहमत हो गए हैं।
ट्रम्प के अनुसार, आवश्यकता पड़ने पर भारत वेनेजुएला से भी तेल खरीद सकता है। इसके अलावा ‘बाय अमेरिकनÓ नीति के तहत भारत अमेरिका से 46 लाख करोड़ रुपये यानी 500 अरब डॉलर से अधिक का सामान खरीदेगा। ट्रम्प की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ङ्ग पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत के 1.4 अरब लोगों की ओर से राष्ट्रपति ट्रम्प का धन्यवाद।

ट्रम्प ने अपने पोस्ट में लिखा कि आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करना उनके लिए सम्मान की बात थी। उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। ट्रम्प ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने रूस से तेल की खरीद बंद करने पर सहमति जताई है और भारत अब अमेरिका से ज्यादा तेल खरीदेगा। इसके अलावा वेनेजुएला से तेल खरीदने की संभावना पर भी बातचीत हुई, जिससे यूक्रेन में चल रहे युद्ध को समाप्त करने में मदद मिल सकती है।
ट्रम्प ने लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी की दोस्ती, सम्मान और उनके अनुरोध पर अमेरिका और भारत के बीच तुरंत ट्रेड डील पर सहमति बनी है। इसके तहत अमेरिका भारत पर लगाया जाने वाला रेसिप्रोकल टैरिफ 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करेगा, जबकि भारत भी अमेरिका के खिलाफ अपने टैरिफ और गैर-टैरिफ बाधाओं को घटाने की दिशा में कदम बढ़ाएगा। साथ ही भारत अमेरिका से ऊर्जा, तकनीक, कृषि, कोयला और अन्य उत्पादों की 500 अरब डॉलर से अधिक की खरीद करेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ङ्ग पर लिखा कि राष्ट्रपति ट्रम्प से बातचीत कर उन्हें बेहद खुशी हुई। उन्होंने कहा कि मेड इन इंडिया उत्पादों पर टैरिफ घटाकर 18 प्रतिशत किया जाना बेहद संतोषजनक है। इस फैसले के लिए उन्होंने भारत के 1.4 अरब लोगों की ओर से राष्ट्रपति ट्रम्प का आभार जताया।
मोदी ने आगे कहा कि जब दुनिया के दो बड़े लोकतंत्र और प्रमुख अर्थव्यवस्थाएं मिलकर काम करती हैं, तो इसका सीधा लाभ दोनों देशों के लोगों को मिलता है और सहयोग के नए अवसर खुलते हैं। उन्होंने भारत-अमेरिका साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

The post PM Modi और Trump की बीच हुई बातचीत भारत-यूसी के बीच ट्रेड डील पर बनी बात..! appeared first on Sahet Mahet.

AI की फ्री ट्रेनिंग देगी सरकार, YUVA AI FOR ALL का अश्विनी वैष्णव ने किया ऐलान
अब केंद्र सरकार एआई की ट्रेनिंग देगी। वह भी फ्री में। इसके साथ आपको सर्टिफिकेट भी मिलेगा। आईटी मंत्रालय के अनुसार यह पहल युवाओं को AI-आधारित भविष्य के लिए तैयार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि आज के समय में नागरिकों, खासकर युवाओं के लिए यह जरूरी है कि उन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बुनियादी समझ हो कि यह क्या है, कैसे काम करता है, कहां उपयोग होता है और इसका जिम्मेदारी से इस्तेमाल कैसे किया जाए।

सरकार ने अपने प्रमुख कोर्स ‘YUVA AI FOR ALL’ को भी सामने रखा, जो स्वामी विवेकानंद के प्रबुद्ध युवाओं के सपने को आधुनिक AI युग से जोड़ने की दिशा में एक अहम कदम है। यह कोर्स करीब 4 घंटे का है और इसे इस तरह तैयार किया गया है कि इसे करने के लिए किसी तकनीकी पृष्ठभूमि की जरूरत नहीं होगी। यह कोर्स 11 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध कराया जाएगा और पूरी तरह निःशुल्क होगा।

The post AI की फ्री ट्रेनिंग देगी सरकार, YUVA AI FOR ALL का अश्विनी वैष्णव ने किया ऐलान appeared first on Sahet Mahet.

श्री प्रगटेश्वर महादेव मंदिर, केशवपुरम कॉलोनी, सरोसा लखनऊ में मनाया गया
प्रथम श्री गणेश पूजन महा महोत्सव आयोजन अभिषेक गुप्ता के द्वारा मनाया गया, इसमें मुख्यरूप से बच्चों द्वारा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, जादूगर शा शा कार्यक्रम, भजन संध्या कार्यक्रम, बच्चों द्वारा डांस प्रतियोगिता, बच्चों द्वारा श्री गणेश पर भाषण प्रतियोगिता कराई गई ,श्री गणेश पूजन उत्सव का शुभारंभ श्री अभिषेक कुमार गुप्ता जी के माता पिता डॉ R K Gupta एवं श्रीमती शकुंतला देवी के हाथों से किया गया सरोसा क्षेत्र में पहला सार्वजनिक गणेश उत्सव मनाया गया

The post श्री प्रगटेश्वर महादेव मंदिर, केशवपुरम कॉलोनी, सरोसा लखनऊ में  मनाया गया appeared first on Sahet Mahet.