Murder Scene Archives - Sahet Mahet

बगहा: युवक की हत्या होने से आसपास के इलाकों में सनसनी का माहौल, जांच में जुटी पुलिस
बगहा। विजय कुमार शर्मा: वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के पिपरा कुट्टी भेड़ियार टोला में शनिवार की रात्रि एक युवक की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद हत्या आरोपी रामायण कुशवाहा के द्वारा वाल्मीकि नगर पुलिस को मोबाइल से इसकी सूचना भी दी गई। घटना की सूचना मिलते ही वाल्मीकि नगर पुलिस थानाध्यक्ष अर्जुन कुमार के नेतृत्व में रामायण कुशवाहा के घर घटनास्थल और पहुंच गई। साथ ही घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बगहा कैलाश प्रसाद स्वयं घटनास्थल पर पहुंच गए और मृतक के शव को अपने कब्जे में ले लिया और पुलिस कार्रवाई में जुट गये। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने लगातार कैंप करके थाना अध्यक्ष अर्जुन कुमार के साथ शव का पंचनामा के उपरांत अंत्य परीक्षण के लिए अनुमंडल अस्पताल बगहा भेज दिया।

इस मामले में मृतक अभिषेक कुमार (साह) के पिता बृज बिहारी साह ग्राम पिपरा कुट्टी हवाई अड्डा निवासी ने आवेदन देकर 7 लोगों के विरुद्ध आरोप लगाते हुए अपने पुत्र की हत्या किए जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

प्राथमिकी संख्या 60 बटा 20 में लिखा गया है कि शनिवार की रात्रि लगभग 9 बजे पारस कुशवाहा पिता स्वर्गीय रामनाथ कुशवाहा पिपरा कुट्टी निवासी अपने मोटरसाइकिल से मेरे घर आए और मेरे पुत्र अभिषेक कुमार को बैठा कर ले गए और बोले कि रामायण कुशवाहा पिता स्वर्गीय लाल जी भगत पिपरा कुट्टी भेडियार टोला के घर चलो तुम्हारा उनसे आपसी विवाद सुलह करवा दूंगा। इसके 2 घंटे बाद लगभग 11 बजे अभिषेक कुमार अपने मोबाइल नंबर 8271 86 5134 से अपने बड़े भाई जितेंद्र प्रसाद के पास फोन करके जानकारी दिया की हमको रामायण कुशवाहा अपने घर में बंद कर दिया है।

आप लोग जल्दी आइए नहीं तो हम को जान से मार देगा। जब हम लोग रामायण कुशवाहा के घर पहुंचे और देखा कि सभी लोग मिलकर मेरे पुत्र का हत्या कर दिए हैं। पारस कुशवाहा रामनाथ कुशवाहा, शांति देवी पत्नी रामायण कुशवाहा, उपेंद्र कुशवाहा पिता रामायण कुशवाहा, सीमा कुमारी पुत्री रामायण कुशवाहा, सत्येंद्र कुशवाहा पिता पारस कुशवाहा, सभी साकीन पिपरा कुट्टी वाले भाग गए एवं रामायण कुशवाहा और कृष्णा कुमार पिता रामायण कुशवाहा को हम लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस बाबत वाल्मीकि नगर थानाध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में थाना कांड संख्या 60 बटा 20 धारा 302, 120 बी, 34 भा द वि के तहत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना क्षेत्र के कई गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचने शुरू हो गए । लोग पुलिस की कार्रवाई को उत्सुकता वश जानने के प्रयास में जुटे रहे ।

घटनास्थल पर हजारों की संख्या में ग्रामीण तब तक जमे रहे जब तक मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज नहीं दिया गया। इस बाबत जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बगहा कैलाश प्रसाद ने बताया कि घटनास्थल पर जांच के उपरांत यह प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला प्रतीत होता है। मिल रही जानकारी के मुताबिक विगत 5 वर्षों से मृतक अभिषेक का सीमा कुमारी पिता रामायण कुशवाहा के बीच प्रेम प्रसंग का मामला जारी था। प्रथम दृष्टया मृतक के सर पर गहरी चोट से मौत की संभावना प्रतीत होती है। घटनास्थल से खून लगा एक डंडा पुलिस ने बरामद किया है, पुलिस कई बिंदुओं पर इस घटना की जांच कर रही है।

पुलिस ने कमरे से दो मोबाइल भी जप्त किया है मोबाइल के कॉल डिटेल्स से इस घटना के कई रहस्य खुलने की संभावना है। इस मामले में संलिप्त अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा उनके विरुद्ध विधि सम्मत कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से मृतक अभिषेक के घर के अलावा क्षेत्र में मातमी सन्नाटा फैल गया है मृतक की मां नर्मदा देवी भाई अंकित उर्फ गोलू बहन सुष्मिता और शालिनी के अलावा पिता बृज बिहारी का रो-रोकर बुरा हाल है मां नर्मदा देवी रो-रो कर बार-बार यही कह रही है की बबुआ तू कहां चल गईलअ। हमनी के तोहरा बिना अब कहीं से जियल जाई। ज्ञात हो कि मृतक अभिषेक ही अपने परिवार का कर्ता-धर्ता और बड़ा पुत्र था। उसकी मौत से परिवार पर संकट के बादल छा गए हैं।

The post बगहा: युवक की हत्या होने से आसपास के इलाकों में सनसनी का माहौल, जांच में जुटी पुलिस appeared first on Sahet Mahet.