Gujarat Government Archives - Sahet Mahet

LIVE : ” जूनागढ़ में आकर खुशी हुई, विभिन्न परियोजनाओं से नागरिकों को काफी लाभ होगा ” PM Modi | BREAKING NEWS
नई दिल्ली / गांधीनगर, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गांधीनगर में डिफेंस एक्सपो 2022  का उद्घाटन किया। साथ ही पीएम मोदी ने 52 विंग वायु सेना स्टेशन डीसा की आधारशिला रखी। पीएम मोदी ने कहा कि DefExpo 2022 अभूतपूर्व है। यह एक नई शुरुआत का प्रतीक है। पीएम मोदी ने गांधीनगर के अदालज  में मिशन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ किया। बता दें कि अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे के दौरान पीएम मोदी 15,670 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का भी शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि ‘Path to Pride’ थीम के तहत आयोजित होने वाली डिफेंस एक्सपो में प्रदर्शनी में रक्षा क्षेत्र में भारतीय कंपनियों की अब तक की सबसे बड़ी भागीदारी है।

हम स्वभाव से ही ज्ञान के समर्थक : PM Modi
मिशन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के शुभारंभ में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि शिक्षा पुरातन काल से ही भारत के विकास की धुरी रही है। हम स्वभाव से ही ज्ञान के समर्थक रहे हैं।PM Modi बोले- एक लाख से अक स्मार्ट क्लासरूम को विकसित किया जाएगा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि मिशन स्कूल आफ एक्सीलेंस के तहत स्कूलों में 50,000 नए क्लासरूम और एक लाख से अधिक स्मार्ट क्लासरूम को आधुनिक रूप में विकसित किया जाएगा।

हमारी शिक्षा प्रणाली को अगले स्तर पर ले जाएगा 5G
पीएम मोदी ने कहा कि स्मार्ट सेवाओं, स्मार्ट क्लासरूम और स्मार्ट टीचिंग से आगे 5G हमारी शिक्षा प्रणाली को अगले स्तर पर ले जाएगा। छात्रों को स्कूलों में वर्चुअल रियलिटी और इंटरनेट ऑफ थिंग्स का आसानी से अनुभव होगा। मिशन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के जरिए गुजरात ने इसके लिए देश में पहला कदम उठाया है।

पहले हम कबूतर छोड़ते थे अब चीतों को छोड़ रहे: PM Modi

गुजरात दौरे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि देश बहुत आगे निकल गया है। पहले हम कबूतर छोड़ते थे। अब हम चीतों को छोड़ते हैं।

हम देश में ही महत्वपूर्ण तकनीकें बनाने लगे: राजसिंह थंगादुरई

ब्रह्मोस प्रोजेक्ट के डायरेक्टर डॉक्टर जी. राजसिंह थंगादुरई (Rajasingh Thangadurai) ने कहा कि यह एक अच्छी शुरुआत है। लोग विदेशी कंपनियों के पीछे भागते हैं लेकिन अब हम देश में भी महत्वपूर्ण तकनीकें बनाने लगे हैं। हम अब पूरी दुनिया को आपूर्ति श्रृंखला का हिस्सा बन सकते हैं।

50,000 करोड़ के रुपये के निवेश पर कर रहे हैं विचार: आरकेएस भदौरिया

यूपीडीआइसी के मुख्य नोडल अधिकारी आरकेएस भदौरिया ने कहा कि हम शुरुआत में यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (UPDIC) में 50,000 करोड़ रुपये के निवेश पर विचार कर रहे हैं, जिसमें से 12000 करोड़ रुपये आए हैं। ब्रह्मोस एयरोस्पेस, अडाणी और भारत डायनेमिक्स लिमिटेड ने परियोजना में निवेश किया है।

अभूतपूर्व है DefExpo 2022

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा हमारे देश में पहले भी डिफेंस एक्सपो होते थे, लेकिन DefExpo 2022 अभूतपूर्व है। यह एक नई शुरुआत का प्रतीक है। यह देश का पहला ऐसा डिफेंस एक्सपो है, जहां सिर्फ भारतीय कंपनियां ही हिस्सा ले रही हैं, जहां सिर्फ मेड इन इंडिया डिफेंस इक्विपमेंट हैं।

न्यू इंडिया की भव्य तस्वीर को दर्शा रहा डिफेंस एक्सपो 2022

उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि डिफेंस एक्सपो 2022 न्यू इंडिया की एक भव्य तस्वीर को दर्शा रहा है। इसका संकल्प अमृत काल के दौरान हमारे द्वारा लिया गया था। इसमें देश का विकास, राज्यों की भागीदारी, युवा शक्ति, युवा सपने, युवा साहस और युवा झमताएं हैं।

मिशन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज गांधीनगर के अदालज (Adalaj) में मिशन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी ने कक्षाओं का निरीक्षण किया। पीएम मोदी ने बच्चों के साथ कक्षा बैठकर उनके साथ बातचीत भी की है।

5G लाने वाला है बड़ा बदलाव
गुजरात के गांधीनगर में मिशन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के शुभारंभ पर पीएम मोदी ने कहा कि हाल ही में देश ने मोबाइल और इंटरनेट सेवाओं की पांचवीं जनरेशन (5G) के युग में प्रवेश किया है। हमने अब तक 4जी तक की इंटरनेट सेवाओं का इस्तेमाल किया है। अब 5G एक बड़ा बदलाव लाने वाला है।

The post LIVE : ” जूनागढ़ में आकर खुशी हुई, विभिन्न परियोजनाओं से नागरिकों को काफी लाभ होगा ” PM Modi | BREAKING NEWS  appeared first on Sahet Mahet.

गुजरात: कोविड अस्पताल में लगी भीषण आग, छह लोगों की आग में झुलस कर मौत
शिवानंद कोविड अस्पताल

गुजरात। गुजरात के राजकोट जिले में कल रात एक कोविड अस्पताल में भीषण आग लग गई। हादसे में कुल छह लोगों की मौत हो गई। राजकोट स्थित शिवानंद अस्पताल के आईसीयू में सबसे पहले आग लगी थी। कोविड अस्पताल होने की वजह से आईसीयू में कुल 11 मरीज भर्ती थे, जिनमें से पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं एक अन्य मरीज की मौत हुई है।

जानकारी के मुताबिक इस अस्पताल में कुल 33 मरीज भर्ती थे। आग बुझाने के लिए मौके पर कई दमकलों को भेजा गया, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका है।

कई मरीज आग की ऊंची-ऊंची लपटों की वजह से झुलस गए हैं। उन्हें घायल अवस्था में दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिवानंद अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया जा चुका है।

फिलहाल कोई भी अधिकारी आग लगने के कारणों को लेकर कुछ नहीं बोल रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल बाकी मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने और अन्य कार्यों पर ध्यान दिया जा रहा है। बाद में आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जाएगा। अभी तक की जानकारी के मुताबिक आग की शुरुआत आईसीयू से हुई थी।

The post गुजरात: कोविड अस्पताल में लगी भीषण आग, छह लोगों की आग में झुलस कर मौत appeared first on Sahet Mahet.

नई दिल्ली: कोरोना पर सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों से मांगी रिपोर्ट, गुजरात और दिल्ली सरकार को लगाया फटकार
Supreme Court of India

नई दिल्ली। देश में कोरोना की वजह से खराब स्थिति को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सभी राज्यों से अपने यहां कोरोना की मौजूदा स्थिति को लेकर रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है। दरअसल, नवंबर माह में कोविड-19 के मामलों में तेजी आने के बाद से कोर्ट ने दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात और असम सरकारों से वहां की ताजा स्थिति के संबंध में हलफनामा मांगा है।

न्यायाधीश अशोक भूषण की अध्यक्षता में तीन जजों की पीठ ने कोविड-19 की स्थिति को खराब करने के लिए गुजरात और दिल्ली सरकार को जमकर फटकार लगाई है और सभी राज्य सरकारों को रिपोर्ट पेश करने को कहा है, जिसमें संक्रमण को रोकने के लिए उनके द्वारा उठाए गए कदमों, उठाए जाने वाले कदमों व केंद्र सरकार से वांछित मदद की जानकारी देना होगी।

सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात में कोरोना के मामले बढ़ने के बावजूद शादी, समारोह और लोगों के इकट्ठा होने को लेकर राज्य सरकार को फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा कि दिल्ली और महाराष्ट्र के बाद गुजरात की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है।

बता दें की इस मामले की अगली सुनवाई यह पीठ शुक्रवार को करेगी। जस्टिस अशोक भूषण की बैंच ने कहा कि आने वाले महीनों में स्थिति गंभीर होने की आशंका है। कोर्ट ने कहा कि हमारी राय है कि आने वाले दिनों में सभी राज्य बीमारी से निपटने के लिए तैयार रहें। कोर्ट ने कहा कि सभी राज्य अगली सुनवाई से पहले अपने यहां की स्थिति का हलफनामा पेश कर दें।

The post नई दिल्ली: कोरोना पर सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों से मांगी रिपोर्ट, गुजरात और दिल्ली सरकार को लगाया फटकार appeared first on Sahet Mahet.