Popular Archives - Sahet Mahet

चित्रकूट मंडल मे फेल हर-घर नल-जल योजना, महोबा,हमीरपुर,बाँदा का सूरतेहाल…
@आशीष सागर दीक्षित,बाँदा

महोबा/हमीरपुर। बुंदेलखंड के चित्रकूट मंडल मे उत्तरप्रदेश सरकार की हर-घर नल-जल योजना पूरी तरह फेल है। राज्य सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेष निषाद और स्वयं मुख्यमंत्री योगी जी व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अक्सर जनसभाओं मे जनता को टोंटी से पानी पिलाने का बखान करतें है। अखबारों मे बड़े जोरशोर से नामामी गंगे योजना और जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल जल योजना को उत्तरप्रदेश के बुंदेलखंड मे धरातल पर कामयाब करने का डंका पीटा जाता है। लेकिन हकीकत यह है कि महोबा के पसवारा मुहल्ले से लेकर हमीरपुर की खंडोत ग्रामपंचायत तक करोडों रुपयों से बनी पानी की टंकी खुद फटेहाल है। उनमे लीकेज है और भ्रष्टाचार उनकी गवाही देता है। वीडियो मे महोबा के पसवारा और हमीरपुर के खंडोत गांव के लोगो की बयानी सुनकर

आपको बुंदेलखंड मे इस हवाहवाई योजना का सच पता चल जाएगा। खंडोत मे पानी की टँकी मे लीकेज है तो वहीं महोबा के पसवारा मे जगह जगह ब्लाकेज होने से 3 साल बाद भी घरों तक टोंटी के रस्ते पानी नही पहुंचा है। कुल 128.54 लाख रुपये से पसवारा की टंकी का निर्माण तो हुआ पर पानी मुनासिब नही हो सका है।

बाकी सरकार के मंत्री कुछ भी दावा कर सकतें है। कमोबेश बाँदा के ग्राम अछरौड मे भी पानी की टंकी मे लीकेज है। मीडिया की खबरों के बावजूद इस योजना के भ्रष्टाचार पर सरकार के स्तर से कोई कार्यवाही नही है लेकिन फर्जी वाहवाही लूटने का काम ज़रूर होता रहता है।

इस योजना के व्यापक भ्रष्टाचार और तकनीकी खामियों पर महोबा के पसवारा मुहल्ले निवासी सामाजिक कार्यकर्ता सुशील निगम कहतें है कि राज्य सरकार को थर्ड पार्टी एजेंसी से या सीएजी द्वारा इस योजना का सतही मुल्यांक कराना चाहिए। ताकि राज्य सरकार के करोड़ो रूपयों पर बट्टा लगाने वालों पर सख्त कार्यवाही हो सके। वहीं सरकार की मंशा को धूमिल करने वाली कार्यदाई संस्था को ब्लैकलिस्ट किया जाए। महोबा के ग्रामीण इलाकों की लगभग यही स्थिति है। यहां जल जींवन मिशन / हर घर नल जल योजना फ्लॉप है। वहीं बाँदा और हमीरपुर के रहवासियों ने लाखों रुपयों की बेमानी-बेपानी टंकियों पर दुखड़ा रोया है कि प्रशासन और ठेकेदारों ने योजना को गर्त मे मिला दिया है।

The post चित्रकूट मंडल मे फेल हर-घर नल-जल योजना, महोबा,हमीरपुर,बाँदा का सूरतेहाल… appeared first on Sahet Mahet.

पितृ तर्पण पर कल्याण सागर का कल्याण नही कर सका महोबा प्रशासन…
@आशीष सागर दीक्षित, बाँदा।

कल्याण और मदन सागर मे जलकुंभी का आपार भण्डार। जनता को कल्याण सागर मे पानी तक नही मिल रहा।

बाँदा/महोबा। महोबा का कल्याण सागर तालाब यहां के अति प्राचीन इतिहास को समेटे है। यह अलग विडंबना है कि आज इस कल्याण सागर का कल्याण करने वाले इतने कृपण, सामाजिक दरिद्रता के शिकार है कि महोबा की शान मदन सागर की तर्ज पर इसको भी भू-माफियाओं से खत्म करा रहें है। कल्याण सागर का निर्माण बीर बर्मा चन्देल राजा (1242-86 ई.) ने कराया था। इसका नाम उन्होंने अपनी रानी कल्याण देवी के नाम पर रखा था। गौरतलब है कि यह कल्याण सागर तालाब / सरोवर महोबा के पूर्व मे कानपुर-सागर मार्ग पर स्थित है। यह कल्याण सागर तालाब,मदन सागर एवं विजय सागर तालाब के मध्य दोनों से मिला हुआ है।

साथ ही इसके बाँध पर सतियों के चीरा लगे हैं। वहीं सिंह वाहिनी देवी, बल खंडेश्वर महादेव एवं चामुंडा देवी मंदिर बने हुए हैं। ऐसा लगता है कि इस बाँध पर चन्देलों के शमशान रहे होंगे। लेकिन इसके शौर्य पर पलीता लगाते शहर के बुद्धिजीवी, पर्यावरण कार्यकर्ता और एनजीओ संचालकों को तनिक भी शर्म नही है। महोबा के तारा पाटकर सोशल मीडिया पर दुखड़ा व्यक्त करते हुए लिखतें है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुशासन राज मे महोबा के बाशिंदों को यूं कल्याण सागर मे पितृ तर्पण करना पड़ रहा है। उल्लेखनीय है आज 7 सितंबर से पितरों का तर्पण शुरू हुआ है। इस अवसर पर अंगले पंद्रह दिवस लोग तालाब व नदी मे पितरों को पानी देते है। तारा पाटकर कहतें है कि ऐसे यदि पितृ तर्पण करने को शहरवासियों को मजबूर होना पड़ेगा तो उस प्रशासन को क्या ही कहा जायेगा जो गाहेबगाहे तालाबों पर कारनामों की इबारत पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते है। तारा लिखतें है कि रविवार को पितृपक्ष शुरू होने से पहले प्रशासन सोता रहा है और उनकी तरफ से कल्याण सागर की जलकुंभी हटाने की कोई व्यवस्था नही की गई है।

बतलाते चलें कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने तालाबो पर स्वतः संज्ञान लेकर जनहित याचिका कायम की है। हाईकोर्ट ने 17 सितंबर तक बुंदेलखंड के सातों जिलाधिकारी से ग्रामसभा मे पिछले 20 वर्षों के तालाबों का लेखाजोखा तलब किया है। तारा की मानें तो आज रविवार को महोबा की जनता शहर के ऐतिहासिक कीरत सागर, मदनसागर व कल्याण सागर झील मे पितृपक्ष के पहले दिन सुबह तर्पण के लिए पहुंची है। कीरत सागर पर थोड़ी नजर रहती है इसलिए प्रशासन ने उसको कुछ साफ कर दिया है जो कजली मेले मे गंदा हुआ था। वहीं मदन सागर की तबियत बेहद नासाज है। जबकि कल्याण सागर लोगों का पहुंचना हुआ तो वहां की दुर्दशा देखकर सभी बहुत आहत हुए है। उन्होंने तालाबो को हिन्दुओं की आस्था से जोड़ते हुए पितरों मे साफ करवाने की मांग उठाई है। तारा पाटकर ने फेसबुक पर महोबा डीएम काजल भरद्वाज/ प्रशासन के उदासीन रवैए के प्रति भारी आक्रोश प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि लगता है प्रशासन ने मुख्यमंत्री योगी जी की लुटिया डुबाने की कसम खा ली है। कम से कम आज तो पहला दिन है। अभी 14 दिन पितरों के और बाकी है। यह सिलसिला पूरे 15 दिन तक चलत है। ऐसे-कैसे काम चलेगा डीएम साहिबा जी? मदनसागर व कल्याण सागर झील मे रोज सुबह हजारों लोग तर्पण के लिए पहुंचते हैं लेकिन गंदगी और जलकुंभी से पटी पड़ी इन झीलों / तालाबों मे न तो पानी में कहीं खड़े होने की जगह है और न कहीं नहाया जा सकता है। तस्वीरें गवाही देती है कि इन झीलों और महोबा के बड़े तालाबों को सरकारी बजट खर्च करने का जरिया मान लिया गया है। वे कहतें है कि कल्याण सागर की दुर्दशा देखकर तो ऊपर बैठे चंदेल नरेश मदन वर्मन व वीर वर्मन द्वितीय की आत्मा भी जरूर रो रही होगी। क्योंकि यह कृत्य यकीनन सरकारी तंत्र के निर्लज्जता की हद और मिटते तालाबो की जद समाज के पतन का उदाहरण है। देखना होगा कि क्या महोबा प्रशासन कल्याण और मदन सागर की पितरों मे सुध लेगा या नही ! बाकी भू माफियाओं की कृपा तो बनी ही है।

The post पितृ तर्पण पर कल्याण सागर का कल्याण नही कर सका महोबा प्रशासन… appeared first on Sahet Mahet.

अंधविश्वास की दौड़ मे सूअर के विकृत बच्चे को गणेश जी मानकर पूजने लगे अतर्रा के लोग…
@आशीष सागर,बाँदा।

बाँदा के अतर्रा कस्बे मे बीते सोमवार शाम अजीबोगरीब घटनाक्रम मे सुअर के विकृत बच्चे का जन्म हुआ।

इस सुअर के बच्‍चे की शक्ल को गणेश जी मानकर पूजने वाले जमा हुए।

गणेश उत्सव के दरमियान पैदा लम्बी सूंड और अजीब शक्ल लिए बच्चे को गणेश जी मानकर शुरू हुआ अंधविश्वास का पूजापाठ।

बांदा। बांदा के अतर्रा कस्बे मे दामूगंज मोहल्ले मे सोमवार शाम 5:00 बजे के आसपास सूअर के एक विकृत नवजात बच्‍चे को देखकर लोग हैरान रह गए। जानकारी मुताबिक उसके चेहरे पर नाक की जगह बढ़े हुए मांस से सूंड बनी हुई थी। चेहरा देखने मे एकदम अजीबोगरीब लग रहा था। आंखे भी सामान्य से ज्यादा बड़ी थीं। यह देखकर सुअर को अवतारी मानने वालों का जमघट लग गया। सोमवार शाम पांच बजे जन्म लेने वाले इस बच्चे की खबर थोड़ी ही देर मे पूरे मोहल्ले मे आग की तरह फैल गई। फिर क्या था लोग उसे गणेश जी का अवतार मानकर पूजा-पाठ करने लगे।

लोग इस बच्चे को देखने के लिए जुटने लगे। साथ ही भजन-कीर्तन भी शुरू हो गया। इतना ही नहीं, लोगों मे इस अनोखे बच्चे की फोटो खींचने की होड़ सी भी मच गई। हालांकि कुछ ही देर बाद बच्चे की मौत हो गई। इत्तेफ़ाक की बात यह भी है जिस संत कुमार बाल्मीकि के घर मे इस बच्चे का जन्म हुआ उसने गणेश प्रतिमा की स्थापना भी अपने घर में की हुई है। इससे लोग औऱ ज्यादा अंधविश्वास मे पड़ गए कि सुअर का बच्चा अवतारी है।

The post अंधविश्वास की दौड़ मे सूअर के विकृत बच्चे को गणेश जी मानकर पूजने लगे अतर्रा के लोग… appeared first on Sahet Mahet.