राष्ट्रीय Archives - Sahet Mahet

‘सिलसिला अदब का’ ने आयोजित की भव्य ‘शायरी नशिस्त – पाँचवीं’ और ‘उर्दू लिपि पर महत्वपूर्ण चर्चा’
लखनऊ | उर्दू भाषा और साहित्य को बढ़ावा देने वाली संस्था ‘सिलसिला अदब का’ ने रविवार को अपनी पाँचवीं साहित्यिक गोष्ठी ‘शायरी नशिस्त पाँचवीं’ का आयोजन शीरोज़ हैंगआउट, गोमतीनगर, लखनऊ में किया। इस कार्यक्रम की संस्थापक और संयोजक साजिदा सबा साहिबा हैं। कार्यक्रम में लखनऊ भर के अनेक प्रसिद्ध शायरों, साहित्यकारों और उर्दू प्रेमियों ने बड़ी संख्या में शिरकत की।  इस अवसर पर एक महत्वपूर्ण विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई

“उर्दू शायरी में उर्दू रसमुलख़त (लिपि) की अहमियत”,

जिसमें वक्ताओं ने कहा कि नस्तलीक़ लिपि उर्दू शायरी की आत्मा है और इसकी सुंदरता ही उर्दू के अदब को विशिष्ट बनाती है। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल रहे — शहनाज़ सिदरत, सबीरा हबीब, तबस्सुम क़िदवई, कुलसुम तल्हा, ताहिरा हसन, अरशद आज़मी, वसीम हैदर, अश्वनी कुमार, दीपक कबीर और मोहम्मद शमीम। शायरी सत्र की अध्यक्षता प्रसिद्ध शायरा सलमा हिजाब साहिबा ने की। मुख्य शायरों में जावेद मलिकज़ादा, हिना रिज़वी हैदर, साजिदा सबा, सुमैया राना, मोइन खैराबादी, रुबीना अयाज़, सलमान ज़फर और सैयद अहमद फ़राज़ शामिल रहे। कार्यक्रम में प्रस्तुत शायरी और विचार-विमर्श ने उर्दू अदब में उर्दू लिपि की अहमियत पर गहरी और प्रेरक रोशनी डाली।

संस्था की संस्थापक साजिदा सबा साहिबा ने कहा — “यह महफ़िल उर्दू भाषा और हमारी तहज़ीब की हिफ़ाज़त की एक कोशिश है। मैं सभी मेहमानों और शायरों का दिल से शुक्रिया अदा करती हूँ जिन्होंने अपनी मौजूदगी से इस कार्यक्रम को यादगार बना दिया।” कार्यक्रम का समापन सामूहिक दुआ और शायरी की गूंज के साथ हुआ।

संस्थान के बारे में:

‘सिलसिला अदब का’ की स्थापना साजिदा सबा ने की है। यह संस्था उर्दू भाषा और साहित्य की तरक़्क़ी के लिए नियमित रूप से मुशायरे, गोष्ठियाँ और शायरी की महफ़िलें आयोजित करती है।

The post ‘सिलसिला अदब का’ ने आयोजित की भव्य ‘शायरी नशिस्त – पाँचवीं’ और ‘उर्दू लिपि पर महत्वपूर्ण चर्चा’ appeared first on Sahet Mahet.

संगठित पत्रकारों ने आज एकजुटता से मतदान की बैठक मे हिस्सा लिया…
@आशीष सागर दीक्षित, बाँदा।

द प्रेस ट्रस्ट आफ बुंदेलखंड (पीटीबी) मतदान प्रक्रिया 2025 के लिए हार्पर क्लब मे सम्पन्न हुई खुली बैठक।

सहभागिता कर रहें पत्रकारों ने रखे अपने विचार, प्रत्याशियों ने लिए नामांकन पत्र।

त्यौहार के मद्देनजर अवकाश खत्म होने मे अंगले दिन तक मिलेंगे नामांकन पत्र। एक दिन नामांकन वापसी को मिलेगा।

आज जो पत्रकार साथी अनुपस्थित रहें है किसी कारणवश वे बिजलीखेड़ा स्थित अस्थाई कार्यालय सीएमओ आवास के सामने से नामांकन पत्र ले सकतें है। व मतदान देने के लिए अपने आवश्यक कागज जमा कर सकतें है।

उपस्थित पत्रकारों ने रखे अपने विचार और एकजुटता का लिया संकल्प।

बाँदा। आज हार्पर क्लब बाँदा के सभागार मे पत्रकार साथियों (इलेक्ट्रॉनिक व प्रिन्ट / डिजीटल ) की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। द प्रेस ट्रस्ट आफ बुंदेलखंड (पीटीबी) के आम चुनाव 2025 के यह बैठक आयोजित की गई थी। आज की इस खुली बैठक मे उपस्थित पत्रकारों मे क्रमशः खबर लहरिया की मुख्य सम्पादक कविता बुंदेलखण्डी व उप सम्पादक मीरा के साथ जीशान अख्तर, अभिषेक शुक्ला, राजेश पांडेय,आत्माराम त्रिपाठी ने बैठक की अध्यक्षता की है।

वहीं इस आवश्यक बैठक मे करीब 70 पत्रकारों ने सहभागिता की है। गौरतलब है कि खुले मंच से मौजूद पत्रकार साथियों ने अपने उद्गार व सवाल-जवाब का सम्प्रेषण किया। उन्होंने संवाद करते हुए बाँदा के इतिहास मे पहली बार पत्रकारों के लिए इस चुनाव प्रक्रिया का खुले समर्थन से स्वागत किया। बैठक मे पत्रकार अनवर रजा रानू ने पत्रकारो की एकजुटता को बिना की जातिवाद और मजहब वाद के साथ पार्टीवाद से दूर करके एक साथ जुड़ने और संघठित होने की अपील की गई है। उन्होंने कुछ उदाहरण पेश करतें हुए अपनी आपबीती व घटनाक्रम का जिक्र भी किया। वहीं पत्रकार दीपक पांडेय ने कहा कि पत्रकार का मतलब यह नही की वह यूट्यूबर है या बड़ा -छोटा बल्कि वह पत्रकार है औऱ खबर लिख रहा है, खबरों को दिखा रहा है तो यही  प्रमाण बहुत है। उसके बीच मे छोटे-बड़े का मतभेद नही होना चाहिए। वहीं बैठक मे पत्रकार के.के. गुप्ता व पंकज त्रिपाठी ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मुसीबत के वक्त खड़े हो, एक दूसरे की टांग न खींचे, ग्रुप व सोशल मीडिया पर एकदूसरे के ऊपर कीचड़ न उछालें और प्रशासनिक दायरे मे आपसी तनातनी मिटाकर आपसी बुराइयों पर विराम लगाना आवश्यक है।

उल्लेखनीय है बैठक व कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कोरम ने भी अपनी बातों को बेबाकी से रखा। इस कड़ी मे खबर लहरिया की मुख्य सम्पादक कविता बुंदेलखण्डी ने इस नेक पहल का स्वागत किया। उन्होंने कहा यह बड़ी प्रसन्नता का क्षण है कि द प्रेस ट्रस्ट आफ बुंदेलखंड (पीटीबी) सभी कलमकारों को एक मंच पर लाया है। उन्हें संघठित होने व उनके हितार्थ आवाज बुलंद करने की ज़मीन तैयार कर रहा है। उन्होंने कई संगठनों मे जुड़े होने की बात करते हुए यहां प्रताड़ित पत्रकारो की बात भी उन फोरम तक पहुंचाने की बात कही है। वहीं पत्रकारों की आवाज को एकजुटता की माला मे पिरोते हुए युवा जुझारू पत्रकार अभिषेक शुक्ला ने खुले मन से इस कदम का स्वागत किया है। उन्होंने अपनी क्षमता अनुरूप पत्रकारिक जींवन मे साथियों का साथ देने की बात कही है। अध्यक्षता कोरम से पत्रकार जीशान अख्तर ने भी अभिषेक शुक्ला की बातों को अपने संबोधन मे कोड करते हुए साथ आने की मांग उठाई। पत्रकार राजेश पांडेय ने कहा कि पूर्व मे जो संगठन स्वयंभू परंपरा से अस्तित्व मे है उन्हें यह बैठक आईना दिखाती है। यह संगठन बड़ी लकीर के रूप मे स्थापित होगा ऐसी उम्मीद रखी जा सकती है। इस क्रम मे आत्माराम त्रिपाठी ने उपस्थित समूह का आभार जताया और सबके साथ खड़े रहने की बात कही। उल्लेखनीय है कि मंच व बैठक का संचालन पत्रकार आशीष सागर दीक्षित ने किया । उन्होंने द प्रेस ट्रस्ट आफ बुंदेलखंड (पीटीबी) के स्थापना मार्च 2018 से लेकर आज तक की प्रस्तावना रखी।

वहीं उपस्थित पत्रकार साथियों के सवालों का जवाब पीटीबी के संविधान को सार्वजनिक तौर पर पेश करते हुए संगठन की दिशा व भविष्य की रणनीति और योजना को विस्तृत तरीक़े से खुले मंच पर सबके बीच रखा है। उन्होंने किसी भी भ्रम को तोड़ते हुए द प्रेस ट्रस्ट आफ बुंदेलखंड (पीटीबी) को भविष्य मे पत्रकारों के हितों मे मील का पत्थर बताया है। उन्होंने पत्रकारिक जींवन की कठिनाइयों मे साथ चलने की बात कहते हुये बटेंगे तो कटेंगे, जुड़ेंगे तो जीतेंगे का नारा दिया। पत्रकार साथी इकबाल खान ने कहा कि यह शुरुआत है इसकी बुनियाद और ऊँचाई को हम सब मिलकर तय करेंगे। पत्रकारो की तरफ से शिवम सिंह ने नामांकन पत्र वितरण की ज़िम्मेदारी संभाली और कुछ प्रत्याशियों को नामांकन पत्र दिये। उन्होंने बताया कि आगामी 28 अक्टूबर के आसपास मतदान सम्पन्न कराया जाएगा। जिसकी सूचना व गाइडलाइंस मतपत्र,वोटर आईडी-कार्ड वितरण के बाद नामांकन पत्र सत्यापन के पश्चात सोशल मीडिया प्लेटफार्म, पीटीबी ऑफिशियल ग्रुप,पीटीबी इलेक्शन ग्रुप पर दी जाएगी।

इन्होंने लिए प्रत्याशी नामांकन पत्र–

अध्यक्ष पद के लिए इलेक्ट्रानिक न्यूज चैनल से जुड़े पत्रकार अनवर रजा रानू और रमाकांत तिवारी ने आज नामांकन पत्र लिया। वहीं ज़िला कार्यकारणी सदस्य पद के लिए अंशु गुप्ता और के.के. गुप्ता ने लिए। वहीं प्रबंध कार्यकारणी अध्यक्ष पद के लिए खबर लहरिया मुख्य सम्पादक कविता बुंदेलखण्डी ने नामांकन पत्र लिया है। बाँदा मे आज दीपावली पर्व की व्यस्तता के चलते आंशिक पत्रकारों ने शिरकत नही कि लेकिन उन्होंने आश्वासन दिया है कि आगामी दो तीन दिन मे नामांकन पत्र लेंगे। नामांकन पत्र की वापसी को एक दिन न्यास मंडल की तरफ से दिया जाएगा। वहीं किसी भी पद पर एक ही नामांकन पत्र लिए जाने की स्थिति मे सभी की सहमति मुताबिक उस प्रत्याशी को निर्विरोध घोषित किया जाएगा। बतलाते चलें कि आज की बैठक इस महत्वपूर्ण बैठक मे क्रमशः अरबिंद सिंह गौतम (इन्होंने सम्बोधित भी किया है।) , पंकज शुक्ला, प्रदीप शुक्ला, नरेश निगम, कुलदीप त्रिपाठी, वरिष्ठ इलेक्ट्रॉनिक पत्रकार मनोज कुमार, शिवाकान्त अवस्थी,दुर्गेश कश्यप, सुरेश साहू, बालेन्द्र तिवारी उर्फ राज, कृष्ण कुमार दीक्षित सहित 70 पत्रकारों ने उपस्थिति रजिस्ट्रर पर दस्तखत किए है व उपस्थित रहें है। वहीं करीब 20 पत्रकार विलम्ब से पहुंचे जो लौट गए।

The post संगठित पत्रकारों ने आज एकजुटता से मतदान की बैठक मे हिस्सा लिया… appeared first on Sahet Mahet.

अंदाज़-ए-लखनऊ ने मनाई “विरासत और सद्भाव” की अविस्मरणीय संध्या
लखनऊ | नवाबों के शहर लखनऊ की तहज़ीब, संस्कृति और अपनत्व को समर्पित संस्था अंदाज़-ए-लखनऊ द्वारा गोमती नगर स्थित यूनिवर्सल पुस्तक भंडार में एक भव्य कार्यक्रम “विरासत और सद्भाव की शाम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लखनऊ की रूह और उसकी गंगा-जमुनी तहज़ीब को मंच पर उतारते हुए अनेक विद्वानों, कलाकारों और साहित्यप्रेमियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर लखनऊ के गौरव श्री गौरव प्रकाश जी को अंदाज़-ए-लखनऊ परिवार की ओर से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान लखनऊ की संस्कृति, परंपरा और समाजसेवा में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख अतिथियों में शामिल थे

डॉ॰ पी॰ सी॰ सरकार, श्रीमती ताहिरा हसन, श्री मोहम्मद एहसान, श्री ए.के. श्रीवास्तव, श्री सुभाष चंद्र कुशवाहा, श्री मसूद अब्दुल्ला, श्री मेराज हैदर, श्री प्रदीप कपूर, श्री मोसद्दिक रेज़ा, डॉ. जुनैद, श्री मोहम्मद नसीम, श्री रिज़वान खान, सुश्री सारा फातिमा, सुश्री शाहला हक़, सुश्री सजिदा सबा, सुश्री अज़रा नज्म, और सुश्री आशा कुशवाहा।

इन सभी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा और प्रभाव को और बढ़ा दिया। मंच संचालन बड़े सौजन्य और सलीके के साथ श्री मोहम्मद शमीम ने किया। कार्यक्रम के आयोजन में नेहा परवीन, श्रीमती इमराना अज़मत, श्रीमती फरहीन इक़बाल, और श्रीमती नायला अहमद का विशेष सहयोग रहा। पूरे समारोह में लखनऊ की पुरअसर मोहब्बत, उसकी नफ़ासत और अपनापन झलकता रहा। अंदाज़-ए-लखनऊ ने इस आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया कि लखनऊ केवल एक शहर नहीं, बल्कि एक जीवित विरासत है — जहाँ अदब, इंसानियत और सद्भाव की खुशबू हमेशा बसी रहती है।

The post अंदाज़-ए-लखनऊ ने मनाई “विरासत और सद्भाव” की अविस्मरणीय संध्या appeared first on Sahet Mahet.

सरकारी योजनाओं का रुपया हड़पने मे अभ्यस्त आकांक्षा कुशवाहा का नया शिकार उद्यान विभाग बाँदा…
@आशीष सागर दीक्षित,बाँदा।

पूर्व मे राष्ट्रीय आजीवका मिशन की ब्लाक मिशन प्रबंधक बड़ोखर खुर्द रहते इन्होंने 88 लाख का गबन कराया। जो लगभग 3 करोड़ का था,मुकदमा दर्ज हुआ लेकिन आज तक चार्जशीट नही लगी है।

शिवम द्विवेदी (डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स पर्सन /डीआरपी) उद्यान विभाग, आकांक्षा कुशवाहा और शिकायत कर्ता संदीप कुमार इन तीनो के नाम एफआईआर ज़िला उद्यानअधिकारी केशवराम चौधरी की तहरीर पर लिखी गई है।

बाँदा। चित्रकूट मंडल मे सरकार की योजनाओं को बट्टा लगाने वालों की मौज है। गिरोह बनाकर लगातार दो बार एक महिला ने सरकारी योजना को चपत लगाई। एफआईआर भी लिखी जाती है लेकिन उसका होता कुछ नही है। बाँदा के ग्राम खमौरा निवासी आकांक्षा कुशवाहा ने यह शातिराना हुनर राष्ट्रीय आजीवका मिशन मे बतौर ब्लाक मिशन प्रबन्धक रहते सीखा। गबन पकड़े जाने पर वो नौकरी छोड़ी और खुद की फर्म बनाकर अब ठगी का नया कारोबार पोषित किया है।

अंकिता इंटरप्राइजेज साल 2022 से संचालित है इसका अर्थ है कि नौकरी करते हुए ही आकांक्षा कुशवाहा ने फर्म बना ली थी। यहां बतलाते चलें कि बाँदा के महुआ विकासखंड तहसील अतर्रा के ग्राम खमहौरा निवासी अंकिता इंटरप्राइजेज फर्म की संचालक आकांक्षा कुशवाहा ने जिला उद्यान विभाग को ठगने से पूर्व राष्ट्रीय आजीवका मिशन की ब्लाक मिशन प्रबंधक (बीएमएम) बड़ोखर खुर्द,विकासखंड महुआ रहते हुए साल 2024 मे एनआरएलएम योजना मे कार्यरत तीन डीएमएम (ज़िला मिशन प्रबंधक) क्रमशः धर्मेंद्र जायसवाल, शालनी जैन व राकेश सोनकर के साथ मिलकर करीब 3 करोड़ रुपया की चपत लगा चुकी है। विडंबना है कि सरकारी योजना के धन का गबन करने की साज़िश मे शामिल उक्त तीन डीएमएम को ही तत्कालीन सीडीओ वेदप्रकाश मौर्या ने जांच अधिकारी नियुक्त किया था। जिसमें महुआ विकासखंड के बड़ोखर खुर्द की नोडल इंचार्ज डीएमएम शालनी जैन थी। नियमानुसार आईएएस को जांच करनी चाहिए थी लेकिन अपनी कालर बचाते हुए राष्ट्रीय आजीवका मिशन की ब्लाक मिशन मैनेजर रही आकांक्षा कुशवाहा समेत अन्य समूह की महिलाओं को जांच मे दोषी दिखाया गया वहीं तीन डीएमएम (ज़िला मिशन प्रबन्धक) को सीधे तौर पर बचा लिया गया।

तत्कालीन सीडीओ वेदप्रकाश मौर्या ने जानबूझकर बड़ोखर खुर्द की नोडल अफसर रही शालनी जैन व राकेश सोनकर, धर्मेद्र जायसवाल की टीम बनाकर 3 करोड़ के वित्तीय घोटाले की जांच कराई। जिसमे महज 88 लाख रुपया की एफआईआर नगर कोतवाली मे मुकदमा अपराध संख्या 700/2024 दर्ज करवाई गई। जिसमें तहरीर कर्ता जिला मिशन प्रबन्धक धर्मेंद्र जायसवाल थे। लेकिन आज तक नगर कोतवाली मे इसकी विवेचना पूरी नही हो सकी जबकिं तीन कोतवाल बदल गए और तत्कालीन सीडीओ वेदप्रकाश मौर्या सेवानिवृत्त हो चुकें है। वहीं मौजूदा उपायुक्त स्वतः रोजगार भैयन लाल भी चुप्पी मारकर बैठें है। गौरतलब है कि सरकारी योजनाओं को निजी संपत्ति समझने वाली शातिर और चालबाज आकांक्षा कुशवाहा ने राष्ट्रीय आजीवका मिशन का घोटाला सामने आते ही बिना कारण नौकरी छोड़कर पल्ला झाड़ने की कोशिश नकामयाब थी। आकांक्षा कुशवाहा से जुड़े वित्तीय गबन की शिकायत ब्लाक मिशन प्रबन्धक ब्रजेश अग्निहोत्री ने सीडीओ व उपायुक्त एनआरएलएम बाँदा को लिखित रूप से दिनांक 15 अप्रैल 2024 को की थी।

जिस पर शिकायत कर्ता बीएमएम ब्रजेश अग्निहोत्री ने खंण्ड विकास अधिकारी एवं उपायुक्त को बताया था कि डिंगवाही के दुर्गा समूह के बैंक आफ बड़ौदा खाता संख्या 53080100001474 से 1000000 रुपया, डिंगवाही के साक्षी ग्राम संगठन समूह के बैंक आफ बड़ौदा खाता संख्या 46790100004608 से 600000 रुपया, गुरेह के चांदनी ग्राम संगठन समूह के आर्यावर्त बैंक मेनब्रांच खाता संख्या 6108601100060516 से 300000 रुपया, गुरेह के सृष्टि ग्राम संगठन समूह के आर्यावर्त बैंक खाता संख्या 200110510000018 से 300000 रुपया, पडुई के सुरक्षा ग्राम संगठन समूह के यूनियन बैंक छावनी खाता संख्या 300402010907081 से 500000 रुपया, सुहाना के कन्हैया ग्राम संगठन के खाता संख्या 380462010912019 से 400000 रुपया व कतरावल के रागनी ग्राम संगठन के खाता संख्या बैंक आफ इंडिया 697910110009042 से 400000 रुपया कुल 3500000 रुपया संदिग्ध निकासी की गई है।

इस शिकायत पत्र की जब विस्तृत जांच हुई तो करीब 3 करोड़ का वित्तीय गबन उजागर हुआ। यह सुनियोजित ठगी आकांक्षा कुशवाहा के नेतृत्व मे समूह की ग्रामीण अनपढ़ महिलाओं को ढाल बनाकर तीन विभागीय ज़िला मिशन प्रबन्धक की बदौलत की गई थी। यही इस गबन के जांचकर्ताओं मे शामिल थे। जिन्होंने गरीब महिलाओं को टारगेट किया और समूह की कुछ करीबी महिलाओं को योजनाबद्ध तरीक़े से बचाया गया व ब्लाक मिशन प्रबन्धक रही आकांक्षा कुशवाहा ( निवासी ग्राम खमौरा, क्लस्टर प्रभारी सीएलएफ विकास खण्ड बड़ोखर खुर्द) सहित इस वित्तीय अनियमितता मे क्रमशः कमेलश निवासी ग्राम डिंगवाही,तत्कालीन अध्यक्ष संकुल प्रभारी आदर्श संकुल स्तरीय संघ बड़ोखर खुर्द व अध्यक्ष साक्षी ग्राम संगठन डिंगवाही, पदाधिकारी दुर्गा स्वयं सहायता समूह पदाधिकारी संतोषी स्वयं सहायता समूह, नसीमा ग्राम अरबई, मुस्ताक ग्राम अरबई पदाधिकारी ख़ुशी महिला ग्राम संगठन अरबई पदाधिकारी के पति, ऊषा निवासी ग्राम तिंदवारा पदाधिकारी सीता 01 पीजी, सुनीता ग्राम पडुई पर मुकदमा लिखा गया था। उल्लेखनीय है कि संवाददाता के पास गबन से जुड़ी तिंदवारा निवासी ऊषा की ऑडियो रिकार्डिंग है जो आकांक्षा कुशवाहा सहित भ्रस्टाचार मे संलिप्त अधिकारी की पोलपट्टी खोलती है। बावजूद इसके आज तक मुकदमा संख्या 700/2024 नगर कोतवाली पर अरोपपत्र तय नही हुआ है।

आकांक्षा कुशवाहा के निशाने पर अब उद्यान विभाग बाँदा :-

सरकारी योजनाओं का लाखों रुपया 420 सी व साजिशों से ठगी कराने वाली आकांक्षा कुशवाहा इस खेल की मंजी खिलाड़ी है। या यूं कहिये की अभ्यस्त है। एनआरएलएम के बाद एक बार फिर अब उद्यान विभाग की सरकारी योजना सूक्ष्म एवं लघु उद्योग की धनराशि को हड़पने का षडयंत्र रचा गया है। यह मामला तिंदवारा निवासी संदीप कुमार से जुड़ा है। जिन्होंने लाभार्थी बनकर योजना से ऋण लेने को प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन स्कीम के तहत लोन हेतु आवेदन किया था। इसमें 182 बेरोजगार लोगों को ऋण दिया गया था। इस दरम्यान संदीप कुमार ने आरोप लगाया कि उद्यान विभाग के डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स पर्सन शिवम द्विवेदी और आकांक्षा कुशवाहा की सांठगांठ से उसको 7 लाख रुपया ऋण का पूरा रुपया नही मिला है। शिकायत कर्ता के मुताबिक डेढ़ लाख रुपया काटकर धनराशि उसको उपलब्ध कराई गई। जिसमें ग्राम खमौरा निवासी अंकिता इंटरप्राइजेज की संचालक आकांक्षा कुशवाहा, शिवम द्विवेदी की मिलीभगत है। संदीप को 7 लाख रुपया ऋण /लोन की फ़ाइल डीआरपी शिवम द्विवेदी ने तैयार कराई थी। ऋण स्वीकृति होने पर आंतरिक विभागीय अप्रूवल के बाद मेसर्स अंकिता इंटरप्राइजेज के कोटेशन मे लिखित एक्सिस बैंक खाताधारक आकांक्षा कुशवाहा के खाते मे इंडियन बैंक तिंदवारा से 22 दिसंबर को 4.50 लाख रुपया व 31 दिसंबर को 0.75 लाख रुपया कुल 5.25 लाख रुपया ट्रांसफर किया गया। खाताधारक आकांक्षा कुशवाहा ने 23 दिसंबर 2022 को 541550 रुपया उद्यान विभाग के डीआरपी शिवम द्विवेदी के भारतीय स्टेट बैंक सेविंग खाते मे ट्रांसफर किये। इसके बाद शिवम द्विवेदी ने व्यक्तिगत खाते से संदीप कुमार को 3 लाख 50 हजार रुपया ट्रांसफर किया। बैंक ने न तो लोन सत्यापन प्रक्रिया मे संदीप ने न तो अंतिम बिल जमा किया। और न वेंडर अंकिता इंटरप्राइजेज द्वारा मशीनों की सप्लाई की गई। बैंक ने जब रिकवरी दबाव बनाया तो कथित लाभार्थी संदीप कुमार ने पुरानी आटा चक्की लगाकर मौन रख लिया। उधर पूरा प्रोजेक्ट न लगने के कारण कैश क्रेडिट लिमिट रिलीज नही की और न संदीप ने इसके लिए आवेदन किया। जिसकी वजह से बैंक मे पोस्ट डिस्टर्बेंसमेन्ट प्रक्रिया लंबित है।

लाभार्थी बना मासूम रिकवरी पर की शिकायत-

उधर जब बैंक ने ऋण रिकवरी की नोटिस जारी की तो संदीप कुमार हरिश्चंद्र बनकर शिकायत कर दिए। जबकिं इस ठगी मे लाभार्थी संदीप कुमार, उद्यान विभाग के डीआरपी शिवम द्विवेदी व फ्राड की महंत अंकिता इंटरप्राइजेज से जुड़ी आकांक्षा कुशवाहा भी शामिल है। इन तीनो पर वित्तीय अनियमितता की एफआईआर लिखी गई है। लेकिन क्या एनआरएलएम की तरह इस बार भी शातिर आकांक्षा कुशवाहा अभयदान लेकर स्वतंत्र रहेंगी ? ताकि फिर कोई सरकारी विभाग इनकी जालसाजी का शिकार हो सके ? आखिर ऐसे 420 लोगों पर प्रशासन व सरकार कब न्यायोचित कार्यवाही करेगी सवाल यही खड़ा है ? क्या योजना का रुपया इनकी धूर्तता का केंद्रबिंदु है ?

The post सरकारी योजनाओं का रुपया हड़पने मे अभ्यस्त आकांक्षा कुशवाहा का नया शिकार उद्यान विभाग बाँदा… appeared first on Sahet Mahet.

द प्रेस ट्रस्ट आफ बुंदेलखंड (पीटीबी) की औपचारिक बैठक रुद्राक्ष कार्यालय मे…
सूचना संसार डेस्क।

आगामी दिनों मे मुख्य कार्यकारणी / ज़िला कार्यकारणी के मतदान कराने हेतु यह औपचारिक बैठक थी।

अंगले 19 अक्टूबर 2025 को रुद्राक्ष कार्यालय मे सभी कलमकारों व पत्रकारों और फ्रीलांस लेखन से जुड़े साथियों की बैठक होनी है।

अंगली 19 अक्टूबर की बैठक मे दीपावली मिलन एवं प्रथम निर्वाचन प्रक्रिया को गतिमान करने के साथ प्रत्याशी चयन व नामांकन कार्यक्रम की रूपरेखा तय की जाएगी।

बांदा। आज शनिवार को द प्रेस ट्रस्ट आफ बुंदेलखंड (पीटीबी) की पहली बैठक आहूत की गई। यह बैठक शहर के अशोक लाट तिराहे स्थित रुद्राक्ष समूह कार्यालय मे सम्पन्न की गई। द प्रेस ट्रस्ट आफ बुंदेलखंड (पीटीबी) की इस बैठक का औपचारिक आयोजन दैनिक अवधनामा समाचार पत्र के जिला संवाददाता एवं राज्य मान्यता प्राप्त पत्रकार राजेश पांडेय की सहमति से आयोजित हुआ। वहीं बैठक मे राज्य मान्यता प्राप्त पत्रकार इकबाल खान, राज्य मान्यता प्राप्त पत्रकार शिवाकान्त अवस्थी, शिवम सिंह, कुलदीप त्रिपाठी भी मौजूद थे। बैठक मे युवा कर्मठ पत्रकार दीपक पांडेय ने आगामी निर्वाचन के मद्देनजर अपनी प्रस्तावना रखते हुए कहा कि जब अधिवक्ता,डाक्टर, प्राइवेट स्कूल संचालक और न्यायिक कर्मचारी से लेकर पंचायतीराज महकमें तक की एकजुटता है तो हम मतभेद के बावजूद एक क्यों नही हो सकतें है। वहीं बैठक मे मौजूद पत्रकार इमरान व विष्णु ने भी सारगर्भित बात रखतें हुए निर्वाचन तिथि के पहले 19 अक्टूबर को एक विस्तृत बैठक संगठन से जुड़ रहे व जुड़ने वाले पत्रकार साथियों के साथ रखने का विचार रखा। पत्रकार साथी इकबाल खान व राजेश पांडेय और शिवम सिंह ने इसका समर्थन किया।

दीपावली के अवसर पर दो दिन पूर्व इस बैठक से आगामी निर्वाचन की दिशा और दशा तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि पीटीबी को नई उड़ान देने हेतु विभिन्न विचारों और मीडिया संस्थानों के भाइयों का एक फोरम व मंच पर स्वागत है। हम मुख्य कार्यकारणी व बाँदा ज़िला कार्यकारणी के बाद अन्य जिलों का चुनाव मुख्य कार्यकारणी के नेतृत्व मे करेंगे। साथ ही स्थानीय संयोजक की इसमें महती भूमिका होगी। बैठक मे उपस्थित युवा पत्रकार आशीष सागर दीक्षित ने कहा कि मुख्य कार्यकारणी मे आधी आबादी का नेतृत्व करने वाली ईमानदार व चर्चित महिला कलमकारों को भी जगह मिलनी चाहिए। उन्होंने पीटीबी की गवर्निंग बाडी (मुख्य कार्यकरणी) के अस्तित्व मे आने के बाद ज़िला कार्यकारणी के साथ समन्वय बनाकर भविष्य की रणनीति व संगठन की आंतरिक योजना व कार्यक्रम को ज़मीन उतारने की बात रखी। इस मौके पर पत्रकार राजेश पांडेय ने युवा पत्रकारों को वार्षिक आयोजन से जोड़ने के अतिरिक्त खबर लिखने के कौशल व नए तकनीकी आयामों के बारे मे भी जानकारी देने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि पीटीबी की मासिक दो बैठक पंद्रह दिन के अंतराल मे आयोजित होगी। यह क्रम मुख्य कार्यकारणी / ज़िला स्तर टीम के लिए अपरिहार्य होगा। ताकि बुंदेलखंड व आसपास के पत्रकारों के सुखदुःख, उनकी व्यक्तिगत जीवन की समस्याओं और उनके उत्पीड़न के साथ उनकी सामाजिक सुरक्षा पर भी चर्चा और मंथन हो सके। इसका सभी साथियों ने अनुमोदन किया। गौरतलब है कि द प्रेस ट्रस्ट आफ बुंदेलखंड (पीटीबी) के पंजीकरण वर्ष 2018 के बाद यह प्रथम खुला चुनाव है। इससे पूर्व मुख्य कार्यकारणी हर 3 वर्ष मे अपडेट होती रही है। पीटीबी की मुख्य कार्यकारी समिति/ कार्यकारणी / ज़िला स्तर की टीम मे क्रमशः अध्यक्ष, उपाध्यक्ष (वरिष्ठ), उपाध्यक्ष (कनिष्ठ), प्रबंधक, सचिव, कोषाध्यक्ष (लेखाकार), कार्यकारणी सदस्य (8) का लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव जल्द ही होना है। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया मे उपस्थित पत्रकारों से ही प्रत्याशी चयन होगा।

एक दिन नामांकन वापसी को मिलेगा। निर्विरोध की स्थिति मे आम सहमति आवश्यक होगी। वहीं चुनाव पर्यवेक्षक चुनाव नही लड़ेंगे और न ही न्यास मंडल चुनाव लड़ेगा लेकिन वह मतदान प्रक्रिया मे अवश्य प्रतिभाग करेंगे। निर्वाचन अधिकारी कोई प्रशासनिक अधिकारी या वरिष्ठ पत्रकार होगा। या दोनों ही हो सकतें है। मतदान की गिनती प्रत्याशी के पोलिंग एजेंट के सामने होगी ताकि पारदर्शिता बनी रहे। मतदान परिणाम के बाद सबकी सहमति से प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम व शपथ ग्रहण दिवस आयोजित होगा। इसके बाद अन्य ज़िलों की मतदान प्रक्रिया क्रमशः सुविधानुसार चलती रहेगी। आगामी कुछ माह मे प्रथम वार्षिक अधिवेशन अथवा मीडिया कॉन्क्लेव आयोजित किया जाएगा। जिसमें सारी प्लानिंग सबकी सहमति से होगी। पत्रकारों की सुरक्षा व एकजुटता को प्रतिबद्धता के साथ यह बैठक आज संपन्न हुई है। आगामी सभी आयोजन व मतदान से जुड़ी अपडेट द पीटीबी ऑफिशियल ग्रुप व अन्य प्लेटफार्म पर साझा की जाएगी।

The post द प्रेस ट्रस्ट आफ बुंदेलखंड (पीटीबी) की औपचारिक बैठक रुद्राक्ष कार्यालय मे… appeared first on Sahet Mahet.

महिला शक्ति से माफी की मांग तेज, कथावाचक अनिरुद्ध आचार्य के खिलाफ देश-विदेश में विरोध प्रदर्शन
संवाददाता लखनऊ/नई दिल्ली। महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले कथावाचक अनिरुद्ध आचार्य को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। करौली सरकार ने उनके बयान की कड़ी निंदा करते हुए महिला शक्ति से माफी मांगने की मांग की है। करौली सरकार ने भी सार्वजनिक रूप से यह कहा है कि अनिरुद्ध आचार्य को महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए। अनिरुद्ध आचार्य के शर्मनाक बयान पर आक्रामक रुख अख्तयार करते हुए करौली सरकार ने पूरे देश में उनके खिलाफ मुहिम छेड़ दी है l हालांकि, अब तक आचार्य ने न तो कोई सफाई दी है और न ही खेद व्यक्त किया है। इसी क्रम में आज लखनऊ के अर्जुन गंज इलाके में कई महिलाओं ने अनिरुद्ध आचार्य का पुतला फूंका और अनिरुद्ध आचार्य से सार्वजनिक मंच पर माफी मांगने की मांग की हैl

इसी बीच देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी आचार्य के खिलाफ विरोध तेज हो गया है। दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, वाराणसी, जयपुर समेत कई शहरों में महिला संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनके पुतले फूंके। विदेशों में भी भारतीय समुदाय की ओर से विरोध दर्ज कराया गया है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि महिलाओं का अपमान किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

महिला संगठनों का कहना है कि अनिरुद्ध आचार्य का बयान न सिर्फ महिला सम्मान पर चोट है, बल्कि समाज में गलत संदेश भी देता है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि आचार्य के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

गौरतलब है कि हाल ही में एक कथा के दौरान अनिरुद्ध आचार्य ने महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद यह मामला देशभर में चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया पर भी उनके खिलाफ विरोध तेज है और #ApologizeToWomen जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं।

The post महिला शक्ति से माफी की मांग तेज, कथावाचक अनिरुद्ध आचार्य के खिलाफ देश-विदेश में विरोध प्रदर्शन appeared first on Sahet Mahet.

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना मे अंधेरगर्दी, बेरोजगार को ठगते उद्यान अधिकारी….
@आशीष सागर दीक्षित, बाँदा।

सूक्ष्म लघु उद्योग / प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के अंतर्गत सब्सिडी के साथ ऋण देने का प्रावधान है।

ज़िला उद्यान विभाग इसका कर्ताधर्ता है लेकिन सरकार के मातहत अधिकारी बेईमानी की हद पार कर रहें है।

बड़ोखर खुर्द,नवाब टैंक रोड पर स्थित ज़िला उद्यान विभाग मे किसानों एवं बेरोजगार युवाओं/महिलाओं के लिए प्रशिक्षण संचालन होते रहते है।

बड़ोखर खुर्द के कुछ प्रगतिशील किसानों का यहां भी ठीक वैसे ही आधिपत्य है जैसे उप निदेशक कृषि विभाग मे रहता है।

सूक्ष्म एवं लघु उद्योग / प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना से छले गए पीड़ित लाभार्थियों मे आधा दर्जन लोग है जिसमें संदीप कुमार की कहानी दिलचस्प है।

पीड़ित संदीप को 5 लाख का लोन दिलाने के लिए विभाग मे कार्यरत आउटसोर्सिंग भर्ती कर्मी शिवम द्विवेदी के जरिये कागजी कार्यवाही की गई।

संदीप को 5 लाख मे डेढ़ लाख रुपया आज तक नही मिला लेकिन उसको तहसीलदार के हस्ताक्षर युक्त रिकवरी नोटिस ज़रूर मिल गया है।

पीड़ित युवा/महिला सदमें मे है और जिला उद्यान अधिकारी से लेकर ज़िम्मेदार मंत्री तक सन्नाटा है।

बाँदा। बुंदेलखंड समेत सूबे मे कोरोना काल मे रोजगार पर चोट खाए बेरोजगार लोगों, युवाओं, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की कवायद मे प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना एवं सूक्ष्म लघु उद्योग स्कीम का संचालन किया जा रहा है। मंडल के मुख्यालय बाँदा मे ज़िला उद्यान विभाग इसका प्रचारक व प्रसारक है। अर्थात कर्ताधर्ता यही विभाग है। भारत सरकार और राज्य सरकार दोनों की मंशा है कि जनता मे आत्मनिर्भरता आए। किसानों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार निरंतर प्रयासरत है। किंतु राज्य सरकार के सरकारी विभागों ने तो जैसे भ्रस्टाचार की सौगंध खाकर सेवा कार्य / नौकरी शुरू की थी। शायद कोई विभाग हो जहां बिना लेनदेन किसी को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता होगा।

इस कड़ी में बाँदा ज़िला उद्यान विभाग के अधीनस्थ सूक्ष्म लघु उद्योगों की स्थापना को अक्सर प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं जागरूकता अभियान चलाए जाते है। किसानों एवं महिलाओं को उद्यान विभाग ट्रेनिंग देकर आत्मनिर्भर होने के लिए स्वावलंबन की दृष्टि से ऋण लेने को प्रोत्साहित करती है। ग़ौरतलब है यह ऋण भी 35 फीसदी सब्सिडी पर मिलता है। लेकिन बाँदा ज़िला उद्यान विभाग मे आउटसोर्सिंग से भर्ती कार्मिक शिवम द्विवेदी का जलवा-जलाल कट रहा है। इस संदर्भ मे लगातार दो दिन से बाँदा के पत्रकार साथी अनवर रजा रानू पीड़ितों की आवाज बुलंद कर रहें है।

भ्रस्टाचार की पैबंद पर उद्यान विभाग-

सूक्ष्म लघु उद्योग / प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रमों की कमान संभाले ज़िला उद्यान विभाग ने किसानों एवं लोगों को ठगी के अभियान मे समेटने के लिए शिवम द्विवेदी को बैठाल रखा है। जनता की मानें तो उन्हें इस उद्यान विभाग मे सुविधा शुल्क दिए बिना कुछ नही मिलता है।

योजना से पीड़ित संदीप कुमार –

जिला उद्यान विभाग के प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना / सूक्ष्म लघु उद्योग से फौरी तौर पर लाभान्वित संदीप कुमार के साथ जो छल हुआ उसको वो वीडियो बयान मे बेबाकी से बयान करते है। बकौल संदीप कुमार योजना के तहत आटा चक्की स्पेलर के लिए उद्यान विभाग ने 5 लाख रुपया ऋण दिलवाने के भरोसा दिया था। संदीप कुमार को 5 लाख रुपया मे 3.5 लाख रुपये ही दिए गए। डेढ़ लाख रुपया आज तक नही आया। पीड़ित ने कहा 1.5 लाख रुपया शिवम द्विवेदी ने रख लिए। शिवम द्विवेदी ही किसानों व लोगों को मीठी बातों मे उलझाकर ऋण के लिए आकर्षित करते है।

इनकी बैंकों से सांठगांठ है जैसे केसीसी लोन मे किसानों के साथ बैंक मित्र और बैंक मैनेजर की जुगलबंदी रहती है। इस आत्मनिर्भर योजना से पीड़ित संदीप कहतें है कि उन्हें 7 लाख रुपया का रिकवरी / आरसी नोटिस भेजा गया है। जिससे उनका परिवार अवसादग्रस्त है और उनके पास इतना रुपया चुकाने का रास्ता नही है। फिलहाल लोन की आंशिक धनराशि से संदीप ने आटा चक्की तो लगाई है लेकिन रिकवरी की नोटिस से हलकान है।

बांदा ज़िला उद्यान अधिकारी –

केशव राम चौधरी कहते हैं यदि ऐसा कोई मामला है तो कार्यवाही की जाएगी।

उद्यान मंत्री एवं स्वतंत्र प्रभार यूपी-

सूबे के उद्यान मंत्री एवं स्वतंत्र प्रभार मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने एक कार्यक्रम के दरम्यान बाँदा की मीडिया से पल्ला झाड़ते हुए जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेष निषाद के साथ कहा कि 3 साल के कार्यकाल मे उनके सामने ऐसा कोई मामला नही आया है। आप बतला रहे हैं तो जानकारी करके कार्यवाही होगी।

उधर स्थानीय रहवासी जलशक्ति मंत्री जी चुप ही रहे। मीडिया ने बीजेपी बुंदेलखंड कानपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल से भी पूछा तो वे गोलमाल जवाब देकर चल दिये। संदीप पीड़ित हैं। उनकी बुजुर्ग माताजी परेशान हैं। अलबत्ता शिवम द्विवेदी सहित ज़िम्मेदार अधिकारी पर कब कार्यवाही होगी इसका उत्तर किसी के पास नही है। लेकिन ज़िला उद्यान विभाग बड़ोखर खुर्द और आसपास के मीडिया पपेट बन चुके प्रगतिशील मुट्ठीभर किसानों को लाभान्वित करवाने मे खुश रहते हैं। मुख्यमंत्री जी को इस विभाग की गहनता से जांच करवानी चाहिए।

The post प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना मे अंधेरगर्दी, बेरोजगार को ठगते उद्यान अधिकारी…. appeared first on Sahet Mahet.

अबोध मासूम को मिली मौत, वहशी मुल्जिम को मृत्युदंड, लेकिन क्या मुकम्मल होगी फांसी, टूटेगा दुष्कर्मी सुनील का घमंड ?
@आशीष।सागर दीक्षित,बाँदा।

“न्यायालय ने आज भले ही 3 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता के मुल्जिम को मृत्युदंड दिया है। क्योंकि यह पास्को एक्ट (नाबालिक से दुराचार व घटना के बाद इंजरी से उसकी मौत होने का जुड़ा मामला था।) मे जघन्यतम / दुर्लभ अपराध की श्रेणी मे था। इस वारदात ने वहशीपन और बर्बरता की सारी हदें पार कर दी थी। वहीं अभियुक्त शादीशुदा व पिता होकर यह अपराध कारित किया था। लेकिन हमारे संविधान की लचरता और मुलजिम के पास ऊपरी अदालत मे शरण लेने के रास्ते,फिर राष्ट्रपति जी से फांसी की सजा मे क्षमा याचना का अवसर मिलना। इतनी लंबी प्रक्रिया के बाद जल्दी जल्लाद भी नही मिलते की दोषी को फांसी दी जा सके। निर्भया केस के बाद दुराचार मे अभी फांसी नही हो सकी है।”

बाँदा मे जून माह मे थाना चिल्ला के ग्राम चकला मे 3 वर्षीय सजातीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त सुनील निषाद को मा. न्यायालय द्वारा दिलाई गई मृत्युदण्ड व 65 हजार रुपये जुर्मानें की सजा दी गई है।

यह मुकदमा 58 दिन मे ट्रायल कोर्ट से पूरा हुआ है। अभियुक्त शादीशुदा व बच्चों वाला है। बावजूद इसके यह घृणित काम किया था।

इलाज दरम्यान बच्ची की मौत हो गई थी। हाल ही मे आरोपी मुलजिम के घर को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया था।

मुलजिम का परिवार गांव छोड़कर सूरत रहता है जबकि पत्नी मायके मे है।

आज कड़ी सुरक्षा व ग्रामीणों के बीच मुलजिम का चेहरा सदमे मे था। समाज पर कलंक साबित हुए मुलजिम को सजा ए मौत मिली है।

बांदा। उत्तरप्रदेश पुलिस महानिदेशक के सख्त आदेशों की अनुपालना मे पूरे सूबे मे चलाये जा रहे अभियान आपरेशन कन्विक्शन के तहत कड़ी सजा दिलाये जाने का प्रयास पुलिस टीम का रहता है। बाँदा पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल ने विगत जून माह मे थाना चिल्ला क्षेत्र अन्तर्गत 3 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को दरिंदे को मृत्युदण्ड व 65 हजार रुपया जुर्माने से दण्डित कराया है। इस घटनाक्रम ने ज़िले को झकझोर दिया था। उल्लेखनीय है 58 दिन मे माननीय न्यायालय ने इस केस मे सख्त निर्णय दिया है। गौरतलब हो कि चिल्ला क्षेत्र का रहने वाला सुनील कुमार निषाद द्वारा दिनांक 3 जून 2025 को महज 3 वर्षीय बच्ची के साथ वहशीपन मे दरिंदगी करते हुए दुष्कर्म कर जंगल मे फेक दिया था। दुष्कर्म पीड़िता मासूम को आरोपी सुनील निषाद ने मछली पकड़कर आइस बॉक्स रखने वाले बड़े डिब्बे मे कैद करके जंगल मे अस्तव्यस्त और गम्भीर जख्मी हालत मे फेंकने का कुकृत्य किया गया था। ग्रामीणों के बवाल के बाद सकते मे आई चिल्ला थाना पुलिस ने सीओ सिटी रही श्रीमती अम्बुजा त्रिवेदी के नेतृत्व मे मासूम को बरामद किया था। उसको इलाज के लिए बाँदा मेडिकल कालेज भेजा गया,जहां से वह इलाज के लिए कानपुर हैलेट रिफर की गई।

एक सप्ताह तक ज़िंदगी की जंग लड़ने के बाद अधिक रक्तस्राव व प्राइवेट पार्ट क्षतिग्रस्त होने की स्थिति मे उसकी दर्दनाक मौत हो गई थी । गौरतलब है कि पहले रिपोर्ट न लिखने वाली स्थानीय पुलिस ने अभियुक्त सुनील निषाद को ग्रामवासियों के हो-हल्ले के बाद एफआईआर लिखकर मुकामी पुलिस ने एसपी पलाश बंसल के दिशानिर्देश पर हाफ इनकाउंटर मुठभेड़ मे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अभियुक्त तब से ज़िला कारागार बाँदा मे है। बतलाते चले कि इस संबंध मे बच्ची के पिता मोहन निषाद की तहरीर पर थाना चिल्ला पर मुकदमा अपराध संख्या 75/25 धारा 137(2)/127(2)/66/65(2)/103 बीएनएस व 6 पाक्सो एक्ट मे दर्ज किया गया था, जिसकी विवेचना तत्कालीन उप निरीक्षक रामदिनेश तिवारी द्वारा सम्पादित की गयी थी। ज़िले के इस चर्चित संगीन मुकदमे विवेचक द्वारा प्रभावी विवेचना करते हुये साक्ष्य संकलन कर दिनांक 14 जुलाई 2025 को आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया गया था । लोक अभियोजक अधिवक्ता कमल सिंह गौतम व अधिवक्ता शिवपूजन सिंह द्वारा माननीय न्यायालय मे प्रभावी पैरवी की गई साथ ही कोर्ट मोहर्रिर आरक्षी जितेन्द्र कुमार तथा पैरोकार आरक्षी अभिजीत के अथक प्रयासों से अभियुक्त को सक्षम न्यायालय सत्र न्यायधीश बांदा द्वारा आज दिनांक 8 सितंबर 2025 को मृत्युदण्ड की सजा व कुल 65 हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित कराया गया है।
नामजद अभियुक्त-

सुनील कुमार निषाद पुत्र लोटन निवासी ग्राम चकला थाना चिल्ला जनपद बांदा।
अभियुक्त पर दर्ज अभियोग-

◼️मु0अ0सं0 75/25 धारा 137(2)/127(2)/66/65(2)/103 बीएनएस व 6 पॉक्सो एक्ट थाना चिल्ला जनपद बांदा ।

The post अबोध मासूम को मिली मौत, वहशी मुल्जिम को मृत्युदंड, लेकिन क्या मुकम्मल होगी फांसी, टूटेगा दुष्कर्मी सुनील का घमंड ? appeared first on Sahet Mahet.

जिले में धूमधाम से गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
शोभायात्रा में उमड़ा भारी जनसैलाब

बहराइच। नगर में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धा और आस्था के बीच सम्पन्न हुआ। जगह-जगह से निकली शोभायात्राओं में भक्त ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजों की थाप पर नाचते-गाते आगे बढ़े। “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा। भक्तिरस में डूबा माहौल लोगों को अपने साथ खींच लाया।

चाय और शीतल जल की विशेष व्यवस्था

नपाध्यक्ष श्रीमती सुधा देवी टेकड़ीवाल के प्रतिनिधि एवं श्री मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम लीला कमेटी अध्यक्ष वरिष्ठ समाज सेवी श्यामकरन टेकड़ीवाल द्वारा सदैव की भांति इस बार भी श्रद्धालुओं के लिए शीतल जल और चाय की व्यवस्था की गई। भक्तों ने श्रद्धा से इस सेवा का लाभ उठाया और प्रसन्नता व्यक्त की।
कमल शेखर गुप्ता ने कहा— “गणपति बप्पा का आशीर्वाद और पालिका की सेवाएँ, दोनों ने मिलकर इस विसर्जन को अविस्मरणीय बना दिया।” वहीं जय जय अग्रवाल ने बताया— “श्रद्धालुओं के लिए ठंडे पानी और चाय की व्यवस्था बेहद सराहनीय रही। इससे भक्तों का उत्साह दोगुना हो गया।”

पालिका की सराहनीय पहल

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सुधा देवी टेकड़ीवाल एवं अधिशाषी अधिकारी श्रीमती प्रमिता सिंह की देखरेख में की गई तैयारियों की हर किसी ने तारीफ की। विसर्जन स्थल पर स्वच्छता अभियान को पंख देने के लिए पालिका का स्वच्छता वाहन लगाया गया। वहीं, श्रद्धालुओं को राहत पहुँचाने के लिए पेयजल टैंकर भी तैनात किए गए।
सुरेश गुप्ता , सभासद पुष्प नाथ तिवारी एवं राजू श्रीवास्तव सभासद ने कहा— “नगर पालिका की इस तरह की तैयारी से त्योहार न सिर्फ भक्तिमय रहा बल्कि स्वच्छता और सुविधा का संदेश भी देता दिखा।”

सुरक्षा व्यवस्था रही चुस्त

विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस ने भी पूरी मुस्तैदी दिखाई। जगह-जगह गोताखोरों के साथ ही पुलिस बल तैनात किया गया। ट्रैफिक पुलिस ने शोभायात्रा मार्ग पर यातायात को नियंत्रित किया ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार— “भीड़ के बावजूद पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुरक्षित रहा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता थी।”

भक्तिरस में सराबोर रहा नगर

राहुल रॉय , मनोज गुप्ता सहित नगर की प्राचीनतम ब्रह्मणीपुरा गणेश पूजा महोत्सव समिति अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता , जीतू यज्ञसैनी , दिनेश गुप्ता, के0के0 सक्सेना , आकाश जायसवाल , शिवम तोषवार, गुदड़ी के महाराजा श्री गणेश पूजन समिति के श्रद्धालुओं में युवराज यज्ञसैनी जतिन यज्ञसैनी , सभासद सीताराम यज्ञसैनी , भाजपा नेता अशोक गुप्ता नेत्री हेमा निगम सहित बड़ी संख्या में गणेश भक्त विसर्जन कार्यक्रम में शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान भक्तों का उत्साह देखने लायक था। नगरवासी पूरे आयोजन के दौरान भक्ति, अनुशासन और उल्लास के रंग में रंगे दिखे। हर किसी ने नगर पालिका परिषद व प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं को अनुकरणीय बताया। श्री मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने जगह जगह पुष्प वर्षा एवं आरती व प्रसाद वितरण कर भगवान श्री गणेश का स्वागत किया। पूरा जनपद इस अवसर पर भक्ति से सराबोर रहा। विधुत व्यवस्था इस दौरान सुरक्षात्मक दृष्टि से बाधित रही।

The post जिले में धूमधाम से गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन appeared first on Sahet Mahet.

जीएसटी में मोदी सरकार का मास्टरस्ट्रोक
टैक्स दरों में भारी कमी से व्यापारियों और उपभोक्ताओं को राहत – योगी सरकार ने दिया भयमुक्त माहौल : आनन्द अग्रवाल अतीश केडिया प्रदेश मंत्री एवं पंकज सोनी जिलाध्यक्ष बनाए गए

बहराइच। केन्द्र की मोदी सरकार ने जीएसटी काउंसिल की बैठक में ऐतिहासिक निर्णय लेकर देश में आर्थिक क्रांति की नई इबारत लिख दी है। आज नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं देवीपाटन मंडल प्रभारी आनन्द अग्रवाल ने कहा कि ये फैसले न सिर्फ व्यापारियों के लिए संजीवनी साबित होंगे बल्कि आम जनता के लिए भी बड़ी राहत का तोहफ़ा हैं।
टैक्स ढांचे में बड़ा बदलाव अग्रवाल ने बताया कि मोदी सरकार ने टैक्स ढांचे को सरल बनाते हुए 28 प्रतिशत के स्लैब को घटाकर 18 प्रतिशत और 12 प्रतिशत के स्लैब को घटाकर मात्र 5 प्रतिशत कर दिया है। नमकीन, भुजिया, पास्ता, नूडल्स, चॉकलेट, कॉफी, बटर, घी, टूथपेस्ट, टैल्कम पाउडर, शैंपू, पेन, फुटवियर और कपड़े जैसे रोज़मर्रा के सामान अब पहले से काफी सस्ते मिलेंगे।

उन्होंने कहा कि ऑटो स्पेयर पार्ट्स और सीमेंट पर भी टैक्स घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है, जिससे निर्माण कार्य सस्ते होंगे। साथ ही हेल्थ इंश्योरेंस को पूरी तरह जीएसटी मुक्त कर दिया गया है और जीवन रक्षक दवाओं से टैक्स हटा लिया गया है। व्यापारियों को बीमा और छूट  अग्रवाल ने कहा कि अब 40 लाख रुपये तक के कारोबार पर जीएसटी रजिस्ट्रेशन की बाध्यता समाप्त कर दी गई है। इससे छोटे और मध्यम वर्गीय व्यापारी बड़ी राहत महसूस करेंगे। साथ ही व्यापारियों के लिए 5 लाख रुपये तक का बीमा कवर देने का निर्णय भी सरकार ने लिया है।

उन्होंने बताया कि उद्योग लगाने पर उद्योगपतियों को भूमि की रजिस्ट्री पर स्टाम्प शुल्क से पूरी तरह छूट देने की घोषणा की गई है, जिससे औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी।
भयमुक्त समाज में फल-फूल रहा व्यापार

अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की डबल इंजन सरकार ने यह साबित कर दिया है कि उनकी प्राथमिकता व्यापारियों और जनता की सुविधा, सुरक्षा और समृद्धि है।
योगी सरकार ने अपराधियों पर सख्त कार्रवाई कर भयमुक्त समाज की स्थापना की है। अपराधियों को बेल की जगह जेल भेजा जा रहा है, जिससे व्यापारी निडर होकर कारोबार कर रहे हैं और व्यवसाय का विस्तार कर पा रहे हैं।
संगठन का मिशन और नियुक्तियाँ आनन्द अग्रवाल ने कहा कि उ०प्र० उद्योग व्यापार संगठन का मुख्य उद्देश्य वैश्य व व्यापारी समाज के 12 प्रतिशत वोट बैंक को भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में एकजुट कर भारी बहुमत से विजयी बनाना है।

बैठक में संगठनात्मक विस्तार की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि बहराइच के जिला अध्यक्ष अतीश केडिया का पदोन्नति कर उन्हें प्रदेश मंत्री बनाया गया है जबकि पंकज कुमार सोनी को नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
एक राष्ट्र – एक टैक्स की दिशा में मील का पत्थर अग्रवाल ने विश्वास जताया कि 22 सितम्बर से लागू होने वाले ये बदलाव “एक राष्ट्र – एक टैक्स” की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे और भारत की अर्थव्यवस्था को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे।

The post जीएसटी में मोदी सरकार का मास्टरस्ट्रोक appeared first on Sahet Mahet.