चीन Archives - Sahet Mahet

चीन में इलेक्ट्रॉनिक सूचना निर्माण उद्योग का तेज विकास
बीजिंग 30 मार्च । चीनी उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, इस साल जनवरी से फरवरी तक चीन में इलेक्ट्रॉनिक सूचना निर्माण उद्योग के उत्पादन में बड़ा इजाफा दर्ज हुआ। निर्यात और क्षमता में सुधार कायम रहा, निवेश की वृद्धि में तेजी आई और क्षेत्रीय राजस्व में भिन्नता स्पष्ट दिखी।

आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल की समान अवधि की तुलना में इस साल जनवरी से फरवरी तक सालाना आय दो करोड़ युआन (23 करोड़ रुपये) से अधिक वाले इलेक्ट्रॉनिक सूचना निर्माण उद्योग के वर्धित मूल्य में 14.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। मोबाइल का उत्पादन 23 करोड़ 40 लाख रहा, जिनमें स्मार्टफोन की संख्या 17 करोड़ 20 लाख थी, जो पिछले साल की इसी अवधि से क्रमश: 26.4 प्रतिशत और 31.3 प्रतिशत अधिक है। माइक्रो कंप्यूटर उपकरणों का उत्पादन चार करोड़ 38 लाख 10 हजार रहा और इंटीग्रेटेड सर्किट का उत्पादन 70 अरब 42 करोड़ रहा, जिसकी वृद्धि दर 16.5 फीसदी थी।
वहीं, जनवरी से फरवरी तक सालाना आय दो करोड़ युआन से अधिक वाले इलेक्ट्रॉनिक सूचना निर्माण उद्योग का राजस्व 21 खरब 40 अरब युआन (247 खरब रुपये) रहा, जो पिछले साल की इसी अवधि से 8.2 प्रतिशत अधिक है।
उधर, जनवरी से फरवरी तक चीन ने एक करोड़ 90 लाख 80 हजार लैपटॉप, 12 करोड़ 40 लाख मोबाइल फोन और 39 अरब 40 करोड़ इंटीग्रेटेड सर्किट का निर्यात किया, जिनकी वृद्धि दर क्रमश: सात फीसदी, 12.8 फीसदी और 6.3 फीसदी थी।

The post चीन में इलेक्ट्रॉनिक सूचना निर्माण उद्योग का तेज विकास appeared first on Sahet Mahet.

लद्दाख में चीनी सैनिकों ने एलएसी पार करने की फिर की कोशिश, झड़प
भारतीय सैनिकों ने बेहद फुर्ती से कार्रवाई करते हुए पेंगांग झील के दूसरे किनारे पर भी फिंगर एरिया की तरह घुसपैठ करने की कोशिश को नाकाम कर दिया. चुशूल इलाके में चीनी सैनिकों की तैयारियों को भांपकर भारतीय सैनिकों ने 29-30 अगस्त की रात को पहले ही कार्रवाई कर उन्हें पीछे धकेल दिया.

सूत्रों के मुताबिक भारतीय सैनिकों ने बढ़त हासिल की है और उन जगहों पर मोर्चा जमा लिया है जहां से वो चीनी सैनिकों पर भारी पड़ रहे हैं. रक्षा मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि चीनी सैनिकों ने एलएसी पार करने की कोशिश की जिसके जवाब में भारतीय सैनिकों ने कार्रवाई की है. अभी तक किसी सैनिक के हताहत होने की कोई खबर नहीं आई है. दोनों ओर के ब्रिगेडियर स्तर के अधिकारी चुशूल में चर्चा कर रहे हैं लेकिन तनाव काफी बढ़ गया है.

लद्दाख में मौजूद सूत्रों का दावा है कि हालात क़ाबू में है और दो दिन पहले हुई कार्रवाई के बाद ज़मीन पर भारतीय सैनिकों का पलड़ा भारी है. न केवल चीनी सेना की कार्रवाई को शुरू होने से पहले ही रोक दिया गया भारतीय सैनिक अब पहले से बेहतर मोर्चों पर बैठ गए हैं। पिछले हफ्ते से चीनी सैनिकों की गतिविधियां पूर्वी किनारे की तरफ बढ़ गई थीं जिसपर भारतीय सेना की नज़र थी। इसलिए चीन की तरफ से कार्रवाई शुरू होने से पहले ही भारतीय सेना का कार्रवाई की शुरुआत कर दी.

चीनी सेना ने पेंगांग झील के पश्चिमी किनारे पर मई के महीने में घुसपैठ की थी और फिंगर 4 तक के इलाके पर कब्जा कर लिया था. पिछले तीन महीने से ज्यादा समय से दोनों देशों की सेनाएं एक-दूसरे के सामने डटी हुई हैं. यहां से चुशूल का रास्ता जाता है जो भारतीय सेना के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। चुशूल से ही डेमचौक, कोइल, हनले जैसे गांवों का रास्ता निकलता है जहां चीनी सेना अक्सर घुसपैठ की कोशिश करती रहती है. चुशूल में भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्रिप है और सेना का महत्वपूर्ण मुख्यालय है. पूर्वी किनारे का महत्व इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि यहां से तिब्बत जाने के लिए कई चौड़े रास्ते हैं जहां से टैंक या बख्तरबंद गाड़ियां भी ले जाई सकती हैं.

गौरतलब है कि गलवन घाटी में 15-16 जून की दरम्यानी रात भारतीय और चीनी सैनिकों में हिंसक झड़प हुई थी. इसमें 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे. झड़प में चीन के सेना के 43 सैनिक भी हताहत हुए थे.

The post लद्दाख में चीनी सैनिकों ने एलएसी पार करने की फिर की कोशिश, झड़प appeared first on Sahet Mahet.

भारतीय नौसेना ने दक्षिण चीन सागर में युद्धपोत किया तैनात
पूर्वी लद्दाख के गलवान वैली में चीनी सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़प के बाद भारतीय नौसेना ने बड़ा कदम उठाते हुए दक्षिण चीन सागर में युद्धपोत तैनात किया है। हालांकि चीन ने दोनों देशों के बीच हुई बातचीत में इस कदम पर आपत्ति जताई थी। चीन लगातार इस क्षेत्र में भारतीय नौसेना के जहाजों की उपस्थिति पर आपत्ति जताता रहा है। इस इलाके में चीन ने 2009 से मिलिटरी और आर्टिफिशल आइलैंड्स का इस्तेमाल करके काफी विस्तार किया है।

सरकार से जुड़े सूत्रों ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि गालवान वैली में हिंसक झड़प में 20 भारतीय जवान शहीद हो गए थे, जिसके बाद भारत ने दक्षिण चीन सागर में एक युद्धपोत तैनात किया है। इस युद्धपोत को उस इलाके में तैनात किया गया है, जहां पीपल्स लिबरेशन आर्मी की नौसेना ने किसी भी अन्य फोर्स की मौजूदगी पर ऐतराज जताया था। चीनी नेवी का दावा था कि दक्षिणी चीनी सागर का अधिकांश हिस्सा उसके क्षेत्र में आता है।

चीन ने की थी शिकायत
सूत्रों ने कहा कि दक्षिण चीन सागर में भारतीय नौसेना के युद्धपोत की तत्काल तैनाती से चीनी नौसेना में बेचैनी का माहौल है। क्योंकि उन्होंने भारतीय पक्ष के साथ डिप्लोमैटिक लेवल की बातचीत में भारतीय युद्धपोत की उपस्थिति के बारे में शिकायत की थी।

बेहद गोपनीय रहा नौसेना का मिशन
सूत्रों ने बताया कि दक्षिण चीन सागर में अमेरिकी नौसेना ने भी अपने विध्वंसक और फ्रिगेट तैनात किए थे। यहां अपने युद्धपोत की तैनाती के दौरान भारतीय युद्धपोत लगातार अपने अमेरिकी समकक्षों के साथ संपर्क बनाए हुए थे। उन्होंने कहा कि रूटीन ड्रिल के हिस्से के रूप में, भारतीय युद्धपोत को लगातार अन्य देशों के सैन्य जहाजों की आवाजाही की स्थिति के बारे में अपडेट किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि किसी भी सार्वजनिक चकाचौंध से बचने के लिए पूरे मिशन को बहुत ही गोपनीय तरीके से किया गया।

मलक्का स्ट्रेट्स में भी नेवी ने तैनात किए फ्रंटलाइन जहाज
इसी दौरान, भारतीय नौसेना ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पास मलक्का स्ट्रेट्स में चीनी नौसेना की गतिविधि पर नजर रखने के लिए अपने फ्रंटलाइन जहाजों को तैनात किया। चीनी नौसेना इसी रास्ते से हिंद महासागर में प्रवेश करती है। इसके अलावा कई चीनी जहाज भी तेल या मर्चेंट शिपमेंट्स के साथ अन्य महाद्वीपों से आकर इसी रास्ते से गुजरते हैं।

सूत्रों ने कहा कि भारतीय नौसेना पूर्वी या पश्चिमी मोर्चे पर विरोधियों द्वारा किसी भी दुस्साहस का जवाब देने में पूरी तरह से सक्षम है और मिशन-बेस्ड तैनाती ने हिंद महासागर क्षेत्र और इसके आसपास लगातार उभर रही स्थितियों को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने में मदद की है।

चीनी नौसेना पर भारत की कड़ी नजर
सूत्रों ने कहा कि पीपल्स लिबरेशन आर्मी की नौसेना के जहाजों की मलक्का स्ट्रेट्स से लेकर हिंद महासागर में होने वाली मूवमेंट पर नजर रखने के लिए भारतीय नौसेना अंडरवाटर जहाजों, अन्य मानवरहित सिस्टमों और सेंसरों को तुरंत हासिल कर तैनात करने की योजना बना रही है। इसके अलावा भारतीय नौसेना जिबूती इलाके के आसपास मौजूद चीनी जहाजों पर भी नजर बनाए रखे हुए है। नौसेना ने राष्ट्रीय हितों के लिए आसपास के इलाके में अपने असेट्स तैनात किए हैं।

एयर फोर्स के बेस पर नेवी ने तैनात किए मिग-29 K लड़ाकू विमान
सूत्रों के मुताबिक, नौसेना ने वायुसेना के एक महत्वपूर्ण बेस पर अपने मिग-29 K लड़ाकू विमानों को भी तैनात किया है। नौसेना 10 नेवल शिपबॉर्न मानव रहित हवाई वाहनों की खरीद पर भी काम कर रही है। इनके लिए 1,245 करोड़ रुपये से अधिक का सौदा होने की उम्मीद है।

The post भारतीय नौसेना ने दक्षिण चीन सागर में युद्धपोत किया तैनात appeared first on Sahet Mahet.

करोड़ो रूपये के हवाला कारोबार से जुड़े युवक को चीन ने दी ये जिम्मेदारी, अलीगढ़ का रहने वाला है यह युवक
जी हां उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के अंदर आपको दिख रही यह तस्वीर अलीगढ़ की तहसील खैर क्षेत्र के गांव पीपल की है। जहां पीपल गांव का रहने वाला एक युवक नोएडा के अंदर सन 2019  में मजदूरी करने के लिए गया था। उसी दौरान चाइना की एक कंपनी ने गांव के रहने वाले युवक से डॉक्यूमेंट लेते हुए गांव के रहने वाले युवक राहुल कुमार को दो कंपनियों का डायरेक्टर बनाते हुए दो कंपनियों में शेयर होल्डर बना दिया गया।

दरअसल अलीगढ़ के थाना खैर इलाके के गांव पीपल का रहने वाला राहुल कुमार इंटर करने के बाद आईआईटी करते हुए नौकरी करने के लिए गांव छोड़कर सन 2019 में चला गया था। जहां इस गांव का रहने वाला राहुल कुमार गुडगांव के अंदर Huabang Private Ltd का डायरेक्टर और Charlie peng, और Luo Sang में शेयर होल्डर बना रखा है जिसके लिए चाइना की कंपनी में ज्वाइन करते हुए राहुल कुमार से जरूरी डाक्यूमेंट्सस लेनेे के बाद अपनी कंपनी में चाइना ने राहुल कुमार को शामिल कर लिया गया।

इलाके के गांव पीपल का राहुल, उसका परिवार या उसके गांव के लोग बेशक अंजान हों। मगर इन दिनों इस राहुल ने देश में भूचाल ला दिया है। वह एक हजार करोड़ से अधिक के हवाला कारोबार से जुड़े रैकेट का हिस्सा है और चीन की दो कंपनियों का डायरेक्टर व दो का शेयर होल्डर है। चार दिन पहले दिल्ली में फर्जी पासपोर्ट से पकड़े गए चीनी नागरिक की जांच के बाद राहुल का नाम सामने आने के बाद एजेंसियां हरकत में आ गई हैं।

जानकारी के अनुसार दिल्ली में चार दिन पहले चीन का नागरिक फर्जी पासपोर्ट के साथ पकड़ा गया था। वह एक हजार करोड़ के हवाला रैकेट कारोबार से जुड़ा है। उसी के जरिये यह जानकारी मिली की जिन कंपनियों के लिए हवाला के जरिये रकम इधर से उधर होती है। उनका मालिक राहुल है यह जानकारी राहुल के परिजनों द्वारा नहीं दी गई कि कोई जांच एजेंसी जांच करने के लिए गांव में आई थी

हम आपको तस्वीरों में दिखा रहे हैं। यह उसी युवक राहुल का घर है। जिसको सन 2019 में चाइना ने दो कंपनियों का डायरेक्टर और दो कंपनियों का शेयर होल्डर बनाया था देख सकते हैं। कि किस तरह से इस घर के अंदर कच्चे चूल्हे के साथ गैस का चूल्हा और सिलेंडर भी मौजूद है। और किचन के हालत पूरी तरह से खस्ता है। लेकिन इन तस्वीरों को देखने के बाद लगता है कि घोटाला तो कहीं ना कहीं हुआ है। जिसको इसके परिजनों द्वारा छुपाया जा रहा है। वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने बातचीत के दौरान बताया कि राहुल ने गांव के अंदर काफी पैसा लगाकर एक मकान बनाया है। लेकिन परिजनों द्वारा बातचीत में इस बात का भी जिक्र नहीं कर रहे हैं कि गांव के अंदर उनका दूसरा मकान हैं। लेकिन गांव के लोगों की बातों को भी ठुकराया नहीं जा सकता भले ही परिजन इस घोटाले पर अपने बेटों को बचाते हुए पर्दा डाल रहे हैं।

लेकिन जब इस बारे में राहुल की मां पुष्पा से जानकारी लेनी चाही तो पहले तो कुछ भी बताने से मना कर दिया। और उसके बाद कहा कि बेटा राहुल नोएडा के अंदर नौकरी करता है। लेकिन कब नौकरी करने नोएडा गया इसकी जानकारी राहुल की मां पुष्पा देवी को नहीं मालूम है। राहुल के साथ क्या हुआ इसका भी पुष्पा देवी को नहीं पता यह भी जानकारी राहुल की मां ने देने से साफ तौर पर इंकार कर दिया। कि उनके बेटे राहुल को चाइना की एक कंपनी के अंदर दो कंपनी का डायरेक्टर ऑफ दो कंपनियों का शेयर होल्डर बना रखा था कभी कहती हां पता है कभी कहती मुझे कछु ना पता और कहा मुझे कुछ मालूम ना। इस दौरान जब हम राहुल की मां पुष्पा देवी से बात कर रहे थे तभी पीछे से एक युवक ने पुष्पा देवी से कहते हुए कहा कि काम करो तुम अपना और उसके बाद पुष्पा देवी को चलता कर दिया। आप वीडियो के अंदर तस्वीर में साफ देख सकते हैं। जिस तरह से पुष्पा देवी ने बातचीत की उस बात से तो शक जाहिर होता है। कि कहीं ना कहीं बेटे के इस मामले में मां की भी मिलीभगत है।

राहुल के पिता श्याम सुंदर ने बातचीत के दौरान बताया कि उनका बेटा राहुल कुमार गांव पीपल से इंटर करने के बाद आईआईटी की और उसके बाद गांव को छोड़ कर नौकरी करने के लिए नोएडा चला गया। कंपनी ने अगर राहुल को दो कंपनियों का डायरेक्टर दो कंपनियों का मालिक बनाया होता तो क्या कंपनी मालिकों के घर के हालत ऐसी होती। वही चाइना द्वारा बेटे के साथ बड़ी धोखाधड़ी करते हुए फसाया गया। जिसके बाद चाइना को उसके किए की सजा मिलनी चाहिए। लोगों के द्वारा इस बात की जानकारी मिली थी बेटे राहुल कुमार दो कंपनियों का मालिक है।

The post करोड़ो रूपये के हवाला कारोबार से जुड़े युवक को चीन ने दी ये जिम्मेदारी, अलीगढ़ का रहने वाला है यह युवक appeared first on Sahet Mahet.

पाकिस्तान को बड़ा झटका, सऊदी अरब ने कच्चा तेल उधार देने की डील करी खत्म
इस्लामाबाद। कश्मीर मामले को लेकर सऊदी अरब को खरीखोटी सुना रहे पाकिस्तान को तगड़ा झटका लगा है। कंगाली से उबरने के लिए पाकिस्तान ने सऊदी अरब से कच्चा तेल उधार लेने के लिए 3 साल की डील की थी, लेकिन सऊदी सरकार ने इस डील को समय से पहले ही खत्म कर दिया है। मई के बाद से ही पाकिस्तान को सऊदी से कच्चा तेल नहीं मिला है। वहीं, सऊदी सरकार ने पाकिस्तान को इस मामले में कोई जवाब भी नहीं दिया है।

बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के हालिया बर्ताव के कारण सऊदी ने अपने वित्तीय समर्थन को वापस भी ले लिया है। अक्टूबर 2018 में सऊदी अरब ने पाकिस्तान को 3 साल के लिए 6.2 बिलियन डॉलर का वित्तीय पैकेज देने का ऐलान किया था। इसमें 3 बिलियन डॉलर की नकद सहायता शामिल थी, जबकि बाकी के पैसों के एवज में पाकिस्तान को तेल और गैस की सप्लाई की जानी थी।

इस समझौते के अनुसार, शुरुआत में सऊदी ने पाकिस्तान को नकदी और तेल की सुविधा केवल एक साल के लिए दिया था, लेकिन बाद के वर्षों में इसे बढ़ाकर तीन साल के लिए कर दिया गया। इस 3 बिलियन डॉलर की नकद सहायता के लिए पाकिस्तान 3.3 फीसदी की दर से ब्याज की अदायगी भी कर रहा था।

लोन लेकर लोन चुका रहा ‘कंगाल’ पाकिस्तान, सऊदी को दे रहा धमकी

मई में सऊदी ने खत्म किया करार
पाकिस्तानी पेट्रोलियम विभाग के प्रवक्ता साजिद काजी ने कहा कि यह करार मई में समाप्त हो गया। वित्त विभाग इसके नवीकरण का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को सऊदी अरब सरकार से जवाब का इंतजार है। बजट अनुमानों के अनुसार सरकार को वित्त वर्ष 2020-21 में न्यूनतम एक अरब डॉलर का कच्चा तेल मिलने की उम्मीद है। पाकिस्तान का वित्त वर्ष जुलाई से शुरू होता है।

चीन से कर्ज लेकर सऊदी को दिया 1 अरब डॉलर। रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान ने समय से चार महीने पहले एक अरब डॉलर का सऊदी अरब का ऋण चुका दिया है। सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि यदि पाकिस्तान को चीन से इसी तरह की सुविधा मिलती है तो वह दो अरब डॉलर का नकद ऋण भी लौटाने की स्थिति में होगा। सऊदी अरब डॉलर से तीन अरब डॉलर के नकदी समर्थन तथा सालाना 3.2 अरब डॉलर की कच्चे तेल की सुविधा में दो साल के लिए नवीकरण का प्रावधान है।

The post पाकिस्तान को बड़ा झटका, सऊदी अरब ने कच्चा तेल उधार देने की डील करी खत्म appeared first on Sahet Mahet.

वुहान में ठीक हुए मरीजों के फेफड़े हो रहे खराब, ऑक्सीजन सिलेंडर के सहारे रहना पड़ रहा
वुहान यूनिवर्सिटी के झॉन्गनैन अस्पताल में हॉस्पिटल्स इंटेंटिव केयर यूनिट्स के निदेशक पेंग झियोंग के नेतृत्व में ठीक हो चुके 100 मरीजों पर अप्रैल से ही एक टीम निगरानी रख रही थी। हमेशा उनके सेहत की जांच होती थी और टीम के सदस्य उन मरीजों के घर जाकर भी उनका हालचाल लेते थे। सर्वे के मुताबिक, मरीजों की औसत उम्र 59 साल है। यह सर्वे एक साल तक चलने वाला है, जिसका पहला चरण पिछले महीने की खत्म हुआ है। इस चरण के परिणामों के मुताबिक, ठीक हो चुके मरीजों में 90 फीसदी के फेफड़े लगभग खराब हो चुके हैं। उनके फेफड़ों का वेंटिलेशन और गैस एक्सचेंज फंक्शन काम नहीं कर रहा है यानी ये लोग कोरोना से अब तक पूरी तरह ठीक नहीं हो पाए हैं। कुछ मरीजों को ठीक हुए तीन महीने हो चुके हैं, लेकिन अब भी उन्हें ऑक्सीजन सिलेंडर के सहारे ही रहना पड़ रहा है। सिर्फ यही नहीं, 100 में से 10 मरीजों के तो शरीर से एंटीबॉडी ही खत्म हो चुकी हैं, जो कोरोना के खिलाफ लड़ने में सक्षम हैं।

सर्वे कर रही टीम ने ठीक हुए मरीजों के साथ एक छह मिनट का वॉक टेस्ट भी किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि मरीज सिर्फ 400 मीटर ही चल पा रहे हैं, वो भी बड़ी मुश्किल से जबकि एक स्वस्थ इतने समय में 500 मीटर तक चल लेता है। सर्वे के नतीजों के मुताबिक, पांच फीसदी मरीज कोरोना न्यूक्लिक एसिड टेस्ट में निगेटिव हैं जबकि इम्यूनोग्लोब्यूलिन एम टेस्ट में पॉजिटिव हैं। इसका मतलब ये है कि उन्हें फिर से क्वारंटीन होना पड़ेगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ मरीजों को ठीक हुए तीन महीने हो चुके हैं, लेकिन अब भी उन्हें ऑक्सीजन सिलेंडर के सहारे ही रहना पड़ रहा है। सिर्फ यही नहीं, 100 में से 10 मरीजों के तो शरीर से एंटीबॉडी ही खत्म हो चुकी हैं, जो कोरोना के खिलाफ लड़ने में सक्षम हैं। सर्वे के मुताबिक, ठीक हुए मरीजों के शरीर में वायरस से लड़ने वाली बी-सेल्स की संख्या में भी कमी देखी गई है। हालांकि अब तक शोधकर्ताओं को ये पता नहीं चल पाया है कि वो लोग दोबारा कोरोना से संक्रमित हुए हैं या पहले ही बीमारी ही उन्हें परेशान कर रही है। हॉस्पिटल्स इंटेंटिव केयर यूनिट्स के निदेशक पेंग झियोंग का कहना है कि अभी ऐसे लोगों को पूरी तरह ठीक होने में समय लग सकता है।

7 लाख से ज्यादा लोगों की अब तक कोरोना वायरस की वजह से जान जा चुकी है जबकि एक करोड़ 87 लाख के करीब लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि खुशी की बात ये है कि लाखों लोग इस बीमारी से ठीक भी हो चुके हैं। इस वायरस का सबसे पहले पता पिछले साल के अंत में चीन के वुहान शहर में लगा था और तब से ही यह माना जा रहा है कि यह वहां के मांस बाजार से फैला, जहां खाने के लिए जंगली जानवरों की बिक्री होती है। अब उसी वुहान से कोरोना वायरस को लेकर एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, वुहान में कोरोना से संक्रमित होकर ठीक होने वाले जितने भी मरीज हैं, उनमें से ज्यादातर लोगों के फेफड़ों की हालत बहुत बुरी है। सिर्फ यही नहीं, ठीक हो चुके मरीजों में से पांच फीसदी को तो दोबारा संक्रमण हो गया और वो अस्पताल में भर्ती हैं। वुहान यूनिवर्सिटी के डॉक्टरों द्वारा किए गए एक सर्वे से इस बात का खुलासा हुआ।

The post वुहान में ठीक हुए मरीजों के फेफड़े हो रहे खराब, ऑक्सीजन सिलेंडर के सहारे रहना पड़ रहा appeared first on Sahet Mahet.

चीन ने भारत से पैंगोंग त्सो से पीछे हटने को कहा, 5वीं दौर की बातचीत रही बेअसर
नई दिल्ली: मई के महीने से लगातार LAC पर अपना आक्रोश बढ़ाता हुआ चीन दिखाई दे रहा है. खासतौर से गलवान घाटी, पैंगोंग त्सो, गोगरा हॉट स्प्रिंग जैसे क्षेत्रों में चीन हिंसक रूप अपनाता जा रहा है. भारत और चीन के बीच लद्दाख में सीमा विवाद जारी है. सूत्रों के मुताबिक, भारत और चीन के बीच लेफ्टिनेंट जनरल रैंक के अधिकारियों के बीच 5वें दौर की बातचीत बेनतीजा रही. यह बैठक चीन के अनुरोध पर रविवार को मोल्डो में हुई थी, जो 10 घंटे तक चली थी. अब चीन ने उल्टा भारत से पैंगोंग त्सो से पीछे हटने को कहा है. चीन के इस प्रस्ताव को भारत ने ठुकरा दिया है. चीन ने भारत से फिंगर 4 से भी पीछे हटने को कहा जबकि भारत फिंगर 8 तक पैट्रोलिंग किया करता था और भारत फिंगर 8 को LAC मानता है.

फिंगर 4 LAC के इस पार भारत के नियंत्रण वाला क्षेत्र रहा है, लेकिन मई महीने से चीनी सेना फिंगर 4 पर आ चुकी थी बाद में बातचीत के बाद चीनी सेना फिंगर 5 पर चली गई. भारतीय सेना को अब भी चीनी सेना फिंगर 8 तक पैट्रोलिंग करने के लिए आगे नहीं बढ़ने दे रही है. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल की अध्यक्षता वाले चीन स्टडी ग्रुप ने चीन के प्रस्ताव का अध्ययन किया.
जिसके बाद सेना ने हॉटलाइन के जरिए चीन को बता दिया कि उसका प्रस्ताव भारत को मंजूर नहीं है. रविवार को हुई बातचीत में चीन भी पैंगोंग त्सो से पीछे नहीं हटने पर अड़ा रहा. भारत ने LAC पर तनाव कम करने के लिए चीन के पीछे हटने और अप्रैल की यथास्थिति कायम करने की शर्त रखी थी. अब चीन भारत से ही पीछे हटने को कह रहा. गोगरा हॉट स्प्रिंग के पैट्रोलिंग पॉइंट 17 और 17-A से भी अब चीनी सेना पीछे नहीं हट रही और डिसइनगेजमेंट प्रक्रिया का पालन नहीं कर रही है.

The post चीन ने भारत से पैंगोंग त्सो से पीछे हटने को कहा, 5वीं दौर की बातचीत रही बेअसर appeared first on Sahet Mahet.